‘हाउसफुल-5’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और महज तीन दिनों में एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है और महज तीन दिनों में अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ में कई स्टार कलाकार हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। ‘सैकनिल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल-5’ ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने…
Author: shivam kumar
– साप्ताहिक आधार पर 660 रुपये तक महंगा हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये से लेकर 98,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,800 रुपये से लेकर 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के…
पटना। भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लाेगाें काे जल्द ही थाेड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 जून 2025 की रात से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसमी प्रणाली (सिस्टम) के कारण उत्तरी और पूर्वी बिहार में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल, राज्य में तेज गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार काे सुबह से ही कड़ी धूप निकली और भीषण गर्मी से लाेग परेशान हैं। माैसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो…
रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाला युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले की खोज कर ली है। युवक की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रुप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोला का रहने वाला है। कासिफ जिस बाइक से वह स्टंट कर रहा था, पुलिस ने उसे उसके घर से बरामद कर लिया है। हालांकि कासिफ अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वह फरार हो गया है। दो…
रांची। झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा। अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान खरकाई नदी में डूबे आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का शव रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया। शनिवार की शाम यह घटना घटी थी, जिसमें कॉलेज के तीन दोस्त मानगो निवासी शुभम कुमार ,कदमा निवासी शशांक और बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार नदी में नहाने उतरे थे। नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे, लेकिन स्थानीय युवक की तत्परता से पार्थ कुमार को बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने घाट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया…
लातेहार। जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला। इस घटना में दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । मृत महिलाओं की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार की थी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नेतरहाट से महुआडांड़ जा रही पिकअप…
मुस्लिम युवकों ने की थी छेड़छाड़, राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 जून को दामोदर नदी में नहाने गयी 6 आदिवासी नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पानी की समस्या के चलते महिलाओं को नहाने के लिए नदी पर जाना पड़ता है, जहां ये असामाजिक…
जनजातीय समाज को जागरूक करने के लिए पद यात्रा करूंगा दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दुमका पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। राजय सरकार वोट बैंक की खातिर इसे पिछड़ा अवस्था में ही रखना चाहती है। रघुवर दास ने यहां तक कह दिया कि इस राज्य का एक ग्रुप इन्हें इसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप इसे इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है। अगर यही हाल रहा तो तो झारखंड की स्थिति नागालैंड और मिजोरम…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता मनोज पांडेय द्वारा जारी एक पोस्टर खूब चर्चा में है। पोस्टर में पार्टी के तीन प्रमुख चेहरों दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को लेकर एक नारा लिखा गया है ‘गुरुजी हैं तो गुरूर है, हेमंत हैं तो हिम्मत है, बसंत हैं तो बहार है, इसीलिए तो झामुमो की लोकप्रिय सरकार है।’ इस पोस्टर में ‘गुरुजी’ के रूप में पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को जनभावनाओं का प्रतीक बताया गया है, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शासन की दृढ़ता और छोटे भाई बसंत को उम्मीद और…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के गृह सचिव और जेल आइजी को दी जानकारी रांची। झारखंड में अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के गृह सचिव और जेल आइजी को इस बारे में सूचित किया है। यह उन कैदियों के लिए एक बड़ी राहत है जो आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना नहीं भर पा रहे थे। झारखंड में अलग-अलग जेलों में बंद गरीब कैदियों की जमानत और रिहाई के लिए अब केंद्रीय कोष का इस्तेमाल किया जायेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन गरीब कैदियों को वित्तीय…
