रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि मइयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार के महिला सदस्य के अपमान की चिंता नही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने केलिए, वोट बैंक केलिए कितना नीचे गिरेगे हेमंत सोरेन। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन जी झारखंड आंदोलनकारी की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी, मुख्यमंत्री की मां समान भाभी ,एक जनप्रतिनिधि हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा…
Author: shivam kumar
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड का भविष्य खतरे में है। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उठो साथियों, उठो भाइयों परिवर्तन करना होगा। रोटी बेटी माटी खातिर अब हमको लड़ना होगा। झारखंड के युवा हर रोज कड़वा घूंट पीने को विवश बाबूलाल ने आगे लिखा है कि झारखंड के युवा और छात्र कभी पेपर लीक, तो कभी 5 साल में एक भी परीक्षा के सफल आयोजन ना कराये जाने का कड़वा घूंट हर रोज पीने को विवश हैं। इसके बाद भी जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को युवाओं…
अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पोरबंदर से एक आरोपित को पकड़ा है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। आरोपित युवक कोस्ट गार्ड के शिप की मूवमेंट समेत उसके इक्विपमेंट आदि की जानकारी पाकिस्तान की किसी रिया नाम की युवती को भेजता था। आरोपित पोरबंदर रहने वाला है। एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ ने शनिवार को अहमदाबाद में पत्रकारों को बताया कि पंकज कोटिया नामक आरोपित की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उस पर पिछले 2 महीने से निगरानी रखी जा रही थी। आरोपित के खिलाफ मिली सूचना के सही पाए जाने पर उसे हिरासत में…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। जिस तरह उन्होंने सीता सोरेन के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह सिर्फ सीता सोरेन का ही नहीं बल्कि झारखंड की बहन-बेटी के साथ देश की नारी शक्ति का भी अपमान है। उनको यह नहीं मालूम कि सीता सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु हैं। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन की भाभी…
रांची। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी चारों ओर से घिरते नजर आ रहे हैं। खासकर भाजपा ने उनके बयानों को लेकर तीखा हमला शुरू कर दिया है। अब भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि मंत्री इरफान मियां पर बुलडोजर चलेगा आपने जो सीता का अपमान किया है, वो मेरी भाभी हैं। सरकार बनते ही इसका जवाब आपके घर पर बुलडोजर चला के दूंगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि इरफान अंसारी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सीएम हेमंत से…
रांची। लोकतंत्र बचाओ अभियान ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा 23 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हुसैनाबाद में दिये गये सांप्रदायिक चुनावी भाषण के विरुद्ध शिकायत की गयी। मांग की गयी कि उनके विरुद्ध न्यायसंगत और सख्त कार्रवाई हो। पत्र में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2024 को हुसैनाबाद (जपला) पलामू भाजपा के चुनावी सभा में असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने हुसैनाबाद गांव के नाम पर सवाल उठाते हुए मुसलमानों के खिलाफ हिंसापूर्ण बातें कहीं।
रांची। तमाड़ से एनडीए के प्रत्याशी राजा पीटर ने शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की है। यह मुलाकात बाबूलाल मरांडी के मोरहाबादी स्थित आवास में हुई है। बता दें कि हाल ही में राजा पीटर ने जदयू ज्वाइन किया है। जिसके बाद उन्हें जदयू ने तमाड़ सीट से उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि राजा पीटर साल 2009 में हुए तमाड़ उपचुनाव के वक्त सुर्खियों में आये। तब मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी था। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की 9 जुलाई 2008 को बुंडू…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित सभी सांसद और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान राष्ट्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। इस सूची में सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, राजेश वर्मा और आइ शांभवी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। बता दें कि चिराग पासवान चतरा में अपने पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन के साथ-साथ सिमिरिया और भावनाथपुर के बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में भी शामिल हुए थे। बिहार…
रांची। चुनाव आयोग के पुलिस आब्जर्वर ने शनिवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऑब्जर्वर आइपीएस राहुल मलिक ने रांची के पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके पर रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 13 जिलों की 30 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 16 जिलों की 36 सीटों पर…
अररिया। फारबिसगंज शहर में लगातार लगते जाम और उससे होने वाली आम नागरिकों के परेशानी को दूर करने एवं जाम की समस्या से निजात को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे से शनिवार को मुलाकात की और समस्या के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद की अध्यक्षता में एसडीएम से मिले प्रतिनिधियों में संजय कुमार डब्लू,वाहिद अंसारी,गुड्डू अली,राहिल खान आदि मौजूद थे। एसडीएम को सौंपे गए आवेदन में।बताया गया कि फारबिसगंज शहर में सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक जाम विकराल समस्या बन चुका है।जिसके कारण…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक या वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 डी उपलब्ध करा दें। रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते हैं और इच्छुक हैं, उन मतदाताओं को…