Author: shivam kumar

पेरिस। शीर्ष वरीयता प्राप्त जननिक सिनर ने वायरस का हवाला देते हुए पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया है। इतालवी खिलाड़ी सिनर ने मंगलवार को आयोजकों द्वारा भेजे गए संदेश में कहा कि वह इस सप्ताह खेलने में सक्षम नहीं है। सिनर ने कहा, “मैं यहाँ बहुत जल्दी तैयारी करने के लिए आया था, फिर मैं बीमार पड़ गया, मुझे इस समय एक वायरस है, जो अगले दो-तीन दिनों में ठीक हो जाएगा, इसलिए शारीरिक रूप से मैं प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार नहीं हूँ।” सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच के बाद सिनर वर्ष के अंतिम मास्टर्स…

Read More

रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा में जुआ अड्डा पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में एक युवक के घायल होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं गोली मारने वाले युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा है, जिससे आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा बस्ती में जुआ खेला जा रहा था। रात करीब ढाई बजे खरसीदाग इलाके के कुटियातु के एक युवक और लोधमा…

Read More

-केवड़िया के एकता नगर में शाम को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे -अगली सुबह देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह कल भी अपने गृह प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे की पूर्व संध्या पर जारी…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (प्रसार) जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत की घटना की जांच कराने की मांग की है। उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काे भी टैग किया है। जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की मौत हो गई है जबकि 2 या 3 की हालत गंभीर है। यह पूरी तरह से चौंकाने वाली है। इससे रिजर्व में हाथियों की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए तथा त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल और नई दिल्ली-पटना जंक्शन-प्रयागराज जंक्शन के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे ने बुधवार को बताया कि रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 02877 रांची जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल त्यौहार साप्ताहिक एसी स्पेशल 1 से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन रांची से 23.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02878…

Read More

एमडीएम राशि निकालने की थी रिश्वत की मांग गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा को पांच हजार घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही एसीबी ने पलामू ले गयी। जानकारी के अनुसार वादी ने एक आवेदन दिया गया था कि वे राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी में विद्यालय प्रबंधन समिति एसएससी के अध्यक्ष हैं। सितंबर महीने की मिड डे मील की राशि की निकासी के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा द्वारा 5,000 रुपये घूस मांगा जा…

Read More

धनबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद जेल में छापेमारी की गई, जिसका नेतृत्व धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने किया। इस दौरान धनबाद एसडीओ भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण एसपी भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मंडल कारा में अचानक छापेमारी करने पहुंच गए, जिससे जेल के अंदर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने जेल के हरेक वार्डो को अच्छे से खंगाला और कैदियों की भी तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी दल को इस दौरान वहां से किसी भी तरह का कोई…

Read More

पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत के गोल्हना गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सह मतदान केन्द्र संख्या 51 पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर ग्रामीण महीनों से मांग करते आये हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बुधवार को इस केन्द्र पर पहुंचकर बिजली, तार, खंभें नहीं तो वोट भी नहीं देने के नारे लगाए। ग्रामीण सह युवा एक्टिविस्ट अंकू सिंह राणा, बच्चन सिंह (वार्ड सदस्य), मनीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, आलोक सिंह, टिंकू सिंह, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, संजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, सिद्धि सिंह,…

Read More

गिरिडीह। जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार सुबह गिरिडीह केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी-एसपी के साथ करीब 25 पदाधिकारी और लगभग 100 से अधिक जवान कारा के अंदर पहुंचे और सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड के अलावा महिला वार्ड को खंगाला। इस दौरान कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल को भी खंगाला गया। जेल के अंदर सुबह छह बजे ही प्रशासन की टीम पहुंच गई थी और आठ बजे तक वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेश प्रसाद साहू और जेबीकेएसएस के संजय कुमार मेहता शामिल हैं। डीसी चंदन कुमार ने बुधवार की शाम नाम वापसी की तिथि खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि बड़का गांव विधानसभा में अब कुल 26 उम्मीदवार रह गए हैं, जो अपनी किस्मत आजमाएंगे। कुल 386000 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। डीसी ने कहा कि 456 बूथ पर 13 नवंबर को बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और…

Read More

कोडरमा। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने बताया कि नामांकन वापस लेने के लिए अभ्यर्थी के पास 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित था। 19-कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से तीन प्रत्याशियों लक्ष्मण यादव, प्रेमचंद नायक निर्दलीय और मनोज कुमार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच का नामांकन रद्द कर दिया गया। प्रत्याशी ईश्वरी राणा, महेंद्र प्रसाद और गोपाल यादव…

Read More