नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (इन-स्पेस) के तत्वावधान में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड की स्थापना को मंजूरी दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र सुधारों के तहत अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और निगरानी के लिए इन-स्पेस की स्थापना की। इन-स्पेस ने भारत की अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन करने के लिए 1000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड का प्रस्ताव दिया, जिसका मूल्य…
Author: shivam kumar
फारबिसगंज/अररिया। अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने गुरुवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए सभी समुदायों के प्रबुद्धजनों के साथ सद्भावना मंच के बैनर तले अररिया के शहरी क्षेत्रों में सद्भावना मार्च एवं सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
किशनगंज। दीपावली नजदीक आते ही शहर में जुआ की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सालभर जुआ खेलने के शौकीन जुआरियों की सरगर्मी दीपावली की आहट के साथ शहर में इन दिनों कुछ ज्यादा बढ़ गई है। शहर के कुछ लोग समाज में शराफत की चादर ओढ़कर घूमने वाले कुछ ऐसे चेहरे हैं जो शहर के विभिन्न मोहल्ले में जुआ खिलवाने का पूरा प्रबंध कर रखें हैं। शहर के कई मोहल्लों में किराए के मकान में जुआ खेलने के बदले में बाकायदा फीस के रूप में मोटे पैसे लिए जा रहे हैं। शहर में संचालित इस खेल में कोई लाखपति तो…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुये नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं। तभी राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बेटी को किडनैप करके हत्या कर दी जाती है। इस सरकार के कुल 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 7200 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, 7000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, ढाई लाख से ज्यादा संज्ञेय अपराध हुए हैं। यानी पूरे तरीके से अपराधियों का बोलबाला…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने स्वीकार किया। श्री राय ने ठीक 12.45 बजे नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले मंदिर में पूजा की इसके पूर्व श्री राय ने गुरुवार की सुबह टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर (केबुल टाउन) बेल्डीह काली मंदिर, बिष्टुपुर गोस्वामी तुलसीदास मंदिर और शीतला मंदिर में पूजा-पाठ की। इसके उपरांत वह नामांकन दाखिल करने के लिए अपर उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। यह थे उपस्थित इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह,…
काठमांडू। सितंबर के अंतिम सप्ताह में नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुए भारी तबाही से उबरने के लिए विश्व बैंक ने नेपाल को 150 मिलियन डॉलर का आर्थिक सहयोग देने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इससे नेपाल में प्राकृतिक आपदा से बर्बाद भौतिक संरचना के पुनर्निर्माण में खर्च किया जाएगा। विश्व बैंक और अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वार्षिक अंतराष्ट्रीय बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल की उपस्थिति में नेपाल के वित्त सचिव डॉ. राम प्रसाद घिमिरे और विश्व बैंक के दक्षिण एशिया कंट्री डायरेक्टर डेविड सीसलॉन ने बुधवार की…
जामताड़ा। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पूर्व इरफान अंसारी अपने आवास से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रैली निकाल कर अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान इरफान ने कहा कि फिर से राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है, जनता भाजपा को नकार चुकी है। इस बार पूरे झारखंड से भाजपा का सुपरा साफ हो जाएगा।
रांची। बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। बता दें कि हेमंत सोरेन नामांकन के बाद बोरियो औऱ बरहेट में चुनावी सभाएं करेंगे। बीजेपी ने बरहेट से अब तक किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त युवाओं के परिजनों, शुभचिंतकाें काे बधाई दी और उन्हें बेहतर कार्य करने की सीख दी।इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्ष को केटघरे…
अयोध्या। अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गुरुवार को वो अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित सरसरी कालोनी में स्थित आवास के कमरे में मृत पाए गए हैं। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में…
मुरादाबाद। आगामी दिनों में लगातार आ रहे त्यौहारों के मद्देनजर भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा हेतु लगातार फेस्टिवल स्पेशल रेलगाड़ियों की घोषणा कर रहा है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर चार फेस्टिवल स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। जिसमें रेलगाड़ी संख्या 05037/05038 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल-बनारस फेस्टिवल स्पेशल और 05273/05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया रेलगाड़ी संख्या 05037 बनारस से 30 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी रेलगाड़ी संख्या 05038 आनंद विहार टर्मिनल से 30…