रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 17 अप्रैल 2025 के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है। झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत सुनवाई 6 मई को होगी। बता दें कि राज्य सरकार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी अंक तालिका में 14 प्वाइंट के संग पहले नंबर पर भी पहुंच गई है। अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। बेंगलुरु ने 19वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं थी। 26 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। अक्षर पटेल ने जैकब बेथेल (12)…
जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत बेहद नाजुक हो गई है। नौ में से केवल दो मैच जीतकर टीम अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। हालांकि अब भी गणितीय तौर पर प्लेऑफ की उम्मीद बची है, लेकिन गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने माना कि इस सीजन में टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है। बावजूद इसके उन्होंने भरोसा दिलाया कि बचे हुए पांच लीग मैचों में टीम और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। राजस्थान रॉयल्स ने हाल के कुछ मुकाबले बेहद करीबी अंतर…
रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सोमवार को सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोहपूर्वक धाम के लिए प्रस्थान कर गई। डोली आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रातः सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। सेना के बैंड के बीच डोली यात्रा का शुभारंभ रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति का पंच स्नान कराकर डोली में विराजमान कराया गया और उसे सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर…
– मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया जम्मू। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पेश किये गए प्रस्ताव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और प्रगति में बाधा डालने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया गया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने प्रस्ताव पेश किया, जिसकी शुरुआत सदस्यों ने पिछले सप्ताह इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर आया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंहा में 32.79 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे रिकॉर्ड की गई। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। इस कारण चंबा जिले व…
ओटावा। कनाडा में आज हो रहे संसदीय चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी और पियरे पोइलिव्रे की कंजर्वेटिंव पार्टी के बीच है। देश के मतदाता तय करेंगे सरकार का नेतृत्व मार्क करेंगे ये पियरे। चुनाव में मुख्य मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा पर टैरिफ हमला है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है। इस पर ट्रंप के टैरिफ का बड़ा असर पड़ रहा है। कुछ मतदाता लिबरल पार्टी को इसके लिए दंडित करना चाहते हैं। लिबरल पार्टी पिछले एक दशक से सत्ता में…
काठमांडू। जेल में बंद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की मुसीबत और बढ़ गई है। इस बीच उनके खिलाफ एक और को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला सामने आया है। इस पर सोमवार को मुकदमा दायर हुआ है। बीरगंज के पाइला को-ऑपरेटिव बैंक में 112 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाला सामने आने के बाद सरकार के तरफ से पर्सा जिला अदालत में रवि लामिछाने सहित 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीरगंज के सिटी एसपी गौतम मिश्र ने कहा कि घोटाला को लेकर जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की दो सप्ताह के भीतर शांति समझौता करें। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि समझौते के लिए थोड़ा और समय स्वीकार्य हो सकता है। ट्रंप ने इससे पहले 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के अवसर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। एबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने वाशिंगटन लौटने से पहले न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में यह इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की के…
इस्लामाबाद। खालिस्तान समर्थक और ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन का संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के मीडिया में भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। वाशिंगटन में पंजीकृत ‘सिख फॉर जस्टिस’ को भारत सरकार पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुकी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि उसने भारत के खिलाफ विष वमन किया हो। पन्नू का विष वमन भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उपजे हालात के बीच आया है। पाकिस्तान के ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी जहर उगला…
इस्लामाबाद। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान के लिए गले की फांस बन गया है। न उससे उगलते बन रहा और न ही निगलते। इस हमले के बाद भारत के दंडात्मक कूटनीतिक उपायों की घोषणा से वह बिलबिला गया है। हालांकि मुल्क की अवाम को खुश करने के लिए उसने भी कुछ जवाबी कदम उठाए हैं। पहलगाम हमले के ठीक दूसरे दिन भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा से वह भविष्य में होने वाले जल संकट से पसीना-पसीना है। संघीय सरकार ने रविवार को दिनभर चीन समेत कई देशों से गुहार लगाता…
