Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति के अमूल्य उपहारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनें और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें। वहीं राज्यपाल ने गंगा दशहरा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोक्षदायिनी मां गंगा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अविरल प्रवाह बना रहे।

Read More

नई दिल्ली। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नए मामले सामने आने के साथ देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। सात मृतकों में से तीन महाराष्ट्र से थे, जबकि दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो मौतें हुई…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Read More

कोलकाता। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात को कोलकाता में अमेरिका की काउंसल जनरल कैथी गिलेस डियाज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से की गई प्रगति से उन्हें अवगत कराया। ममता बनर्जी ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, अमेरिकी कंपनी को सॉल्टलेक स्थित ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया’ (एसटीपीआई) के आईटी पार्क में 13 हजार वर्गफुट जगह प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ग्लोबल फाउंड्रीज की अगुवाई में की जा रही है,…

Read More

– देशभर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और भू-प्रबंधन से जुड़े पेशेवर लेंगे हिस्सा भोपाल। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग और मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन आज (गुरुवार) से भोपाल के भौरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में किया जा रहा है। कार्यशाला में देशभर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और भू-प्रबंधन से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी सोनिया परिहार ने बताया कि ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस सॉल्यूशन पर आधारित इस कार्यशाला में इस प्लेटफॉर्म की क्षमताओं का शहरी संपत्ति सर्वेक्षण…

Read More

न्यूयॉर्क/बेरूत। संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के नए प्रमुख के रूप में मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा की नियुक्ति की घोषणा की है। वे लेफ्टिनेंट जनरल आरोल्डो लाजारो साएन्ज का स्थान लेंगे। यूनिफिल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अबागनारा अब इस महत्वपूर्ण शांति मिशन का नेतृत्व करेंगे, जो दक्षिण लेबनान में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष विराम की निगरानी करता है। हालांकि 2006 के युद्ध के बाद आधिकारिक तौर पर संघर्ष विराम लागू है, लेकिन इजराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच सीमा पार हमले अब भी जारी हैं। रिपोर्ट…

Read More

काठमांडू। हत्या के आरोपित माओवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को नेपाल सरकार के द्वारा माफी दिए जाने के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश भी दिया है। बुधवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए गंभीर प्रकार के आपराधिक मामले में सरकार द्वारा छूट दिए जाने का निर्णय सही नहीं होने की बात कहते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की है। अदालत के इस आदेश के बाद माओवादी उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है।…

Read More

काठमांडू। देश में राजशाही की वापसी को लेकर चलाए जा रहे काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त होने की घोषणा करते हुए आगे से जिला और शहर केंद्रित प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है। राजशाही की वापसी को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे सभी राजनीतिक दल और संस्थाओं की बुधवार को हुई बैठक के बाद काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में पहले चरण के आंदोलन के समाप्ति की घोषणा की गई। संयुक्त जन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी नजर आ रही है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,180 रुपये से लेकर 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,910 रुपये से लेकर 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गोता लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.47 प्रतिशत और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक…

Read More