Author: shivam kumar

रांची। दीपावली और छठ त्यौहार के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन रांची के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। इनमें रांची-गोरखपुर, रांची-जयनगर, रांची-पूर्णियां कोर्ट, रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे।…

Read More

पलामू। विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एके-47 रायफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है। तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं। उनकी मंशा किसी अप्रिय घटना…

Read More

दुमका। भाजपा छोड़ झामुमो में आयी डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को जामा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने पहुंची झामुमो प्रत्याशी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं डॉ लुईस मरांडी के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। जामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झामुमों के प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल कर बाहर आयी डॉ लुईस मरांडी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने जामा विधानसभा सीट के लिए झामुमो की टिकट से नामांकन भरा है। जनता एक संगठन सभी लोगों का…

Read More

रांची। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ मंगलवार को सेना के जवानों के साथ सीमा पर दीपावली मनाएंगे। रक्षा राज्य मंत्री लद्दाख के लेह में जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बाटेंगे। रक्षा मंत्रालय के द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार रक्षा राज्य मंत्री मंगलवार को सुबह नई दिल्ली से लेह जाएंगे। वहां पहले सैन्य युद्ध स्मारक में बलिदानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात लेह के सीमा क्षेत्र की चौकियों का भ्रमण कर, वहां तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। इस दौरान मंत्री अग्रिम चौकी का दौरा…

Read More

रांची। सोमवार को गोड्डा से राजद उम्मीदवार संजय यादव के नामांकन में सीएम हेमंत सोरेन और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव शामिल हुए। इस मौके पर हेमंत सोरने ने कहा कि गोड्डा की वीर भूमि से गोड्डा विधानसभा से आरजेडी (महागठबंधन) उम्मीदवार संजय यादव के नामांकन सभा कार्यक्रम में शामिल हुआ। भाई संजय को गोड्डा विधानसभा में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और जोहार। सीएम ने कहा कि भाजपा और एनडी गठबंधन के साजिशों का अंत होगा। लड़ेगा झारखंड और जीतेगा झारखंड। मौके पर महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थीं। मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में सांप्रदायिक…

Read More

बीजेपी प्रत्याशी निर्भय कुमार के नामांकन में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान गिरिडीह। भाजपा के गिरिडीह प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर लिया। नामांकन के बाद सभा का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वही करते हैं। लेकिन जो कांग्रेस कहती है वह नहीं करती। झारखंड में हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले वादा किया था कि पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे लेकिन नहीं दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तो सभी के सुखी रहने…

Read More

रांची। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 चुनावी सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 11 साल देश में सिर्फ़ और सिर्फ़ मित्रों को आगे बढ़ाने के बाद आज बीजेपी को याद आई है रोटी, बेटी, माटी। इसके बाद उन्होंने कविता के अंदाज में कहा- रोटी, बेटी, माटी की पुकार फिर क्यों 11 साल से गरीबों को लूट रही भाजपा सरकार ? जब है रोटी, बेटी, माटी की बात फिर क्यों है होता है दलितों/आदिवासियों पर अत्याचार ? जब है रोटी, बेटी, माटी की बात फिर क्यों हैं पिछड़ें शोषण का…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें से दो सीट पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, जेएलकेएम ने महेशपुर से मनोज मरांडी को और निरसा से आशावाणी पाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं दुमका के शिकारीपाड़ा, रांची के खिजरी और साहिबगंज के बोरियो सीट पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें भाजपा ने वसई से स्नेहा दुबे, बोरीवली से संजय उपाध्याय, वर्सोवा से भारती लावेकर, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह, लातूर सिटी से अर्चना चाकुरकर, और कराड उत्तर से मनोज घोरपड़े को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने नागपुर पश्चिम से सुधाकर कोहले, नागपुर सेंट्रल से प्रवीण दटके, और नागपुर उत्तर से मिलिंद माने को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर…

Read More

– बाजार की तेजी से निवेशकों ने 1 दिन में कमाए 4.38 लाख करोड़ नई दिल्ली। पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान लगातार कमजोरी का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज दिवाली वाले सप्ताह की जोरदार शुरुआत की। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में उतार-चढ़ाव भी होता हुआ नजर आया लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने जोरदार तेजी दिखाई। सेंसेक्स जहां इंट्रा-डे में 1,137 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी ने भी 311 अंक से अधिक की छलांग लगाई। हालांकि दिन…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता वारी एनर्जीज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 1503 रुपये से करीब 70 फीसदी उछाल के साथ सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी ने 4,321.44 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर तय किया था। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 2,550 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है, जो निर्गम मूल्य से 69.66 फीसदी की बढ़त को दर्शाता है। इसके बाद यह 72.98 फीसदी चढ़कर 2,600 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचे (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 66.33 फीसदी की बढ़त…

Read More