रांची। झारखंड में मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन में गर्मी और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं रात में तापमान गिरकर लगभग 25 डिग्री के स्तर तक पहुंच जा रहा है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री हो गया जो औसत तापमान से चार डिग्री कम है। यही स्थिति जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा सहित अन्य जिलों में भी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में बदलाव की स्थिति दो-तीन मई तक देखने को मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश, गर्जन, वज्रपात और तेज…
Author: shivam kumar
-सभी संदिग्धों को नंबर-टैग देकर भिक्षु गृह में रखा गया सूरत। गुजरात सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा सर्च अभियान चलाकर क्राइम ब्रांच ने 134 संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़कर उन्हें सूरत शहर के रांदेर स्थित भिक्षु गृह में रखा है। इन सभी संदिग्ध लोगों से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और पश्चिम बंगाल की खुफिया एजेंसी की टीम पूछताछ करने सोमवार को सूरत पहुंचीं। टीमों ने इन सभी की पहचान के लिए नंबर और टैग देकर पूछताछ शुरू की है। इसकी रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। सूरत क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध बांग्लादेशियों को दिए गए…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य के सभी इमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों से मेरा निवेदन है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गठबंधन सरकार के पापों में सहभागी बनने से बेहतर है डॉ राजकुमार की तरह लड़ाई लड़ें और झारखंड को लूटने से बचायें। शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के दबाव में करोड़ों रुपये के अवैध भुगतान से इनकार करने पर रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाने के सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगायी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से हेमंत सरकार द्वारा रिम्स जैसे प्रतिष्ठित…
-यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग – सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को पाक नागरिकों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के दिये थे निर्देश लखनऊ। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और पल-पल मॉनीटरिंग का नतीजा है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 24 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है।…
– भारत में फ्रांस के राजदूत ने 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर किए हस्ताक्षर नई दिल्ली। भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सोमवार को 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर हो गए। नई दिल्ली में भारत में फ्रांस के राजदूत के बीच हुए इस सौदे से भारतीय नौसेना की लड़ाकू ताकत और ज्यादा मजबूत होगी।भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी मौजूद थे। भारत और फ्रांस ने आज 26 राफेल मरीन विमान खरीदने के लिए 63…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लोगों के अभियान को मजबूत करेगी, क्योंकि इसे केवल जनता के सहयोग से ही हराया जा सकता है। हालांकि, अब्दुल्ला ने आगाह किया कि सरकार को ऐसा कोई कदम उठाने से बचना चाहिए, जिससे जनता अलग-थलग पड़ जाए। पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए बुलाये गए विशेष सत्र में प्रस्ताव पर चर्चा को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग हमारे साथ होंगे, तो आतंकवाद या उग्रवाद खत्म हो जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखते हुए अगर…
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार सुबह डोडा जिले में 13 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के ठिकानों का भंडाफोड़ करना और आतंकी गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करना था। इससे पहले श्रीनगर पुलिस ने भी आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्करों और सहयोगियों के ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। ये छापेमारी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच के सिलसिले में की गई थी। पुलिस के अनुसार श्रीनगर में 63 व्यक्तियों के घरों पर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते…
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यहां पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ बढ़ते भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है। यह आतंकी हमला एक भयानक त्रासदी है। हमारा देश मोहब्बत और भाईचारे का देश है। यहां नफरत और आतंक की कोई जगह नहीं…
रांची। रिम्स निदेशक मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कोर्ट के इस फैसले को संविधान की जीत और सरकार की हार बताया है। उन्होंने कहा कि यह बात फिर से साबित हो गई की हमारे देश के अंदर कानून का राज है संविधान का राज है। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि रिम्स के निदेशक के ऊपर अत्याचार कर उन्हें बेइज्जत कर पद से हटाया गया था। बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा दी गई ताकत का इस्तेमाल कर वह कोर्ट गए और न्यायालय ने उनके पद मुक्ति को अवैध मानते हुए उन्हें वापस…
विशेष पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ सकती है पाकिस्तान की खुंटचाल भारत को इसका जवाब तैयार करने में अभी से ही जुट जाने की है जरूरत जीतने के लिए सबसे जरूरी रणनीति, दुश्मन की चाल पहले ही भांप ली जाये नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। किसी भी युद्ध को जीतने के लिए सबसे जरूरी रणनीति यही मानी गयी है कि दुश्मन की चाल को पहले से ही भांप लिया जाये। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव और सीमा पर तेज हो रही हलचल से पूरी…
रांची। रायकेला-खरसावां-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एसीबी की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल के बड़ा बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बड़ा बाबू का नाम खेत्र मोहन महतो है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी के अफसर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रुप बीमा का पैसा निकलवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत जमशेदपुर एसीबी की टीम ने आज सरायकेला खरसावां जिले में कार्रवाई की है। एसीबी के डीएसपी इंद्रदेव राम ने बताया कि बड़ा बाबू द्वारा उनके विभाग में अनुकंपा…
