Author: shivam kumar

रांची: राजधानी रांची में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों और अन्य संबंधित चिकित्सा संस्थानों को अब मरीजों के लिए जरूरी जानकारियां सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होंगी। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची के कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को सात दिनों के भीतर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। कार्यालय आदेश संख्या 5236 के तहत 29 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देश में कहा गया है कि अस्पतालों और क्लीनिकों को अपना वैध निबंधन प्रमाणपत्र, इलाज और जांच की दर सूची, डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण, विशेषज्ञता…

Read More

गिरिडीह: गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, खेल पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के माध्यम से जिले और राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना…

Read More

रांची: झारखंड में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रमंडलों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के समन्वयकों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें स्कूल स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। झारखंड में 4,461 ELC सक्रिय बैठक में के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में…

Read More

रांची: झारखंड की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रांची के डोरंडा में ‘कलाकृति हाट’ की शुरुआत हुई है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोक कलाकारों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। इसके माध्यम से पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाने और कलाकारों को लोगों से सीधे जुड़ने का मंच उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन कलाकृति हाट जैसे आयोजन स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी कला और हुनर को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। झारखंड में सोहराय,…

Read More

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कथित दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों की सजा निलंबित करते हुए जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से पिता-पुत्र को कानूनी राहत मिली है, लेकिन उनकी जेल से रिहाई अन्य लंबित मामलों की स्थिति पर भी निर्भर करेगी। क्या है दो पैन कार्ड का मामला? यह मामला वर्ष 2019 में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है।…

Read More

नई दिल्ली/रांची: देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी बहस के बीच छह राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों में मतदाता सूची की जांच के दौरान करीब 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में भी तीन विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जो अफगानिस्तान के रहने वाले बताए गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन छह राज्यों में कुल करीब 9.86 करोड़ मतदाता हैं। इसके मुकाबले मतदाता सूची में संदिग्ध विदेशी…

Read More

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-टेस्ट-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 8 दिसंबर तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्री-टेस्ट परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जाएगा। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में ये विषय होंगे शामिल कक्षा…

Read More

-बारिश में भी नहीं डिगे ग्रामीणों के कदम, बेतला वन विभाग कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन,नाका नहीं हटा तो कार्यालय में होगी तालाबंदी -पलामू किला बैरियर के खिलाफ सैकड़ों महिला-पुरुषों का हल्लाबोल, फसल मुआवजा ₹1,000 प्रति डिसमिल करने और वन्यजीवों के हमले में मौत पर ₹20 लाख व सरकारी नौकरी की मांग बरवाडीह:- पलामू किला के नाका शुल्क को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों के बीच टकराव तेज होता दिख रहा है। ₹1,950 शुल्क के विरोध में संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बारिश के बीच बेतला स्थित वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों…

Read More

रांची/लातेहार। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। मरांडी ने एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस के कार्यक्रम की तारीख पर भी सवाल उठाए। एक नवंबर के कार्यक्रम पर उठाए सवाल बाबूलाल मरांडी के मुताबिक, 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी और इसके बाद एक नवंबर से सिख विरोधी हिंसा की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील ऐतिहासिक संदर्भ के बीच कांग्रेस की ओर से…

Read More

यरुशलम: इजरायल के आम चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर उलझी हुई नजर आ रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन और पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा एग्जिट पोल में दोनों खेमे बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं। ऐसे में अगली सरकार के गठन को लेकर बातचीत लंबी खिंच सकती है। इजरायल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों का समर्थन जरूरी है। अलग-अलग टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में नेतन्याहू और विपक्षी गठबंधन के…

Read More

पटना: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चार सीटों पर चार अलग-अलग उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जन सुराज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में एक-एक सीट गई है। चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव, कांग्रेस के मदन मोहन झा और जन सुराज पार्टी के आफाक अहमद को हार का सामना करना पड़ा। पटना में भाजपा को झटका, राजद ने छीनी सीट पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के मौजूदा एमएलसी…

Read More