कोलकाता। विदेश और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरकर विदेश से लौटे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा नजरें जिस नेता पर रहेंगी-वह हैं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी। विदेश में भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान दिलाने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है। अभिषेक बनर्जी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा की। जापान में उन्होंने टोक्यो स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी जर्जर स्थिति…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 जून तक धूप और बारिश की मिली जुली स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घण्टे से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने 14 और 15 जून को राज्य के राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में इस दौरान 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सेवा के 11 वर्ष हैशटैग के साथ कई पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो…
मुंबई। ठाणे जिले में कोपर और दिवा स्टेशनों के बीच सोमवार को सुबह लोकल ट्रेन से गिरकर छह यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए हैं, इन सभी को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीला स्वप्रिल ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े बजे आमने-सामने से विपरीत दिशा में जा रही दो लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर बैठे यात्री आपस में टकरा कर रेलवे पटरी के पास गिर गए। इस घटना में ८ लोगों को कोपर और दिवा के बीच रेलवे पटरी से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा…
उज्जैन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये । पूजन पुजारी महेश शर्मा द्वारा सपन्न करवाया गया। दर्शन के बाद आपने कहा कि भस्मारती में अद्भुत अनुभूति हुई। बाबा महाकाल का बुलावा आया था, इसलिए आ गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उप प्रशासक एस.एन.सोनी, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने माननीय राज्यपाल श्री शुक्ल का स्वागत और सत्कार किया।
‘हाउसफुल-5’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। शुक्रवार 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। ‘हाउसफुल-5’ की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस कमाई सामने आ गयी है। स्टार्स से सजी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का बजट 250 करोड़ रुपये है। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को लिया है और प्रोडक्शन पर भी काफी पैसा खर्च किया है। इसी वजह से इस फिल्म के कलेक्शन पर सबका ध्यान गया। अब तीन दिन की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि अगर फिल्म को…
सुपरस्टार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान के बाद बड़ा विवाद हुआ और फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी। दूसरे राज्यों में रिलीज होने पर फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म की कमाई दूसरे दिन से लगातार गिरती जा रही है। रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को ‘ठग लाइफ’ की कमाई सामने आ गयी है। ‘ठग लाइफ’ ने रिलीज के पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये से लेकर 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,790 रुपये से लेकर 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 200 रुपये सस्ती होकर 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से पहले घंटे के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता रहा। हालांकि लिवाली का जोर अधिक होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले एक घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 0.42 प्रतिशत और निफ्टी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। वहीं, एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में रोजगार के शानदार आंकड़ों के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 450 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.03 प्रतिशत…
