पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ने इस घटना को काफी दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए दो लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना कुर्सेला…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए चीफ जस्टिस समेत सभी जजों की संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल 2025 को सभी जजों की संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने का फैसला किया था जिस पर अमल करते हुए ये घोषणा की गई है। सभी जजों से मिले इनपुट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ये घोषणा की है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट और देशभर के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया का विवरण प्रकाशित किया है। इसमें हाई कोर्ट की कॉलेजियम का काम और राज्य…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि पंडित मोतीलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 30 मार्च 1957 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और प्रमुख विपक्षी दल के नेता पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ती नजदीकियों ने सत्ता के समीकरण में परिवर्तन की संभावना को बढ़ा दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में अविश्वास का वातावरण बनने से इस संभावना को और अधिक बल मिल रहा है। पिछले रविवार को प्रधानमंत्री ओली ने सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष एवं विपक्षी नेता प्रचंड को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ओली ने अपने लिए तय कुर्सी को छोड़ कर प्रचंड के पास उनके बगल में बैठ कर उनसे…
सैन डिएगो। अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास सोमवार को एक छोटी नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए और नौ अन्य अब भी लापता हैं। घटना की पुष्टि स्थानीय शेरिफ विभाग और अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की है। शेरिफ विभाग के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 (स्थानीय समयानुसार) बजे टॉरी पाइंस स्टेट बीच के पास हुआ। गश्ती दल को एक पंगा-शैली की नाव के पलटने की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। कोस्ट गार्ड ने बताया कि हादसे के समय नाव पर सवार लोगों की…
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए यहां हलचल बढ़ गई है। नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल शुरू होगी। इस कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए 132 कार्डिनल इलेक्टर्स सहित 170 कार्डिनल्स पहुंच चुके हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ कैथोलिक के नए पोप का चुनाव भौगोलिक विविधता के लिहाज से इस बार ऐतिहासिक होगा। वेटिकन न्यूज के अनुसार, नए पोप के चुनाव के लिए बुधवार से कान्क्लेव शुरू होगी। हालांकि ऐसा कोई बाध्यता नहीं है कि कार्डिनल राष्ट्रीयता अथवा क्षेत्र के लिहाज से मतदान करें, लेकिन भौगोलिक लिहाज से उनके दृष्टिकोण को समझने से उनकी…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की झोली में सोमवार को चार पुरस्कार आए । इनमें डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की तस्वीरें भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूडान के गृहयुद्ध, अफगानिस्तान में अमेरिकी विफलताओं और शहर के घातक ओपियोइड संकट की बाल्टीमोर बैनर के साथ जांच पर रिपोर्टिंग के लिए भी पुरस्कार जीता। प्रोपब्लिका को सार्वजनिक सेवा पुरस्कार दिया गया। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के लिए 15 और कला क्षेत्र में आठ श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर की राशि…
साना (यमन)/बेरूत (लेबनान)। इजराइल ने अपने हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का तगड़ा जवाब दिया है। इजराइल की वायुसेना ने सोमवार को यमन के होदेदा शहर पर हवाई हमले किए। इसके अलावा लेबनान के बेका क्षेत्र में हिजबुल्लाह के सैन्य हथियार उत्पादन और भंडारण सुविधा केंद्र पर हमला किया। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी। आईडीएफ के अनुसार, इजराइल की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन के तट पर हूती आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह हमला हूती के हमलों के जवाब में किया गया। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने…
अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग और चुनिंदा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। इस बार वह ‘रेड 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली थी, जो अब इसकी रिलीज के बाद और भी बढ़ गई है। ‘रेड 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई दर्ज की। दर्शकों को अजय देवगन का सशक्त प्रदर्शन और फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है।…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 2,500 रुपये से लेकर 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,460 रुपये से लेकर 98,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,250 रुपये से लेकर 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शेयर बाजार लगातार नीचे गिरता चला गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयर 2.76 प्रतिशत से…
