सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान के पास पहुंचकर उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई। एक गोली उनके पैर में और दूसरी जांघ में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल संजय…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला स्थित घाटशिला स्टेशन के पास शनिवार को टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन (संख्या 58021/58022) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग चलती ट्रेन से कूद पड़े। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह टाटानगर से खड़गपुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन जैसे ही घाटशिला स्टेशन के निकट पहुंची, वैसे ही तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। ट्रेन तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही।…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में मौसम के मिजाज में देखते ही देखते बदल जा रहा है। यहां तेज धूप के बीच आसमान में काले बादल बन रहे हैं और अचानक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल माह में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के…
पंजाब में ग्रेनेड हमलों समेत कई घटनाओं की गुत्थी सुलझने की उम्मीद पंजाब पुलिस ने ही केंद्रीय एजेसियों को दिया था डोजियर: डीजीपी चंडीगढ़। पंजाब के मोस्टवांटेड आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को भारत लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां को भारत लाया जाएगा। पासिया को अमेरिका में जांच एजेंसी एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। पासिया के आने के बाद पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझ सकती है। एफबीआई की ओर से हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी का अधिकारिक ऐलान किए जाने के बाद शुक्रवार को पंजाब पुलिस महानिदेशक…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए फिर से पकड़े जो गए हैं। आजादी के बाद से आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं, अनेक घोटाले सामने आए हैं।अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड अपने आप…
अलीगढ़ में विद्यार्थी शाखा के स्वयंसेवकों के साथ चर्चा करेंगे सरसंघचालक डाॅ. भागवत अलीगढ़/लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य का आधार नित्य प्रति लगने वाली शाखा है। इसलिए युवाओं को संगठन से जोड़ने और शाखा पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशेष प्रयोग शुरू करेगा। शताब्दी वर्ष के निमित्त प्रान्त ईकाइयों को युवाओं के विशेष कार्यक्रम करने के लिए भी कहा गया है। इस दृष्टि से सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी विभिन्न जिलों में प्रवास कर रहे हैं। कानपुर के बाद अब ब्रज प्रान्त में सरसंघचालक भागवत का प्रवास इस दृष्टि से…
नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट आने की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार तूफानी तेजी बनी हुई है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 97 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 89 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। हालांकि, सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज की तेजी के कारण सोना 1,290 रुपये से लेकर 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी माताओं / बहनों/ बेटियों को संबोधित किये गये पत्र का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिये महिला संवाद जागरूकता वाहनों को एक अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वाहन की चारों तरफ से ब्रांडिंग की गयी है। इससे गांव में कार्यक्रम करने के दौरान या एक गांव से दूसरे गांव में जागरूकता वाहन की आवजाही के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण से…
अररिया। फारबिसगंज के रामपुर पावर ग्रीड के पास फोरलेन एनएच 27 पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार सुबह पीछे से जाेरदार टक्कर मार दी,जिसमें बस में सवार करीबन 21 यात्री जख्मी हो गए।बस में सवार लोग उत्तरप्रदेश के अम्बेडकरनगर के टांडा से पूर्णिया मधुबनी बेटी काे लेकर शादी के लिए जा रहे थे। पूर्णिया मधुबनी में एक होटल में आज शादी होनी थी।घायल में दुल्हन कुमारी शिल्पा भी शामिल है।हादसे की सूचना के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के…
वाशिंगटन। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक संदिग्ध आतंकी व गैंगस्टर हैप्पी पासिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर भारत के चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब में कई हमले करने का आरोप है। उसे इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट ने कस्टडी में ले लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर भारतीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। गिरफ्तारी शनिवार की रात को की गई। जांच एजेंसियों को पता चला है कि पासिया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता था। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक वह पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी हरिवंदर…
अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों और निर्माताओं में काफी उत्साह था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी। हालांकि ‘जाट’ ने अपने बजट का आधा हिस्सा कमा लिया है, मगर अब धीरे-धीरे दर्शकों की दिलचस्पी इसमें कम होती दिख रही है। अब रिलीज के आठवें दिन की कमाई सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के आठवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स…
