Author: shivam kumar

सरायकेला। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में स्थित प्लास्टिक के ग्लास बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजहों को फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज नाम की फैक्टरी में प्लास्टिक ग्लास बनाने का कच्चा माल (रॉ मैटेरियल) भारी मात्रा में मौजूद था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इन जिलों से सटे हुए मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मंगल मुंडा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने लाठी से मंगल मुंडा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंगल ने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। प्रखंड कार्यालय के गेट के बिल्कुल पास मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई। इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी सीआई बलवंत सिंह की मौजूदगी में कई अवैध ढांचे तोड़े गए। कुछ लोग प्लास्टिक से ढके झोपड़ों में दुकानदारी कर रहे थे, जिन्हें प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। सुबह से ही प्रखंड कार्यालय के पास एक जेसीबी मशीन खड़ी देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्सुकता और हड़कंप की स्थिति बन गई थी। ज्यादातर दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने ठेलों और दुकानों को हटा लिया था। कई दुकानदारों ने अपने ठेलों…

Read More

– नेपाल विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को बैठक बुलाई काठमांडू। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद अब नेपाली नागरिकों के लिए मलेशिया, सउदी अरब और कतर ने वीजा देने की प्रक्रिया को कड़ा करना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों के दूतावासों के साथ मंगलवार को एक बैठक बुलाई है, जिसमें ताजा घटनाक्रम पर चर्चा होगी। नेपाल विदेशी रोजगार उद्यमी संघ के सचिव कुंचदोरजे डिमडोंग ने कहा कि नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूएई ने 15 सितंबर से यात्रा और कार्य वीजा को सख्त…

Read More

नवादा। जिले में रजौली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने बदमाशों द्वारा अस्पताल में घुसकर पिटाई के विरुद्ध हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण 72 घंटे से ओपीडी सेवा बंद हो गई है । थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकों के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी तक चिकित्सक हड़ताल पर डटे रहेंगे। चिकित्सको ने बताया कि आज हड़ताल के 72 घंटे पूरे हो चुके हैं । उन्होंने यह भी बताया कि बीते शनिवार की देर शाम चिकित्सक के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर चिकित्सकों ने…

Read More

जब तक बचाना है बचा लें, लालू प्रसाद की तरह झारखंड के लुटेरों को भी होगी सजा रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार और डीजीपी को निशाने पर लिया है। कहा कि सीएम और राज्य के अवैध डीजीपी के इशारे पर राज्य को लूटने वाले कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। समाचारों से पता चल रहा है कि फिलहाल जमानत पर बाहर रामगढ़ पुलिस का वांटेड राजेश राम डीजीपी के कार्यालय में लगातार आता-जाता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे कभी गिरफ्तार ही नहीं किया। पहली बार जब राजेश राम गिरफ्तार हुआ था, उसके…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चाईबासा कोर्ट में ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए धारा 205 सीआरपीसी के तहत दाखिल आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय की न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा की अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। न्यायालय अब इस आवेदन पर फैसला चार अक्टूबर को सुनायेगा। यह मामला पूर्व में दर्ज एक आपराधिक वाद से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी को ट्रायल के दौरान कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिया गया था। इस संबंध में राहुल गांधी…

Read More

रांची। रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने यह सजा सुनाई है। अदालत ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित डब्लू कुजूर, उसका पुत्र राहुल कुजूर और काविस अदनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही तीनों पर 10- 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने 19 सितंबर को उक्त तीनों को दोषी करार दिया था, जबकि आरोपित सुशीला…

Read More

ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की उपेक्षा के कारण अरुणाचल प्रदेश और पूरा नॉर्थ ईस्ट दशकों तक विकास से वंचित रहा। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को केवल वोट और सीटों की गणना के आधार पर देखा और इसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के बाद इस सोच को बदलते हुए पूर्वोत्तर को विकास की प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा। प्रधानमंत्री मोदी यहां 5025 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, “हमारे अरुणाचल प्रदेश में सूर्य की किरण…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातु अभी तक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई हैं। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,12,580 रुपये से लेकर 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,03,200 रुपये से लेकर 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक का उछाल…

Read More