देवघर। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में घटी। जहां असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस और प्रशासन से की। फिर से बनायी जायेगी बाबा साहब की प्रतिमा: सुरेश पासवान प्रतिमा खंडित होने पर आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए देवघर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुरेश पासवान भी लोगों के बीच…
Author: shivam kumar
सोनहातू। थाना मैदान सोनहातू में आयोजित दिवा-रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार सुबह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल को यादगार बना दिया। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। गाड़ा फार्म एमटी, कोकर को उपविजेता घोषित किया गया, जिन्हें सत्तर हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। तीसरे स्थान पर आइएमएस, ईचागढ़ और ब्लैक टीम, नामकुम रही, जिन्हें पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देवेंद्रनाथ महतो (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, झारखंड…
रांची। मणिपुर में आयोजित 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 68वीं स्कूली नेशनल गेम फुटबॉल खेल में झारखंड की बालक एवं बालिका दोनों टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में बालक की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2/1 से हराया। इसमें रोहित हेमराम एवं विशाल महतो ने एक-एक गोल किया। साथ ही बालिका वर्ग में भी क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की टीम को 3/0 से हराया, इसमें रीना कुमारी ने 2 गोल एवं पूजा कुमारी ने 1 गोल किया। सेमीफाइनल के लिए झारखंड बालक की टीम का मणिपुर के साथ भिड़ंत होगी। वहीं बालिका टीम में झारखंड की…
कमांडों की हत्या समेत गंभीर मामलों में रहे शामिल मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के पल्ली जंगल में पुलिस ने सी-60 कमांडो की हत्या में शामिल और 40 लाख रुपये के इनामी चार कट्टर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलवादियों की पहचान सेलू मुडेला उर्फ रघु (55), उसकी पत्नी जैनी खराटम उर्फ अखिला (41) और जंसी तलंदी उर्फ गंगू और मनीला गावड़े उर्फ सरिता (21) के रुप में की गई है। इनमें मुडेला पर 20 लाख रुपये , खराटम पर 16 लाख रुपये , तलंदी और गावड़े पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने रविवार…
जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल (सोमवार) को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, तीन बच्चे—इवान, विवेक और मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वेंस 24 अप्रैल तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे आमेर किला, जयपुर सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे 22 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक बिजनेस समिट को संबोधित भी करेंगे। राज्य सरकार ने वेंस की यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को प्रचंड गर्मी महसूस की गई। बढ़े तापमान के चलते लोग ठंडा पेय पीने और पेड़ों की छांव ढूंढने समेत अन्य उपाय करते देखे गए। दोपहर में अधिक तपिश महसूस की गई। वहीं मौसम विभाग के 22 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा सहित अन्य इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं रांची धुर्वा सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही…
झारखंड में विभिन्न विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति निरंतर बदहाल होती जा रही है और यह गंभीर चिंता की बात है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में राजधानी रांची से लेकर विविध जिले और प्रखंड स्तर तक बेहतर उच्च शिक्षा के लिए सभी कॉलेजों में पठन-पाठन, शिक्षकों एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरना और शैक्षणिक वातावरण को सुधारना सबसे ज्यादा जरूरी…
गिरिडीह में मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन गिरिडीह। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को फिर एक बार राज्य सरकार पर निशाना साधा। मरांडी गिरिडीह में मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि संविधान से ऊपर शरिया को मानने वाले मंत्री के दिल की बात जुबान पर आ गयी। मंत्री जी यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तो खून खराबे की बात भी कर डाली है। मंत्री का ही बयान है जो जोर शोर से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमान कब्र में…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर कहा कि हमारे वेदों में कहा गया है कि आहार ही औषधि है और आज इस थीम को स्वीकार कर पूरा विश्व आगे बढ़ रहा है। गृहमंत्री शाह ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) द्वारा आयोजित ‘स्वस्थ लिवर-स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गृहमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए अपने बेहतर…
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के एक साल तक चलने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने 8 सितंबर को इन महत्वपूर्ण अवसरों पर शिरकत करने के लिए सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी…
नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की कड़ी निंदा की है। भारत ने वहां की अंतरिम सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि वह बिना किसी भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के रुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हमने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या को व्यथित रूप से देखा है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न का…
