Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका में फैक्ट्री आउटपुट के पिछले 9 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव स्थिति बनी रही। इसके साथ ही अमेरिकी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं, आज वही संविधान बचाने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है। मंगलवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवासी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा, “कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज़ाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के…

Read More

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट को सूचित किया कि वह रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने संबंधी अपने पूर्व आदेश को वापस ले रही है। सरकार के इस रुख के बाद न्यायालय ने डॉ. राजकुमार द्वारा दायर याचिका को निष्पादित कर दिया। गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात को राज्य सरकार ने डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने का आदेश जारी किया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए डॉ. राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। 29 अप्रैल…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इसाई धर्म में मतांतरण कर चुके कुछ लोग ‘कैथौलिक आदिवासी’ जैसे भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल कर आदिवासी समाज को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। पैसों और राजनीतिक स्वार्थ के लालच में मतांतरण कर इसाई बन चुके ये लोग सिर्फ आरक्षण का अनुचित लाभ उठाने के लिए खुद को आदिवासी बता रहे हैं। आदिवासी समाज को मिटाने का षड्यंत्र कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि कैथौलिक समुदाय ये स्पष्ट सुन लें कि उन्हें अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है।…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को बोकारो में दो जगहों पर धापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है। इडी की टीम बोकारो के चास स्थित राणा प्रताप नगर में महेश नागिया के घर पर पहुंची और छापेमारी की। वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। महेश के तेतुलिया मौजा के जमीन फर्जीवाड़ा में शामिल अजहर और अख्तर हुसैन से संबंधों के कारण इडी ने महेश के यहां दबिश दी है। इडी की टीम ने बोकारो स्टील के एडीएम बिल्डिंग में भी छापेमारी की है। यह छापा तेतुलिया मौजा…

Read More

रांची। वर्ष 2024 में हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस के आरोपी कृष्णा स्नेही की बेल पर रांची सीआइडी की विशेष कोर्ट में 8 मई को बहस होगी। इससे पहले इस केस के छह आरोपियों की बेल पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुरक्षित रख चुका है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 21 सितंबर और 22 सितंबर को राज्य के सभी जिलो में परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी। सीजीएल पेपर में कथित धोखाधड़ी और सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने…

Read More

रांची। पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सात मई को देश भर में नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल किया जायेगा। झारखंड में पांच जिलों के छह जगहों पर मॉक ड्रिल की योजना है। जानकारी के मुताबिक, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गोड्डा और साहेबगंज जिले में मॉक ड्रिल किया जायेगा। इसके साथ ही बोकारो जिले के गोमिया में भी नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा ड्रिल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले आयोजित की गयी थी, जिसमें हवाई हमले की तैयारियां…

Read More

सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार के दावे पर हाइकोर्ट ने डालसा से मांगी रिपोर्ट रांची। झारखंड हाइकोर्ट में राजधानी रांची की सहायक सड़कों की मरम्मत को लेकर दाखिल शुभम कटारुका की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया। अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट को बताया कि राजधानी रांची में राज्य सरकार के अधीन वाली लेक रोड, हजारीबाग रोड (लालपुर -कोकर रोड), डांगरा टोली पीस रोड जंक्शन, डोरंडा स्थित पुराने हाइकोर्ट के बिल्डिंग के पीछे की सड़क, मोराबादी टैगोर हिल रोड, सेवा सदन पथ की रखरखाव एवं मरम्मति काम…

Read More

ओरमांझी। राजधानी रांची के पास स्थित रुक्का डैम क्षेत्र में एक जंगली हाथी के दिखने से इलाके में दहशत फैल गयी। हाथी रास्ता भटककर डैम के करीब पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। हाथी ओरमांझी के सालहन बस्ती की ओर बढ़ रहा है। जंगलों में भोजन की कमी और कटाई के कारण हाथी गांवों और शहरों की ओर आ रहे हैं। वन विभाग और पुलिस की टीमें हाथी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए काम कर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )जिले के चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इस घोटाले की जानकारी दी। जांच में पाया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत स्कूलों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जनवरी 2023 से अब तक जारी 4567 जन्म प्रमाण पत्रों में से 4281 प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में चाकुलिया…

Read More