हजारीबाग। जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास से शनिवार को दो युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने सफेद रंग की एक क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक भी जब्त की है। आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों का नाम विशाल है। इनमें से विशाल केसरी एक हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था।…
Author: shivam kumar
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रिम्स निदेशक के हवाले से आयी खबरों से पता चल रहा है कि जीबी की बैठक में उनपर हेल्थमैप और और मेडाल को अनुचित भुगतान करने का मौखिक दवाब बनाया जा रहा था। जबकि एजी की आॅडिट में इसपर आबजेक्शन किया जा चुका है। दलित समुदाय से आने वाले इस प्रतिभावान रिम्स निदेशक को अपमानित एवं प्रताड़ित कर बिना कारण पूछे एवं अपना पक्ष रखने का मौका दिये बगैर अकस्मात हटाने की यह बड़ी वजह बनी। सरकार में अगर हिम्मत है तो इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आदेश…
पलामू। बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ और अकर्मण्य राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कचहरी परिसर में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता और सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता रही। धरना में वक्ताओं ने बंगाल के हालत पर चिंता व्यक्त की। जिला पालक दामोदर मिश्र ने कहा कि बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान लक्षित कर हिंदुआ पर हमला किया जा रहा है। मेदिनीनगर के पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मानगो दाइगुडू निवासी विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब विकास सिंह स्थानीय भूतनाथ होटल में भोजन करने गया था। बाइक सवार आठ अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां विकास के हाथ और पैर में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी…
पलामू। चचेरे साले की शादी में ससुराल गए एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल से 500 मीटर दूर शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को शव का दाह संस्कार किया गया। यह मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कुसुम टोला का है। युवक की पहचान यहां के रहने वाले 25 साल के मंटू भुइयां, पिता रामवृक्ष भुइयां के रूप में हुई है। मंटू की मां हिरोइया देवी और भाई चंदन कुमार ने मृतक के…
हजारीबाग। एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना उसी मोड़ पर हुई, जहां शुक्रवार को भी दो ट्रकों की टक्कर हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के कारण इस जगह को अब मौत की घाटी कहा जाने लगा है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से नाराज हैं। उनका कहना है कि एनएच-19 की यह घाटी पिछले…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान के पास पहुंचकर उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई। एक गोली उनके पैर में और दूसरी जांघ में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल संजय…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला स्थित घाटशिला स्टेशन के पास शनिवार को टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन (संख्या 58021/58022) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग चलती ट्रेन से कूद पड़े। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह टाटानगर से खड़गपुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन जैसे ही घाटशिला स्टेशन के निकट पहुंची, वैसे ही तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के ब्रेक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। ट्रेन तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही।…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में मौसम के मिजाज में देखते ही देखते बदल जा रहा है। यहां तेज धूप के बीच आसमान में काले बादल बन रहे हैं और अचानक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल माह में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के…
पंजाब में ग्रेनेड हमलों समेत कई घटनाओं की गुत्थी सुलझने की उम्मीद पंजाब पुलिस ने ही केंद्रीय एजेसियों को दिया था डोजियर: डीजीपी चंडीगढ़। पंजाब के मोस्टवांटेड आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को भारत लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां को भारत लाया जाएगा। पासिया को अमेरिका में जांच एजेंसी एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। पासिया के आने के बाद पंजाब में कई ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझ सकती है। एफबीआई की ओर से हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी का अधिकारिक ऐलान किए जाने के बाद शुक्रवार को पंजाब पुलिस महानिदेशक…
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए फिर से पकड़े जो गए हैं। आजादी के बाद से आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं, अनेक घोटाले सामने आए हैं।अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड अपने आप…
