– बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने जेहादियों को बताया पंक्चर पुत्र- गुरुग्राम में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए धीरेन्द्र शास्त्री गुरुग्राम। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने आतंकियों को पंक्चर पुत्र कहते हुए हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है हमें क्षेत्र और भाषा के हिसाब से बंटना नहीं बल्कि एकजुट होना है।मैंने प्रण लिया है कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए देश के कोने कोने में पदयात्रा निकालूंगा। उन्हाेंने कहा कि हिन्दुओं मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। बाबा धीरेन्द्र शास्त्री शनिवार…
Author: shivam kumar
मुख्यमंत्री ने हादसे पर किया दुख व्यक्त, समुचित इलाज कराने के दिए निर्देश गोरखपुर। बेकाबू कार ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार के लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। कार सवार युवक बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान एक पहिए का टायर भी फट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने प्रशासन से घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज कराने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की…
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा। बाॅक्स आफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी दिखी। फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2001 में कश्मीर में…
रांची। झारखंड एटीएस ने एक बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ से जुड़े हुए हैं, सभी की गिरफ्तारी धनबाद के वासेपुर से की गई है। प्रतिबंध लगने के बाद पहला माड्यूल आया सामने झारखंड में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद जिले में छापेमारी कर इस मॉड्यूल का खुलासा किया है। झारखंड एटीएस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया…
पहलगाम। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है। इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च आॅपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया। द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।…
रांची। झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईएएस अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर, अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) स्वीकृति प्रदान की गयी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर…
श्रीनगर। पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना ने माकूब जवाब दिया। श्रीनगर स्थित रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा अकारण गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने भी उचित कार्रवाई कर संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
गंगटोक। केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार रात सिक्किम पहुंचे। केंद्रीयमंत्री का राजधानी गंगटोक के राजभवन पहुंचने पर राजभवन के आयुक्त एवं सचिव और राजभवन के अधिकारियों ने स्वागत किया।केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल 25 से 27 अप्रैल तक सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर हैं। वह राजधानी में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिक्किम आए हैं। उनके साथ मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी सिक्किम आए हैं।कल शाम बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीयमंत्री का स्वागत…
वाशिंगटन। फिलिस्तीन समर्थक और कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र महमूद खलील को पिछले महीने बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के हिरासत में लिया गया। सीरिया में जन्मे और ग्रीन कार्ड धारक खलील को 8 मार्च को रमजान के दौरान इफ्तार से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। एनबीसी न्यूज चैनल के अनुसार, गुरुवार को जारी किए गए अदालती दस्तावेजों से इसकी पुष्टि हुई है कि खलील को बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के हिरासत में लिया गया। अदालती दस्तावेजों में होमलैंड सुरक्षा विभाग के वकीलों ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों के पास ”वारंट रहित गिरफ्तारी करने के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ थीं”।…
-रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने की पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग इस्लामाबाद। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आरोपों से घिरा पाकिस्तान विदेशी मीडिया की शरण में पहुंचा है। इस बहाने अपनी पुरानी आदत के अनुसार, भारत के खिलाफ राग अलाप रहा है। मुल्क के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारत पर तमाम आरोप लगाते हुए पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है। डॉन अखबार की रिपोर्ट में ख्वाजा के इस इंटरव्यू की चर्चा की गई है। इसमें कहा गया है कि…
काठमांडू। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा को बुलाकर पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारतीय विदेश मंत्रालय में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विभिन्न देशों के राजदूतों से मिलने के क्रम में डॉ. जयशंकर ने नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा से मुलाकात की है। भारतीय विदेश मंत्रालय में शुक्रवार शाम हुई इस मुलाकात के दौरान जयशंकर ने पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली नागरिक सुदीप न्यौपाने के प्रति दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना जताई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि विदेशमंत्री…
