कोलकाता। कालीपूजा और दिवाली के मौके पर पूर्व रेलवे की तरफ से गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार, सियालदह शाखा में कालीपूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 31 अक्टूबर और एक नवंबर, 2024 यानी गुरुवार और शुक्रवार को अतिरिक्त 8 ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। यात्रियों की सुविधा के लिए ये स्पेशल ट्रेनें रूट के हर स्टेशन पर रुकेंगी। यह गुरुवार रात 11.30 बजे सियालदह से रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे डानकुनी पहुंचेगी। फिर 12.25 बजे डानकुनी से रवाना होगी और…
Author: shivam kumar
पटना। बाल विवाह की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के नए दिशानिर्देशों के बाद नई उर्जा से लैस बिहार के नागरिक समाज संगठनों ने इसके खात्मे में राज्य सरकार के सभी प्रयासों को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार सरकार के प्रयासों में हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के संयोजक रवि कांत ने कहा कि बाल विवाह बच्चों से बलात्कार है। यह बच्चों से उनके अधिकार और उनकी स्वतंत्रता छीन लेता है। एलायंस के सहयोगी इस अपराध के खात्मे के लिए काम कर रहे हैं लेकिन सुप्रीम…
नवादा। नवादा नगर के पुरानी जेल रोड निवासी राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन के पिता इंजीनियर प्रणव कुमार पाण्डेय उर्फ चुन्नू रविवार को पटना के जदयू कार्यालय पहुंचकर जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके लिए नवादा में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इंजीनियर प्रणव कुमार पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ,कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित जनता दलों के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जनता दलयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे । समता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया कि 100…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात में अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ संयुक्त रूप से सैन्य विमान सी-295 के विनिर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसी के साथ भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 121 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा की दूसरी सूची में धुले ग्रामीण से राम भद्राणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, पुणे कैंटोनमेंट से सुनील ज्ञानदेव कांबले, नाशिक सेंट्रल से देवयानी सुहास फरांडे, लातूर ग्रामीण से रमेश काशीराम कराड के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एकचरण में मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और कई अहम विषयों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम हैं।
फिल्म ज़िंदगी नहीं है मगर ज़िंदगी तो फिल्म हरगिज नहीं है। सिने पर्दे के मुकाबले कहीं सख़्त और सर्द है ज़िंदगी। इसकी तस्दीक करनी हो तो गुजरे ज़माने के दिग्गज अभिनेता प्रदीप कुमार से बेहतर दूसरी नजीर नहीं मिलती। प्रदीप कुमार ने महज 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अगले कई दशकों तक हिंदी फिल्मों का प्रमुख चेहरा रहे। उनका असल नाम सितल बटब्याल था। उन्होंने हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। साल 1947 में उन्होंने बांग्ला फिल्म ‘अलकनंदा’ से अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह बॉम्बे शिफ्ट हो गए और…
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में नागपुर जिले से तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में मुंबई में रहने वाले दो उत्तर भारतीयों को भी स्थान मिला है। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता मामले में दोषी करार दिए गए सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को कांग्रेस ने सावनेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। भुसावल से राजेश मानवटकर,…
रांची। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा है कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है, कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है। जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस ने एक…
रांची। सीता सोरेन प्रक्ररण पर कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा है कि झूठे वीडियो के सहारे सियासी खेल चल रहा है। भाजपा और सीता सोरेन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा और सीता सोरेन द्वारा मेरे वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया, फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ…