Author: shivam kumar

कराची। पाकिस्तान का सिंध प्रांत संघीय सरकार की सिंधु नदी पर नहरों का जाल बिछाने की योजना के खिलाफ उबल रहा है। राजधानी कराची से लेकर गांव और शहरों के लोगों ने बगावत का झंडा उठा लिया है। अरब सागर के तट पर बसे कराची में अशांति की लपटें उठ रही हैं। नहर प्रदर्शनकारियों के धरना समाप्त करने से इनकार करने की वजह से करीब 15 हजार मालवाहक वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, नहर प्रदर्शनकारियों को संघीय सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया…

Read More

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी के आदर्श कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी (36) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुणाधर तिवारी शुक्रवार को दुगनी में रह रहे अपने चचेरे भाई की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12:30 बजे पार्टी से अपने गांव लौटते समय आदर्श कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को…

Read More

रांची। झारखंड के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से दी तीन मई तक राज्य भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी के प्रवेश करने से बनी है। मौसम में होनेवाले इस बदलाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 5 से 10 डिग्री तक…

Read More

रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्र का स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकार, सेक्टर – चार के प्राचार्य के पद हो गया। स्कू्ल के नए प्राचार्य डॉ तापस घोष ने प्राचार्य का पदभार शनिवार को ग्रहण किया। डॉ तापस घोष पूर्व में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में प्राचार्य रह चुके हैं। वहीं स्कूल के पूर्व डॉ एसके मिश्र स्कू‍ल परिवार ने भाव – भीनी विदाई दी। नये प्राचार्य डॉ तापस घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में भी विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने का दीर्घकालीन अनुभव प्राप्त है। वे विगत तीस वर्षों से अध्ययन…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने निष्पक्ष रीचेकिंग की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को लेकर टाटा कॉलेज छात्र संघ और कोल्हान यूनिवर्सिटी छात्र संघ समेत कई छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा निकाला। त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की मांग छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए परीक्षा त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की मांग की। छात्रों ने इतिहास विभाग और अन्य विषयों के सेकंड सेमेस्टर…

Read More

रांची। स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फंडसिओन एस्पेंरांची वाइएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की। बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुंस यनजेंगा भी थीं। कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी थे। ये एनजीओ भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि एनजीओ झारखंड सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में कैसे भाग ले सकते हैं। मालूम हो…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को अलग-अलग शिष्टमंडल ने शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की। इसी क्रम में आदिवासी छात्र संघ, केन्द्रीय समिति का एक शिष्टमंडल ने गुमला जिला अंतर्गत प्रस्तावित विश्वविद्यालय और छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गुमला में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का नाम “पंखराज बाबा कार्तिक उरांव विश्वविद्यालय” रखने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त, शिष्टमंडल ने राज्यपाल से राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। वहीं, राज्यपाल से आदिवासी…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आड़े हाथ लिया है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि झारखंड के मंत्री सुदिव्य का व्यंग्य उनके भीतर कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है। जब पूरा देश और दुनिया पहलगाम हमले को लेकर सदमे में है, ऐसे समय में किसी मंत्री का फूहड़ व्यवहार शर्मनाक है और उनके इस आचरण की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। बाबूलाल ने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि मनुष्य का असली चरित्र तब सामने आता है, जब वो नशे में होता…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक के ऑनलाइन परफॉर्मेंस स्वमूल्यांक प्रतविदेन जमा करने की अवधि का विस्तारित कर दिया गया है। अब 15 मई तक ऑनलाइन एपीआर जमा करेंगे। समीक्षी पदाधिकारी स्तर से 31 मई तक इसका मूल्यांकन कर लिया जायेगा। स्वीकरण पदाधिकारी 15 जून तक इसका मूल्यांकन करके अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More

रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गये आइबी अधिकारी मनीष रंजन के पश्चिम बंगाल झालदा स्थित आवास पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में जेएमएम विधायक विकास सिंह मुंडा और जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आइबी अधिकारी मनीष रंजन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मंगलेश कुमार मिश्रा ने बातचीत के क्रम में बताया कि बचपन से ही मनीष रंजन मेधावी छात्र रहे। सिर्फ शिक्षा…

Read More

रांची। पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में शुक्रवार को एकल अभियान, रांची ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरियातु रोड स्थित आरोग्य भवन के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं मौके पर एकल अभियान के केन्द्रीय अभियान प्रमुख ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान की ओर से पहलगाम की घटना में मारे गए लोगों की याद में दो लाख गांवों में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हिन्दूओं…

Read More