रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने झारखंड सचिवालय सहायक सेवा व निजी सहायक संवर्ग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से राज्य सरकार 19.75 लाख रुपये की वसूली के फैसले पर रोक लगा दिया है। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के बाद वित्त विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी आदेश पर स्टे लगा दिया। साथ ही राज्य सरकार को 26 जून 2025 तक शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट के इस फैसले से सचिवालय सहायक और निजी संवर्ग के कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। सचिवालय कर्मियों की ओर से चंद्रभूषण…
Author: shivam kumar
गिरिडीह। पचम्बा थाना इलाके के मारवाड़ी कॉलोनी स्थित खुशी मार्ट कपडे के तीन मंजिला दुकान और मकान मे बीते मध्यरात्रि में लगी भीषण आग के चपेट मे आने से मां -बेटी संगीता डालमिया ( 50 ) और उनकी 17 साल की बेटी खुशी डालमिया की मौत हो गयी । अग्निशमन कर्मियों के साथ स्थानीय फायर फाइटर पंकज कंधवे और नरेंद्र सिंह , पवन कंधवे सहित कई युवकों के रविवार देर रात करीब तीन बजे से मोर्चा संभालने के कारण सीताराम डालमिया और गृहस्वामी दिनेश डालमिया की मां किरण डालमिया सहित चार लोगो को प्रशासन के लोगों के सहयोग से रेस्क्यू…
हजारीबाग। लोहसिंघना थाना स्थित झील में सोमवार को एक नाव पलट गई। इससे नाव सहित उस पर सवार एक युवक पानी में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। वहीं, एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। युवक की पहचान आलेख गौरव के रूप में हुई है, जो हजारीबाग कोर्रा बाबूगांव का रहने वाला था। वह स्टेशनरी की दुकान चलाता था। वहीं, घटना से पहले का युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक झील के बीच नाव पर…
पलामू। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान को लेकर भाजपा में उबाल है। पूरे राज्य में विरोध दर्ज किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। चिनियां रोड नहर चौक से समाहरणालय गढ़वा तक पार्टी का झंडा और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान विरोधी मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करो, बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हेमंत सरकार हाय हाय आदि कई नारे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर…
रामगढ़। किताबें हमारे जीवन में संस्कार भरती है। यह बातें सोमवार को रामगढ़ के राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। उन्होंने डॉ संजय प्रसाद सिंह की ओर से लिखी गई संस्कृति – संस्कार के सुपथ नामक पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राधा गोविंद विश्वविद्यालय की ओर आयोजित भव्य पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई दी। पुस्तक के कुछ पन्नों को निहारने के बाद उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि यह हमें एक बार सोचने के लिए प्रेरित करती है। पुस्तक पढ़ने के बाद…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूचुंगडीह में अवैध कोयला खदान में भीषण आग लग गई है। सोमवार की सुबह वहां से उठती आग की लपटे और काले धुएं देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण की ओर से तत्काल इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार कोयले के अवैध खनन के दौरान वहां आग लगी और वह आग बेकाबू हो गई है। अवैध खदान में आग लगने से आसपास के जंगलों में भी आग फैलता जा रहा है।
पलामू। नेशनल हाईवे 98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडाघाटी में सोमवार सुबह ब्रेजा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि सवार चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों को मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सारे लोग बारात से लौट रहे थे।शव को एमआरएमसीएच में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सत्येंद्र यादव के रूप में…
रांची। झारखंड में मौसम ने फिर से बदलाव हुआ है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसका सीधा असर राज्य के जन-जीवन पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में भी तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है। जबकि डालटेनगंज में तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गढ़वा में तापमान 40.5, सरायकेला में 40.7 और गुमला में भी अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जतायी है। तापमान बढ़ने से पलामू और गढ़वा…
खूंटी। तोरपा कें विधायक सुदीप गुड़िया ने रोमन कैथोलिक ईसाई कलीसिया के धर्म गुरु पोप फ्रासिंस के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पोप का निधन विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। विधायक ने कहा कि पोप फ्रासिंस सभी धर्मों का सम्मान करते थे। साथ ही पूरे विश्व में शांति और सौहार्द्र स्थापित के पक्षधर थे। उनके निधन पर हम सभी मर्माहत हैं। उनकी कमी हमेशा हम सबों को महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
लखनऊ में वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन संवाद में शामिल हुए रक्षा मंत्रीलखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल कारखाना का 11 मई करुंगा उद्घाटन: राजनाथ लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पहले वाला भारत नहीं है, भारत अब बदल गया है। पहले भारत की छवि कमजोर और गरीब देश की थी, लेकिन अब यह अवधारणा बदल चुकी है। अब जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो दुनिया कान खोल कर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। इसीलिए यह तय किया था कि रक्षा मंत्रालय के सभी उपकरण भारत में भारतवासियों से बनाए जाएंगे क्योंकि भारत में…
रांची। सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर अब राजनीति छिड़ चुकी है। सांसद के इस बयान पर झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हमलावर हैं। इसी बीच झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सांसद के बयान को मोदी सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है। मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट को दबाने, डराने और बदनाम करने के लिए रणनीति बनाने का भी आरोप लगाया है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने…
