Author: shivam kumar

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के एक साल तक चलने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने 8 सितंबर को इन महत्वपूर्ण अवसरों पर शिरकत करने के लिए सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों नेताओं की तस्वीरें जारी करते हुए मुलाकात की जानकारी…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय की हत्या की कड़ी निंदा की है। भारत ने वहां की अंतरिम सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि वह बिना किसी भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के रुख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हमने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या को व्यथित रूप से देखा है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के पैटर्न का…

Read More

नेेपाल सरकार के कानून के मुताबिक कराना होगा पंजीकरण काठमांडू। नेपाल सरकार की ओर से बार-बार आग्रह करने के बाद भी कई सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल में सरकारी निर्देशों के मुताबिक पंजीकरण कराने से इनकार कर दिया। इससे नाराज नेपाल सरकार ने अब इन सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना- संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने शनिवार को काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जिन सोशल मीडिया साइट्स ने नेपाल में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। पहले…

Read More

सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ लखनऊ। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शुभारंभ किया। इसी के साथ ही 24 अप्रैल तक चलने वाले खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बॉक्सिंग समेत आठ खेलों की प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। रक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए सूत्रवाक्य में कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में भारत का नाम शिखर पर पहुंचाया है। हर खेल में भारत आगे बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सरकार हर…

Read More

पुलिस रिपोर्टः शमशेरगंज में भीड़ ने बनाया था हिन्दू परिवारों को निशाना कोलकाता। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत नहीं मिली है। केवल दो नाबालिगों को ही रिहा किया गया है। अफवाह और भ्रामक सूचनाओं को फैलाने वाले कुल 1,257 इंटरनेट लिंक (यूआरएल) को भी अब तक ब्लॉक किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा की शुरुआत आठ अप्रैल को रघुनाथगंज थाना…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर स्थित बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के समीप शुक्रवार शाम एक कार गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। चमोली जिले में आज हुए एक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतक परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। जानकारी के अनुसार कार एक शादी समारोह में शामिल होने…

Read More

जब फाइटर जेट ने तिरंगा बनाया, तो बच्चों की आंखों में चमक दौड़ गयी रांची। शनिवार की सुबह नामकुम के खोजाटोली आर्मी ग्राउंड पर खास नजारा देखने को मिला। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की दर्जनों छात्राएं पहली बार भारतीय वायुसेना का रोमांचक एयर शो देखने पहुंचीं। जैसे ही सूर्यकिरण टीम के फाइटर जेट्स ने रंग-बिरंगे धुएं से आसमान में तिरंगा बनाया, वहां मौजूद हर आंख गर्व और उम्मीद से चमक उठी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय वायुसेना की वीरता से परिचित कराना और उनमें देश सेवा की भावना का संचार करना था। छात्राओं की खुशी देखने लायक थी।…

Read More

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ 18 अप्रैल को स्क्रीन पर आ गई। हर किसी की दिलचस्पी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में दर्शकों को कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ती नजर आ रही है। सैनिलक की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म ने अग्रिम बुकिंग से भी 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। आंकड़े बताते हैं कि ‘केसरी चैप्टर-2’ अक्षय कुमार की पिछली फिल्म…

Read More

अररिया। अररिया मंडल कारा में बंद कैदी की मौत हो गई।सूचना पर शनिवार को परिजनों ने सदर अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी की पिटाई कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।परिजनों के हंगामे को देखते हुए सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से बात कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया।मृतक कैदी शोहराब पलासी थाना…

Read More

अररिया। जिले के बघुआ गांव में शुक्रवार की रात स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनके तस्वीर पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।मौजूद लोगों ने उन्हें याद करते हुए आजादी के दौरान उनकी देन के साथ आजाद भारत में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढकर भागीदारी को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सुकदेव पासवान,पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान,भोला शंकर तिवारी,प्रकाश चौधरी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,शंकर साह,श्रीनिवास सिंह,रजत कुमार…

Read More

आगामी फिल्म ‘फुले’ को लेकर ब्राह्मण समुदाय पर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के एक बयान के लिए बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस बयान के बाद अनुराग कश्यप और उनके परिवार को कई धमकियां भी मिलीं। कई लोगों ने अनुराग के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब अनुराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके माफी मांग ली है। अनुराग कश्यप ने साफ कहा, “ये माफ़ी पूरी पोस्ट के लिए नहीं है, बल्कि उस एक लाइन के लिए है। उस लाइन में एक अलग संदर्भ जोड़ा गया, जिससे…

Read More