कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के पास सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं और दो लोग घायल हैं।…
Author: shivam kumar
काठमांडू। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के आंदोलन सोमवार को 20वें दिन भी जारी है। सरकार के साथ कई चरणों की वार्ता असफल होने के बाद शिक्षकों ने आज भी प्रदर्शन किया है। शिक्षकों का यह प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। नेपाल शिक्षक महासंघ के आह्वान पर देशभर के सरकारी शिक्षक काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को स्थानीय निकाय के मातहत से हटाने की मुख्य मांग के साथ शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। महासंघ के आह्वान पर शिक्षा विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पारित करने की मांग के…
रियाद। सऊदी अरब में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच पाकिस्तानी उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह लोग बस से अल-बद्र से मदीना जा रहे थे। बस और ट्रैलर की टक्कर से यह हादसा हुआ। पाकिस्तान के समाचार चैनल ‘एआरवाई न्यूज’ की खबर के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और दो बुजुर्ग पुरुष शामिल हैं। बचाव अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। मृतक महिलाएं बहावलनगर के निकट 228/9-आर और 201 मुराद गांव…
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ से पेंटागन में उथल-पुथल मची हुई है। ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ की जांच के दौरान पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के सहयोगी भी शामिल हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सेकंड सिग्नल चैट में हमले की जानकारी साझा की है। रक्षा सचिव ने यमन में हमलों के बारे में संवेदनशील जानकारी एक एन्क्रिप्टेड ग्रुप चैट में भेजी थी। इसमें उनकी पत्नी,भाई और निजी वकील शामिल थे। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ…
सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा है। खासकर वीकेंड के दौरान फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार…
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हो गई। अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। देखा जाए तो तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.84 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन 10.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तीसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। फिल्म ‘केसरी-2’…
नई दिल्ली। देश और सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर ली है। एलआईसी ने सोमवार को नियामकीय फाइलिंग में शेयर बाजार को बताया कि जीवन बीमा कंपनी ने डेढ़ साल की अवधि के दौरान खुले बाजार से 10.45 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदें हैं, जिससे बैंक ऑफ बड़ौदा में हिस्सेदारी 5.03 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी हो गई है। इस तरह कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी हिस्सेदारी करीब दो फीसदी बढ़ाई है। बीमा कंपनी ने जारी बयान…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इस शरद ऋतु तक भारत का अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का पहला भाग सकारात्मक रूप से संपन्न होने की उम्मीद जताई है। वह दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका के साथ बातचीत का उद्देश्य केवल पारस्परिक टैरिफ संबंधी मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार के हित में है, जिसके साथ हमें समझौता करने…
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये से लेकर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,440 रुपये से लेकर 89,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही जोश बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में कुछ देर तक बिकवाली भी हुई। इसके बावजूद शेयर बाजार लगातार हरे निशान में बना रहा। पहले 15 मिनट के कारोबार में हुई बिकवाली के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। इस खरीदारी की वजह से सेंसेक्स एक बार फिर 79 हजार अंक और निफ्टी…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गुड फ्राइडे की छुट्टी के पहले अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करते हुए नजर आए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में छुट्टियों के पहले के सत्र में नरमी बनी रही। डाउ जॉन्स 500 अंक से अधिक की गिरावट का शिकार हो गया था। इसी तरह नैस्डेक ने भी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,286.45 अंक के…
