रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चडरी तालाब से सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव मिला है। छात्र की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली के रहने वाले रौनक (19) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को आठ बजे कॉलेज के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रौनक के पिता गुरुवार की शाम उसकी तस्वीर लेकर थाने में आए थे लेकिन उन्होंने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। सिर्फ रौनक की तस्वीर देकर थाने से लौट गए।…
Author: shivam kumar
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक यादव निवासी मनौरा थाना बरसठी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते 6 अक्टूबर की रात विवेक यादव का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां स्थित ठकुराइन तारा तालाब की झाड़ियों में फेंक दिया था। इससे गांव में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद 10 अक्टूबर को ग्रामीणों ने शव को निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर…
जमशेदपुर। घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में गुरुवार काे चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में हम लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा। कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी। उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदूर मिट गया। कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा। दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया।…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो। आज झारखंड परिवर्तन के लिए तैयार है। वे गुरुवार को हरमू मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाये। राज्य सरकार ने युवा, महिला और किसानों को पांच सालों तक ठगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की रोटी बेटी और माटी को लूटने का काम किया है, लेकिन गठबंधन कांग्रेस जेएमएम की सरकार का बालू खाकर भी पेट नहीं भरा, कोयला…
बोकारो। जिला के चंदनकियारी विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को चास अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। वे भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभाष दत्ता के पास अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया। अमर बाउरी ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि राज्य में जेएमएम की भ्रष्टाचारी सरकार से जनता ऊब चुकी है। चंदनकियारी की जनता के पास मौका है तीसरी बार हैट्रिक लगाने की। वह जनता के पास जाएंगे, जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के उन्हें जरूर चुनेगी। वहीं बीजेपी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी के…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रिमो जयराम महतो ने डुमरी अनुमंडल सभागार में निवार्ची सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी के समक्ष अपना नामांकन 33 डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात उन्होंने कहा कि हम झारखंड के स्थानीय नीति, रोजगार नीति व झारखंड को सजाने और संवारने आदि कई ज्वंलत मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं और मेरे जैसे साधारण युवक के प्रति जनता का प्रेम है। जिसके कारण आज इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। अब बड़े राजनीतिक घरानों का समय चला गया है। क्योंकि सब का…
– अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या ने उत्पन्न किए रोजगार व व्यापार के नए अवसर – नव्य, भव्य व दिव्य अयोध्या में बढ़ी लोगों की आय, रोजगार व स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा – राम नगरी में शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल, होटल, रेस्त्रां व होम स्टे उद्योग में हुआ बड़ा विस्तार, छोटे से लेकर बड़े व्यापरियों को भी मिल रहा लाभ – दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन से बदली पहचान, बदहाली नहीं अब बदलाव की सशक्त तस्वीर पेश कर रही अयोध्या नगरी अयोध्या। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही यहां की अर्थव्यवस्था को प्रगति के…
इंडिया की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म की तेजी से शूटिंग की जा रही है और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसके एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े…
पटना। बिहार सरकार ने लुधियाना में एक विशेष बिजनेस रोड शो का आयोजन आज किया, जो निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उसके महत्वाकांक्षी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। यह कार्यक्रम बहुप्रतीक्षित बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और सामान्य निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बिहार की विशाल संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। यह समिट बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) दृष्टिकोण के तहत आयोजित की गई, जिसमें उद्योग क्षेत्र के प्रमुख लीडर्स जैसे नाहर ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री कमल ओसवाल, कैंडेक्स फिलामेंट…
मुंबई/नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटिंग में अग्रणी अमेरिकी कंपनी एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेंगे। दोनों कंपनियों ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग अवसंरचना और एक नवाचार केंद्र बनाने के लिए एक समझौता किया है। मुंबई में आयोजित एनवीडिया एआई समिट 2024 में मुकेश अंबानी के साथ चैट सेशन के दौरान एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग ने इसकी घोषणा की। जेन्सेन हुआंग ने कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग अवसंरचना और एक नवाचार केंद्र बनाने के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज…
कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक महिला जूनियर डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआइ तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता आशीष पांडे के फोन से हटाए गए कॉल और संदेशों का डेटा पुनः प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। यह डेटा नौ अगस्त को उस सुबह से जुड़ा है जब अस्पताल परिसर में स्थित सेमिनार हॉल में दुष्कर्म पीड़िता का शव पाया गया था। आशीष पांडे आर.जी. कर के पूर्व और विवादास्पद प्राचार्य संदीप घोष के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। जांचकर्ताओं ने कुछ परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्राप्त किए हैं, जो संकेत…