पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और…
Author: shivam kumar
पुलिस ने फोन जब्त कर जांच शुरू की पलामू। पलामू जिले के टीओपी 2 क्षेत्र के टीवीएस शोरूम रोड पर एक युवती ने खुद को आग लगाकर खुदखुशी कर ली। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की बतायी जा रही है। युवती की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मी रानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम में लक्ष्मी ने अपने घर के बाथरूम में खुद पर केरोसिन डाला और आग लगा ली। झुलसने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बाथरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। जिसके…
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो मक्का लदी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य युवकों के रूप में हुई है। ये सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोसकीपुर विपिन सिंह के घर जा रही थी। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घायलों…
श्रीनगर/नई दिल्ली। पहलगाम पर आतंकवादियों से हमला करवा कर 26 पर्यटकों की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरकत करने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की फौज ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। तनाव की गंभीरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के 244 में जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराने का फैसला लिया है। भारतीय शीर्ष सैन्य अफसर के अनुसार, पांच और छह मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम तोड़ा। पहलगाम हमले के बाद लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया…
रांची। क्या आपको पता है झारखंड में एक शिक्षक पर कितने विद्यार्थियों का बोझ है। उच्च शिक्षा की दिशा में इस राज्य में अब तक कितनी नियुक्तियां हुई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर 29 छात्रों पर एक शिक्षक की उपलब्धता है जबकि झारखंड में 83 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक वह भी मुश्किल से उपलब्ध है और यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। राज्य के एक भी सरकारी विश्वविद्यालय में इतिहास का शिक्षक नहीं है। झारखंड के 7 सरकारी विश्वविद्यालय लगातार शिक्षकों की कमी की मार झेल रहे हैं। शिक्षकों की कमी जिस तेजी से बढ़…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 6 मई यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। इस रैली के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे। उनके साथ महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन भी मौजूद रहेंगे। ये सभी नेता सुबह 11:45 बजे तक रांची पहुंच जाएंगे। कांग्रेस ने पूरी की तैयारियां रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस…
लातेहार। लातेहार अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित राजस्व कर्मचारी जमीन म्यूटेशन के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के एक जमीन मालिक से जमीन के म्यूटेशन के बदले राजस्व कर्मचारी के द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। परेशान होकर सूचक ने पलामू एसीबी की…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाल ही के विदेश दौरे के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर उनके साथ थीं। उन्होंने भी राज्यपाल के साथ अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल को बताया कि उनके विदेश भ्रमण के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इससे राज्य के विकास को…
भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मृतक विनय गुप्ता के पिता विश्वनाथ गुप्ता से जाकर उनके आवास पर मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार देर रात नवगछिया बाजार में किराना व्यवसाई विनय गुप्ता की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मौके पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने नवगछिया बाजार के हरिया पट्टी में किराना दुकानदार विनय गुप्ता की हत्या की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया एवं परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विनय गुप्ता के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर उसे…
रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं, अधिकारियों को निर्देशित करें रांची। रांची में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है, जो बेहद गंभीर विषय है। उपरोक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कही है। योजनाओं के क्रियान्वयन और उद्घाटन शिलान्यास में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज रक्षा राज्य मंत्री ने सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में श्री सेठ ने कहा कि कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू के बरवाटांड़ में सरना टोली से रिंग रोड तक एक सड़क…
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन-2025 में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी और सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन ने सोमवार को एक बयान जारी कर दोनों नेताओं की बातचीत से जुड़ी जानकारी दी। इसमें…
