Author: shivam kumar

– सेंसेक्स और निफ्टी 4.5 प्रतिशत तक की साप्ताहिक उछाल के साथ हुआ साप्ताहिक कारोबार का अंत नई दिल्ली। पिछले सप्ताह 14 और 18 अप्रैल को छुट्टी होने के बाद कारण सिर्फ तीन दिन के कारोबारी सप्ताह में भी घरेलू शेयर बाजार ने साप्ताहिक आधार पर जबरदस्त तेजी का प्रदर्शन किया। इस तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार फरवरी 2021 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। अंबेडकर जयंती की छुट्टी के बाद 15 अप्रैल को शुरू होकर 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के पहले यानी गुरुवार 17 अप्रैल तक के…

Read More

नई दिल्ली। शनिवार की मामूली गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज एक बार फिर तेजी का रुख बन गया है। आज की तेजी के कारण सोना देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,450 रुपये से लेकर 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,000 रुपये…

Read More

रांची। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 25 अप्रैल को झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे रांची में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिये किये गये विशेष कार्य या पहल सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। गृह विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में पुलिस मुख्यालय की तरफ से भी प्रजेंटेशन दिया जाना है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को इस्टर की शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रविवार को पोस्ट कर सभी की हैप्पी इस्टर कहकर बधाई दी है। इसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व इस्टर रविवार को मनाया गया। इसी दिन प्रभु यीशु का पुनर्जन्म हुआ था। इस अवसर पर सुबह से ही राजधानी रांची के अलग-अलग कब्रिस्तान जाकर लोग पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्ती और फूल-माला चढ़ाकर याद कर रहे थे।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को 17वें सिविल सेवा दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयाेजित एक दिवसीय सिविल सेवा दिवस सम्मेलन में राष्ट्र के सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जिलों और केन्द्र व राज्य सरकारों को चिन्हित प्राथमिकता कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री समग्र विकास और नवाचारों की कहानियाें की एक ई-पुस्तकें जारी करेंगे। कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में “सिविल सेवा सुधार- चुनौतियां और अवसर” पर एक पूर्ण सत्र होगा।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा द्वारा न्याय पालिका और देश के मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों से स्पष्ट रूप से दूरी बना ली है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि ये दोनों बयान व्यक्तिगत हैं। भाजपा का उनसे कोई संबंध नहीं है और पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है। जेपी नड्डा ने कहा, “भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान पूरी तरह से व्यक्तिगत हैं।…

Read More

काठमांडू। रविवार को राजशाही के पक्ष में होने वाले प्रदर्शन से ठीक पहले पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने अपने निकट नेताओं के साथ शनिवार को डिनर मीटिंग की है। निषेधित क्षेत्र तोड़ने की घोषणा से ठीक एक दिन पहले पूर्व राजा के साथ इन नेताओं की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। शनिवार की देर शाम को पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के काठमांडू स्थित निर्मल निवास में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के सात शीर्ष नेताओं के साथ डिनर मीटिंग हुई है। पूर्व राजा के घर पर डिनर मीटिंग पर मिलने वाले नेताओं में आरपीपी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन, पशुपति…

Read More

विभाग में कोई हस्तक्षेप करेगा तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे जामताड़ा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स के निदेशक को हटाये जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा स्वास्थ्य विभाग उनका अपना विभाग है। किसी भी पदाधिकारी की ट्रांसफर पोस्टिंग करना उनकी जिम्मेदारी है। उनके विभाग में कोई हस्तक्षेप करेगा तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर आदिवासी मुसलमान और इसाइयों की जमीनों को बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा के बयान पर पलटवार दरअसल रिम्स अस्पताल के निदेशक को हटाये जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं के बयान…

Read More

रांची। रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में रविवार को एयर शो का दूसरा और अंतिम दिन बेहद खास रहा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने अपने हैरतअंगेज़ करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। वायुसेना के पायलटों ने हॉक विमानों से लगभग एक घंटे तक आसमान में शानदार कलाबाज़ियाँ दिखाईं। मात्र पांच मीटर की दूरी पर उड़ते हुए विमानों ने विभिन्न आकृतियाँ बनाईं, जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। जैसे ही आसमान में तिरंगे की आकृति बनी, ग्राउंड पर मौजूद भीड़ “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठी। दर्शक आंखें गड़ाए आसमान की…

Read More

रांची। झारखंड में नये बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जायेगी। जानकारी के मुताबिक मई से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ जायेगी। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नये टैरिफ का ड्रॉफ्ट अंतिम चरणों में है। आयोग 30 अप्रैल तक इसे हर हाल में घोषित कर देना चाहता है, ताकि एक मई से टैरिफ प्रभावी हो सके। इधर, जेबीवीएनएल भी नये टैरिफ का इंतजार कर रहा है। बीते वर्ष टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी। जेबीवीएनएल ने झारखंड घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर…

Read More

सरकारी कर्मियों की तर्ज पर संविदा कर्मियों को भी बैंक में खाता खोलने पर मिले बीमा का लाभ रांची। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ झारखण्ड के केंद्रीय समिति की बैठक माला देवी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में रांची में संपन्न हुई जिसमें संघ के प्रधान संरक्षक सुशील कुमार पाण्डेय केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। राखी देवी प्रदेश महासचिव ने विस्तार से सांगठनिक प्रस्तावों को बैठक में रखी। सुशील कुमार पाण्डेय प्रधान संरक्षक ने कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की रहे कामगारों को अपनी मांगों की पूर्ति हेतु संघर्ष जारी रखना होगा। आज की बैठक में संघ…

Read More