रांची। राजधानी रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिरसा चौक से लेकर मोरहाबादी मैदान तक बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पैदल रैली स्थल की ओर बढ़ रहे हैं। महिला, पुरुष और युवाओं के समूह लगातार मोरहाबादी की तरफ पहुंच रहे हैं। सड़कों पर दिखी लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही बिरसा चौक और आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोग समूहों में पैदल मार्च करते हुए मोरहाबादी मैदान की ओर रवाना हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क पर…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में H1N1 और इन्फ्लुएंजा के मामलों की लगातार निगरानी करने के साथ संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। 29 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के हस्ताक्षर से जारी विभागीय एडवाइजरी में सभी उपायुक्तों, सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षक एवं प्राचार्य तथा जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। ILI और SARI मामलों पर…
धनबाद। वासेपुर के आरा मोड़ के पास शनिवार देर रात फल और ड्राईफ्रूट की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास स्थित एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों दुकानों में रखा फल, ड्राईफ्रूट और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरा मोड़ स्थित वसीम फल वाला की दुकान शनिवार रात बंद थी। इसी दौरान दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी…
-पांच दिवसीय प्रेस टूर टू केरलम शुरू रांची। प्रेस टूर टू केरलम के अंतर्गत रविवार को झारखंड के 12 मीडियाकर्मियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल केरल के लिए रवाना हुआ। यह पांच दिवसीय दौरा 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके आयोजन और समन्वय अधिकारी क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर और प्रिंस कुमार हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पत्रकारों को केरल में स्थित भारत सरकार के विभिन्न संस्थानों और लोक उपक्रमों का दौरा कराने के साथ-साथ वहां के उन्नत बुनियादी ढांचे, पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को NEET-PG 2026 की परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे हैं। चार केंद्रों पर हो रही परीक्षा रांची में NEET-PG परीक्षा के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RTCIT), आनंदी ओरमांझी, अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग, आईक्यूब डिजिटल, इरबा और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पुराना एचबी रोड शामिल हैं। प्रशासन…
नई दिल्ली: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का फोकस युवा मतदाताओं, खासकर Gen-Z, के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाने पर है। पार्टी नेतृत्व की हालिया बैठकों में जमीनी संपर्क बढ़ाने और युवाओं के साथ सीधे संवाद की रणनीति पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय टीम के साथ चर्चा में युवाओं तक पहुंच बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया है। भाजपा इन विधानसभा…
गढ़वा/चिनिया: पति से अलग होने की कोशिश नाकाम होने के बाद कथित तौर पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, पति को मायके बुलाया गया और रास्ते में बाइक को टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। करीब दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, यह मामला छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज थाना क्षेत्र…
रांची। झारखंड में H1N1 वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर चिंता बढ़ रही है। रांची स्थित RIMS में जांच के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल में अब तक 8 मामलों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मनोज कुमार ने भी सैंपल में H1N1 संक्रमण मिलने की पुष्टि की है। 📌 खबर की बड़ी बातें 8 सैंपल में H1N1 की पुष्टि: RIMS में जांच के दौरान अब…
नई दिल्ली: रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ बातचीत की, उनसे हाथ मिलाया और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। हर साल की परंपरा के तहत इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री आवास पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। बच्चों से गर्मजोशी से मिले PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। वीडियो में वह बच्चों से…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर दोनों अवसरों को लेकर अलग-अलग संदेश साझा किए और रक्षाबंधन के महत्व के साथ संस्कृत की समृद्ध विरासत को भी याद किया। रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर हमेशा मजबूत बने रहने की कामना की। प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर भविष्यपुराण के उत्तर पर्व में वर्णित एक सुभाषित भी साझा किया। इसमें रक्षासूत्र…
रांची: झारखंड सरकार ने जाति, आय, आवास और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ये प्रमाणपत्र ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी जारी किए जा सकेंगे। नई व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी गई है और फिलहाल तीन महीने तक प्रभावी रहेगी। प्रमाणपत्र जारी करने में आ रही तकनीकी परेशानियों और लंबित आवेदनों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑफलाइन व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव अमर कुमार ने सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लंबित आवेदनों का…
