जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल (सोमवार) को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, तीन बच्चे—इवान, विवेक और मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वेंस 24 अप्रैल तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे आमेर किला, जयपुर सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे 22 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक बिजनेस समिट को संबोधित भी करेंगे। राज्य सरकार ने वेंस की यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को प्रचंड गर्मी महसूस की गई। बढ़े तापमान के चलते लोग ठंडा पेय पीने और पेड़ों की छांव ढूंढने समेत अन्य उपाय करते देखे गए। दोपहर में अधिक तपिश महसूस की गई। वहीं मौसम विभाग के 22 अप्रैल तक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा सहित अन्य इलाकों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं रांची धुर्वा सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही…
झारखंड में विभिन्न विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति निरंतर बदहाल होती जा रही है और यह गंभीर चिंता की बात है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में राजधानी रांची से लेकर विविध जिले और प्रखंड स्तर तक बेहतर उच्च शिक्षा के लिए सभी कॉलेजों में पठन-पाठन, शिक्षकों एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरना और शैक्षणिक वातावरण को सुधारना सबसे ज्यादा जरूरी…
गिरिडीह में मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी को लेकर प्रदर्शन गिरिडीह। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को फिर एक बार राज्य सरकार पर निशाना साधा। मरांडी गिरिडीह में मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि संविधान से ऊपर शरिया को मानने वाले मंत्री के दिल की बात जुबान पर आ गयी। मंत्री जी यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तो खून खराबे की बात भी कर डाली है। मंत्री का ही बयान है जो जोर शोर से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमान कब्र में…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर कहा कि हमारे वेदों में कहा गया है कि आहार ही औषधि है और आज इस थीम को स्वीकार कर पूरा विश्व आगे बढ़ रहा है। गृहमंत्री शाह ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) द्वारा आयोजित ‘स्वस्थ लिवर-स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गृहमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए अपने बेहतर…
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के एक साल तक चलने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने 8 सितंबर को इन महत्वपूर्ण अवसरों पर शिरकत करने के लिए सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी…
नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की कड़ी निंदा की है। भारत ने वहां की अंतरिम सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि वह बिना किसी भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के रुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हमने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या को व्यथित रूप से देखा है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न का…
नेेपाल सरकार के कानून के मुताबिक कराना होगा पंजीकरण काठमांडू। नेपाल सरकार की ओर से बार-बार आग्रह करने के बाद भी कई सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल में सरकारी निर्देशों के मुताबिक पंजीकरण कराने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नेपाल सरकार ने अब इन सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना- संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने शनिवार को काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जिन सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। पहले…
सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ लखनऊ। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शुभारंभ किया। इसी के साथ ही 24 अप्रैल तक चलने वाले खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बॉक्सिंग समेत आठ खेलों की प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। रक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए सूत्रवाक्य में कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में भारत का नाम शिखर पर पहुंचाया है। हर खेल में भारत आगे बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सरकार हर…
पुलिस रिपोर्टः शमशेरगंज में भीड़ ने बनाया था हिन्दू परिवारों को निशाना कोलकाता। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत नहीं मिली है। केवल दो नाबालिगों को ही रिहा किया गया है। अफवाह और भ्रामक सूचनाओं को फैलाने वाले कुल 1,257 इंटरनेट लिंक (यूआरएल) को भी अब तक ब्लॉक किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा की शुरुआत आठ अप्रैल को रघुनाथगंज थाना…
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर स्थित बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के समीप शुक्रवार शाम एक कार गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। चमोली जिले में आज हुए एक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतक परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। जानकारी के अनुसार कार एक शादी समारोह में शामिल होने…
