Author: shivam kumar

रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों का हमला हुआ था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गये थे। इन मारे गये पर्यटकों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने पहलगाम के शहीदों के परिजनों को अपना चार महीने का वेतन देने का एलान किया है। इस एलान को उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि बताया है। घटना ने मुझे अंदर तक झकझोरा सोशल मीडिया पर इरफान अंसारी ने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित जेडी हाइ स्ट्रीट मॉल के बियर बार में शनिवार देर रात चल रही पार्टी के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात तक बार खुला रखने और माहौल बिगड़ने के मामले में इवेंट मौनेजर और बार मैनेजर को…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किये गये कायराना हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या पूरे देश को झकझोर गयी है। इस घटना की निंदा देश ही नहीं, दुनिया भर में हो रही है। यादव ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर पाकिस्तान से बातचीत कर रही है। बीते वर्षों में जम्मू-कश्मीर के हालातों में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन 22 अप्रैल को हुए इस हमले ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। जामताड़ा के मिहिजाम स्थित श्री गुरु ऑटोमोबाइल, बजाज बाइक शोरूम में रविवार सुबह भीषण आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह की है। जब शोरूम के कर्मचारी प्रतिदिन की तरह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शोरूम के अंदर से धुएं के गुबार उठ रहे हैं और आग लगी हुई है। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना शोरूम मालिक मनोज दास और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी बुलाया गया। दमकल…

Read More

रांची। झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है और इस मामले में संवेदनहीन बयानों का सिलसिला भी जारी है। बाबूलाल मरांडी ने रविवार को अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुये कहा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया। देशभर में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। केंद्रीय और राज्य सरकारें आतंकवाद के…

Read More

रांची। पंजाब के दौरे पर गये झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बनायी गयी खेल सुविधाओं का अवलोकन किया। मंत्री ने वेलोड्रॉम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के सहयोग से संचालित केंद्र का निरीक्षण किया, जहां रिहैब सेंटर और स्पोर्ट्स साइंस एवं मेडिसिन सेंटर के तहत सात विभिन्न खेलों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस केंद्र में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को तैयार किया जा रहा है। मंत्री ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार खेल और…

Read More

भागलपुर। जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 166.101 किलो गांजा एवं 01 बाइक बरामद किया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष समकालीन अभियान के तहत अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में छापेमारी दल द्वारा बीते रात्रि मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बेलखोरिया के समीप बगीचे से गुप्त सूचना के आधार पर 166.101 कि०ग्रा० गांजा एवं 01 बाइक बरामद किया…

Read More

कोयंबटूर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है, एक शांतिप्रिय देश है, जहां समावेशिता और अभिव्यक्ति एवं विचार की स्वतंत्रता हमारी विरासत है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में “विविधतापूर्ण भारत के लिए कृषि शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा” विषयक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि हम हजारों वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि हमारी सभ्यता में समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी है, फली-फूली है और उसका सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में अभिव्यक्ति और समावेशिता की…

Read More

बेंगलुरू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल पर हुए आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर हाल ही में मैसूर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दिया गया एक बयान पाकिस्तान में वायरल हो रहा है। वहां का टीवी मीडिया सिद्धारमैया के बयान को बार-बार प्रसारित कर रहा है और इसे इस तरह से पेश कर रहा है, जैसे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मुद्दे पर भारत में आंतरिक असंतोष भड़क उठा है। इस वीडियाे में सिद्धारमैया के बयान काे लेकर भाजपा ने उन पर हमला किया। एक निजी पाकिस्तानी समाचार चैनल पर प्रसारित समाचार…

Read More

काठमांडू। नेपाल में पिछले 27 दिनों से सड़क पर आंदोलन कर रहे शिक्षकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प होने से 63 शिक्षक घायल हो गए हैं। बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास कर रहे हड़ताली शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। रविवार को नया बानेश्वर क्षेत्र में शिक्षकों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस के साथ यह टकराव तब हुआ जब शिक्षकों ने एक प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश की कोशिश की और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार के साथ लाठीचार्ज…

Read More

काठमांडू। नेपाल पुलिस की केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सहकारी घोटाले के एक मामले में आरोपित सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की सांसद माया राई को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। रविवार को संसद को इसकी औपचारिक जानकारी दी गई है। सीआईबी ने काठमांडू में स्वर्ण लक्ष्मी सहकारी बैंक में हुए 265 करोड़ रूपये के घोटाले में सांसद राई की संलग्नता की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। बीती रात को उनके निवास से ही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी रमेश बस्नेत ने बताया कि आठ महीने से फरार की…

Read More