रांची। धनबाद जिला में पदस्थापित शिक्षकों को ग्रेड 7 में प्रोन्नति नहीं दिये जाने को लेकर दाखिल नंदकिशोर सिंह एवं अन्य की अवमानना याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर प्रार्थियों को प्रमोशन देने के आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो अगली सुनवाई 22 नवंबर को सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने कोर्ट को बताया…
Author: shivam kumar
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। उनके साथ राज्यपाल रेमन डेका, मुखयमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्रिमंडल सहयोगी और अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति भिलाई जाएंगी, जहां आईआईटी के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को मांडर विधानसभा सीट पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने नामांकन किया। नामांकन के बाद शिव उरांव ने कहा कि मांडर की जनता इसबार बाप बेटी को विदाई देने का मन बना लिया है। मांडर किसी की जागीर नहीं है कि उसके ही खानदान के लोग राज करे। लोकतंत्र में जनता मालिक है। और जनता ने तय कर लिया है, इसबार मांडर से मांडर का बेटा राज्य के सबसे बड़े पंचायत में चुन कर जायेगा। इस…
पटना। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद वह खुद बीमार हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बिहार के सुपौल जिले के हुलास में…
पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार ने शुक्रवार रात पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से हीरो कंपनी की 24 नई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में करने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राज्य कर पदाधिकारी ने उन्हें सूचना दी कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है, उसमें 24 हीरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई हैं। टाटा 112 ट्रक (एलपीटी जेएच03एफ 3340) को रोका गया और छानबीन की गयी तो…
रांचीं। यह तो जगजाहिर है कि कोई भी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दे सकती है। टिकट न मिलने वाले नेताओं की बात करें तो वह या तो पार्टी छोड़कर चले जा रहे हैं। या फिर पार्टी में रहकर उनपर भीतरघात करने का आरोप लगता है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के बरही विधायक उमाशंकर अकेला का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल पार्टी की तरफ से उनका टिकट काट दिया गया है। उनके बदले इस बार कांग्रेस ने अरुण साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बात से नाराज उमाशकंर अकेला ने कांग्रेस…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। कहा है कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी इंडी गठबंधन सरकार में कमीशनखोरी और वसूली एक प्रमुख राजकीय धंधा बन गया है। मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों और मंत्रियों तक की इसमें भारी संलिप्तता देखी जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां एक ओर राज्य सरकार के संरक्षण में चोरों, डकैतों और लुटेरों द्वारा झारखंड की जनता को लूटकर भय का वातावरण तैयार किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों के द्वारा कभी…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी 5वीं सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस सूची में महज एक नाम है। जामा विधानसभा सीट से डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिया गया है। डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिये जाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। उनके साथ झामुमो का दामन थामने वाले लगभग सभी लोगों को टिकट दे दिया गया। लेकिन डॉक्टर लुईस मरांडी का टिकट होल्ड पर रखा गया था। लेकिन अब पार्टी ने उन्हें जामा से उतार दिया है। 2014 में हेमंत सोरेन को चुनाव में हरा चुकी है डॉक्टर लुईस मरांडी 2014 की विधानसभा चुनाव…
सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी चाय बागान के श्रमिकों ने शुक्रवार को अपनी बकाया मजदूरी की मांग पर मैनेजर का कार्यालय घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि दो सप्ताह से उन लोगों का वेतन बकाया है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। श्रमिकों की माने तो पर्याप्त पैसे के अभाव में मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। वहीं, बागान प्रबंधक कोशिश दास ने बताया कि श्रमिकों का बकाया वेतन बैंक को दे दिया गया है। बैंक की समस्याओं के कारण श्रमिकों का वेतन अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसका जल्द समाधान हो जाएगा। जबकि…
रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोरेन परिवार की बहू को लेकर बड़ा सवाल उठाया। सिन्हा ने कहा कि सीता सोरेन के लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता। क्या, सोरेन परिवार इरफान अंसारी के इस बयान का खंडन करेगा। इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद इरफान अंसारी का बयान घोर आपत्तिजनक जनक है। यह उनकी मानसिकता…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राजभवन में सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प के महानिरीक्षक कमलजीत सिंह बन्याल ने भेंट की। इस अवसर पर महानिरीक्षक बन्याल ने राज्यपाल को हजारीबाग के सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाले ‘दीक्षांत परेड’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।