-झिमड़ी गांव में युवती के अपहरण के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़ सरायकेला। नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में हथियार के बल पर युवती के अपहरण के बाद शनिवार देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित मोहम्मद तस्लीम अंसारी के घर और झिमड़ी बाजार की चार दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। इस बीच, पुलिस ने आरोपित तस्लीम अंसारी और अपहृत युवती को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। वहीं, आगजनी और उपद्रव के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया…
Author: shivam kumar
लातेहार। पुलिस ने जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव से रविवार को वृद्ध दंपती का शव संदिग्ध अवस्था में घर से बरामद किया है। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हेसला गांव निवासी प्रसाधी साव (72) और उसकी पत्नी करमी देवी( 65) अपने बेटों से अलग दूसरे घर में रहते थे। बताया जाता है कि शनिवार रात में दोनों खाना खाकर के सो गए थे । परंतु रविवार को…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक विभन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात और 30-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को ऑरेन्ज अलर्ट और 29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को रांची और आसपास ईलाक़ों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। बादल छाने और हवा चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया है। रविवार को रांची में…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का कहना है कि हिन्दू समाज ही पहले हिन्दू धर्म को ठीक से समझेl हिन्दू मेनिफेस्टो नामक एक पुस्तक का लोकार्पण करते हुए उन्होंने एक बार फिर दोहराया की राजा का धर्म है कि वह अपने समाज और उसके नागरिकों की रक्षा करेंl उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक प्रकार की सभ्यताएं दोराहे पर खड़ी हैं और भविष्य का मार्ग ढूंढ रही हैंl यह मार्ग भारत ही उन्हें दिखा सकता है लेकिन उससे पहले भारत को स्वयं पूर्ण दृष्टि वाला समर्थ और सबल भारत बनकर खड़ा होना होगा आईआईटी खड़गपुर…
पश्चिमी सिंहभूम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव का शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास को नई गति देने और जनता से किए वादों को निभाने का संकल्प दोहराया। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के चाईबासा आगमन पर परिसदन परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास और प्रवक्ता त्रिशानु राय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पार्टी नेताओं ने डॉ उरांव से जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार की…
भोपाल। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि देश में विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। 2047 तक एक पूर्ण विकसित भारत के निर्माण और उसमें हर युवा को रोजगार दिलाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्टैंडअप इंडिया’ जैसे कई अभियानों के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक है शासकीय नौकरियों के माध्यम से रोजगार देना है। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार को भोपाल…
नई दिल्ली। देश में मार्च महीने में करीब 1 करोड़ 45 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। हवाई यात्रियों की संख्या में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल (मार्च 2024) में कुल 133.68 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी। डीजीसीए ने अपनी मासिक घरेलू यात्री यातायात रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2025 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या 145.42 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह संख्या…
रांची। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुये आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए अब संथाल परगना से निकलकर कोल्हान क्षेत्र में भी तेजी से बस रहा है। उन्होंने लिखा, पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के एक गांव में जहां पहले कोई मुस्लिम परिवार नहीं था, वहां अब तीन हजार मुस्लिम बच्चों के आधार कार्ड बन गये हैं। यह झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक गंभीर खतरा है। बाबूलाल…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में 170 अभ्यार्थियों को मिला नियुक्ति पत्र रांची। भारत सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला में झारखंड सहित देशभर के 51 हजार 236 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। शनिवार को रांची सहित देशभर में 47 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई देते हुये नागरिक सेवा को देव सेवा बताते हुये बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आॅनलाइन संबोधन में नियुक्ति पाने वाले युवाओं से कहा कि उनके कार्य का मकसद केवल पद प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पद भारत…
रांची। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ जंग अपने अंतिम चरण में है। पिछले 28 महीने के दौरान झारखंड के नौ जिले में नक्सलियों के साथ हुए 62 एनकाउंटर में 39 नक्सली मारे गये हैं। फिलहाल राज्य में सिर्फ पांच जिले (गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम) नक्सल प्रभावित रह गये हैं। देश के पांच राज्यों के 12 सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में झारखंड का सिर्फ एक जिला पश्चिमी सिंहभूम है। 62 एनकाउंटर 39 नक्सली ढेर : – चाईबासा : नक्सलियों के साथ 21 एनकाउंटर, नौ नक्सली मारे गये। – लातेहार : नक्सलियों के साथ 12 एनकाउंटर,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और नवाचार से दुनिया को यह दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है। वहीं हमारी सरकार हर कदम पर यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ें। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्ति पाने वाले 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्थानों से जुड़े जनसमूह को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि…
