पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानी मंगलवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। संघ प्रमुख पटना के मरचा मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग (प्रथम वर्ष, विशेष) का निरीक्षण करेंगे और संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह प्रशिक्षण वर्ग 24 मई से चल रहा है और इसका समापन 13 जून को होगा। संघ प्रमुख 11 जून की शाम को अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दो दिनों तक प्रशिक्षण शिविर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संघ के…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। कोवाली थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा की उसके बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार कोआरोपित बेटे श्रीनाथ भक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका विनीता भक्त पर सोमवार को उसके बेटे श्रीनाथ भक्त ने अचानक हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला…
पश्चिम सिंहभूम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात समाजसेवी राजकुमार रजक का मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन से चाईबासा और जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इससे दुखद बात यह है कि एक माह के भीतर उनके परिवार में यह दूसरी मौत है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव रहे राजकुमार रजक पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चाईबासा और मुंबई में चल रहा था। उनका निधन सुबह उनके निवास पर हो गया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसारिता और…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित कौशल विकास केंद्र, हल्दीपोखर में सोमवार रात एक लाल साड़ी पहने विक्षिप्त व्यक्ति अचानक झाड़ियों के बीच से उठ बैठा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। रात करीब 10 बजे की इस घटना से छात्र-छात्राएं डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। केंद्र प्रभारी शुभम राज और बॉयज वार्डन नंदन कुमार तुरंत सिक्योरिटी गार्ड के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहां उन्होंने विक्षिप्त व्यक्ति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार चिल्लाता रहा, जिससे छात्रों में और दहशत फैल गई। छात्रों ने घबराकर कोवाली थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी धनंजय पासवान तुरंत…
कोलकाता। विदेश और कूटनीति के मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरकर विदेश से लौटे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा नजरें जिस नेता पर रहेंगी-वह हैं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी। विदेश में भारत की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान दिलाने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है। अभिषेक बनर्जी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा की। जापान में उन्होंने टोक्यो स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी जर्जर स्थिति…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 जून तक धूप और बारिश की मिली जुली स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घण्टे से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने 14 और 15 जून को राज्य के राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में इस दौरान 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सेवा के 11 वर्ष हैशटैग के साथ कई पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो…
मुंबई। ठाणे जिले में कोपर और दिवा स्टेशनों के बीच सोमवार को सुबह लोकल ट्रेन से गिरकर छह यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए हैं, इन सभी को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीला स्वप्रिल ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े बजे आमने-सामने से विपरीत दिशा में जा रही दो लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर बैठे यात्री आपस में टकरा कर रेलवे पटरी के पास गिर गए। इस घटना में ८ लोगों को कोपर और दिवा के बीच रेलवे पटरी से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा…
उज्जैन। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये । पूजन पुजारी महेश शर्मा द्वारा सपन्न करवाया गया। दर्शन के बाद आपने कहा कि भस्मारती में अद्भुत अनुभूति हुई। बाबा महाकाल का बुलावा आया था, इसलिए आ गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उप प्रशासक एस.एन.सोनी, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने माननीय राज्यपाल श्री शुक्ल का स्वागत और सत्कार किया।
‘हाउसफुल-5’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। शुक्रवार 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। ‘हाउसफुल-5’ की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस कमाई सामने आ गयी है। स्टार्स से सजी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का बजट 250 करोड़ रुपये है। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों को लिया है और प्रोडक्शन पर भी काफी पैसा खर्च किया है। इसी वजह से इस फिल्म के कलेक्शन पर सबका ध्यान गया। अब तीन दिन की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि अगर फिल्म को…
