अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि ‘हाउसफुल-5’ ने अपने चौथे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की। भले ही चौथे दिन ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की…
Author: shivam kumar
कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अब दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और इसे समीक्षकों व दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें साफ तौर पर गिरावट दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अपनी…
नई दिल्ली। भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट सकारात्मक अंदाज में समाप्त किया। मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन अंतिम दिन भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अंतिम दिन भारत ए ने सिर्फ तीन विकेट खोकर 254 रन बनाए और कुल स्कोर 417/7 तक पहुँचते ही पारी घोषित कर दी। मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा तनीष कोटियन (नाबाद 90) और अंशुल कंबोज (नाबाद 51) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 149 रनों की बेमिसाल साझेदारी। इस जोड़ी ने इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया और भारत की पकड़…
-अभिषेक ने 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए किया गोल एम्स्टलवीन (नीदरलैंड्स)। वाघनेर हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अभिषेक (20′) और जुगराज सिंह (54′) ने गोल किए, जबकि नीदरलैंड्स के लिए थाइस वान डैम (24′), टजेप होडेमेकर (33′) और जिप जैनसेन (57′) ने स्कोर किया। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तेज और नियंत्रित खेल दिखाया। फारवर्ड अभिषेक ने छठे मिनट में गोल का शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद गोल के…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में जाने जाएंगे। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ पत्रकारवार्ता कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने कहा कि…
गुवाहाटी। मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपित पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर मेघायल पुलिस मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद मेघालय पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लेकर जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पटना (बिहार) तक सोनम को सड़क मार्ग से ले जाया गया, जहां से वह सामान्य उड़ान के जरिए गुवाहाटी पहुंचेगी। अंतिम यात्रा शिलांग की होगी, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। मेघालय पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक पांच आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन को पहले ही मेघालय पुलिस…
नई दिल्ली। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 324 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है। ये मौतें केरल, दिल्ली और झारखंड में दर्ज की गई हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जून यानी मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6815 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से 7644 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,450 रुपये से लेकर 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में भी आज तेजी का रुख नजर आ रहा है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,200 रुपये…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद बढ़त हासिल करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद बिकवाली के दबाव में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का जोर बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि आखिरी वक्त में मुनाफा वसूली होने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स पूरे दिन के कारोबार…
पटना। बिहार मे आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत उपचुनाव हाेंगे। बिहार निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी। राज्य के 38 जिलाें में त्रिस्तरीय पंचायतों और ग्राम कचहरी के कुल 2,634 रिक्त पदों के लिए 9 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 11 जुलाई को मतगणना कर चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आयोग के अनुसार उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 14…
