विशेष फिलहाल सियासत के मैदान में हाशिये पर हैं ठाकरे ब्रदर्स सत्ता के लिए अलग हुए थे, कुर्सी का आकर्षण ही ला रहा साथ हिंदुत्व ही जड़ थी, उसमें ही कोयला डाल दिया तो फल की उम्मीद कैसे आगे किस एजेंडे के साथ राजनीति करेंगे, दिलचस्प होगा देखना बालासाहेब की लेगेसी आज भी जिंदा है, बढ़ाना ही एक मात्र उपाय नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने के कयास लगाये जा रहे हैं। ये दोनों चचेरे भाई, जो कभी महाराष्ट्र की राजनीति…
Author: shivam kumar
बाबूलाल का आरोप, सभी थानों की पुलिस अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर सीएम कार्यालय पहुंचा रहे राशि झारखंड के नदियों व पहाड़ों को चीरकर अपनी तिजोरी भरना हेमंत सरकार का एक मात्र लक्ष्य रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में अवैध बालू खनन और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर एक बार फिर जेएमएम और सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिल्ली के राढु नदी पर बने एक पुल का हवाला देते हुए कहा कि यह पुल अब कभी भी गिर सकता है, , क्योंकि वह बालू माफियाओं के निशाने…
वाशिंगटन। दुनिया के प्रमुख प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ सोमवार को संघीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। हार्वर्ड की गिनती दुनिया के सबसे धनी विश्वविद्यालयों में होती है। यह मुकदमा उच्च शिक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच चल रही लड़ाई के एक बड़े विस्तार का संकेत देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी प्रमुख अखबारों में आज इस मुकदमे की चर्चा है। न्यूयॉर्क टाइम्स व अन्य समाचार पत्रों के अलावा हार्वर्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अखबार ‘द हार्वर्ड क्रिमसन’ ने इस मुकदमे की विस्तार से जानकारी दी है।…
सियोल। दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक में सोमवार को चीन के दो नागरिकों को एक अमेरिकी सैन्य सुविधा के पास फिल्म बनाते हुए पकड़ा गया। एक महीने पहले भी चीन के दो नागरिकों को ग्योंगगी प्रांत के सुवन में एक एयर बेस के पास विमान की तस्वीरें लेते हुए पाया गया था। द कोरिया हेराल्ड अखबार के अनुसार, प्योंगटेक राजधानी सियोल से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में है। ग्योंगगी नंबू प्रांतीय पुलिस एजेंसी के सुरक्षा जांच प्रभाग ने कहा कि सैन्य सुविधा संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने के संदेह में दोनों को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। सिंध प्रांत के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जमशोरो जिले में बोला खान पुलिस स्टेशन के पास हुआ। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की वेबसाइट पर आज सुबह जारी खबर में उपायुक्त गजनफर कादरी के हवाले से कहा गया है कि यह बस भील समुदाय के श्रमिकों को ले जा रही थी। यह लोग बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे।…
कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के हाथों मिली 39 रन की हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठाए। रहाणे ने कहा कि गेंदबाज़ अच्छा कर रहे हैं, लेकिन लगातार नाकाम हो रही बल्लेबाज़ी हार की वजह है। वहीं टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने भी माना कि खिलाड़ी आत्मविश्वास खो चुके हैं। रहाणे ने बल्लेबाज़ों को ठहराया हार का ज़िम्मेदार मैच के बाद रहाणे ने कहा, “मुझे गेंदबाज़ों से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन…
रायपुर। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कहा है कि संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना और किसी ने नहीं उड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है। कैलाश विजयवर्गीय राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। राजनांदगांव रवाना होने से पहले वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में भाजपा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता…
पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने एक बार फिर देश में जातिगत भेदभाव और दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यही सामाजिक विघटन भारत की ऐतिहासिक गुलामी का प्रमुख कारण बना था और दुर्भाग्यवश आज भी यह “महारोग” देश में मौजूद है। शांता कुमार ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “वेद, उपनिषद, राम और कृष्ण के भारत को सदियों तक गुलामी के दिन देखने पड़े क्योंकि समाज जातियों में बंटा हुआ था। आज भी जातिगत भेदभाव के कारण दलितों को समाज में दुत्कारा जाता है और यही हमारी सबसे…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित सुरक्षा कैम्प में करंट लगने से सीआरपीएफ 195वीं बटालियन में पदस्थ जवान सुजाय पाल की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है। सोमवार रात्रि 9 बजे यह हादसा गंगालूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ। मृतक जवान सीआरपीएफ195वीं बटालियन में पदस्थ सुजाय पाल को करंट लगने के तुरंत बाद प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रांची। रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें निदेशक पद से हटाया गया। यह ना सिर्फ रिम्स की नियमावली 2002 के प्रावधानों बल्कि नेचुरल जस्टिस का भी उल्लंघन है। डॉ राजकुमार ने याचिका में आगे कहा है कि रिम्स निदेशक की नियुक्ति तीन साल से लिए की जाती है, उन्होंने कभी भी किसी नियम के खिलाफ कोई काम नहीं किया। पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी उन्हें झूठे आरोप लगाकर हटा दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते रिम्स में जनरल बॉडी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। वो क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले एक्स हैंडल पर लिखा, ”जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत, सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए…
