Author: shivam kumar

– एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिगं व श्रम विभाग की सयुक्त कार्रवाई मीरजापुर। अखिल बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में श्रम विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिगं टीम ने बुधवार को पांच नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिगं व श्रम विभाग की सयुक्त टीम ने होटल, ढ़ाबा, कार गैराज एंव ऑटो रिपेयर सेन्टरों पर सघन चैकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पांच नाबालिग बच्चों को बालश्रम से अवमुक्त कराया गया। इनका रेस्क्यू कराते हुए सेवायोजकों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस…

Read More

विशेष इस बार के चुनावी मैदान में पहली बार उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी प्रदेश के कई राजनीतिक परिवारों की विरासत के विस्तार की है पूरी संभावना नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय लोकतंत्र का चुनावी इतिहास हमेशा से रोमांचक संघर्षों का गवाह रहा है, लेकिन इसके अलावा एक और बात, जो भारत के चुनावों ने कई बार प्रमाणित की है, वह है इसकी अनिश्चितता और मतदाताओं की निर्णय क्षमता। हर चुनाव भारत की लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता आया है, नये किस्से, नये समीकरण और नयी सियासी परिस्थितियों का निर्माण करता…

Read More

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में अचानक एक कार हैंड ब्रेक लगाने के कारण अनियंत्रित हाेकर मोटर साइकिल एवं मंदिर में टकराते हुए पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले गई। जहां से एक की हालत नाजुक होने की वजह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कल्याणपुर के लक्ष्मी अस्पताल के पीछे रहने वाले अभिषेक सेंगर (28) की मौत हो गई। जबकि…

Read More

कोलकाता। चक्रवात दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के और करीब पहुंच गया है। कोलकाता में आज शाम छह से कल सुबह नौ बजे तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोलकाता हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि आज शाम छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता हवाई अड्डे पर सभी उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। प्राधिकरण ने सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा की है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि आज रात ‘दाना’ ओडिशा के भीतरकणिका और धामरा के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है। इस कारण पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों और कोलकाता…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 7,160 करोड़ रुपये की लागत की 2615 पंचायत सरकार भवन एवं राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, सोनपुर के भवन का शिलान्यास किया। साथ ही 13 जिला पंचायत संसाधन केंद्रों, 65 पंचायत सरकार भवन, ई-ग्राम कचहरी कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा जिला परिषद् पोर्टल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमारा शुरू से ही ‘पंचायत सरकार भवन’ बनाने पर जोर है। हमारा कॉन्सेप्ट (विचार) है कि पंचायती राज संस्थाओं में वैसी व्यवस्था हो जो राज्य सरकार की होती है, इसलिए हमने इन भवनों को पंचायत भवन न…

Read More

नवादा। नवादा में हथियार लहराते और लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा है। मौके पर पुलिस ने आरोपित के पास से एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। नवादा की वारिसलीगंज थाना पुलिस ने युवक को थाना क्षेत्र के सोनवर्षा रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव के निवासी नंदू डोम का 21 वर्षीय पुत्र राहुल डोम के रूप में की गई है। बता दें कि अपराधी दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए लोगो में दहशत फैलाने…

Read More

-छापेमारी से माफियाओ में हडकंप -शराब बनाने वालो की संख्या से लोगों के होश फाख्ता पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्ती और विशेष अभियान के बाद जिले के शराब माफियाओ में हडकंप व्याप्त है।एक ओर जहां रोज-रोज देशी-विदेशी शराब की खेप और शराब निर्माण की भठ्ठियां को ध्वस्त की जा रही है,अर्धनिर्मित पाश को विनिष्ट किया जा रहा है। वैसे में यह स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा है,कि बिहार में शराबबंदी कितना सफल है?क्योकी इसका खुलासा तो शराब को लेकर लगातार हो रही गिरफ्तारी एवं जप्ती ही कर रही है। हालांकि यह दीगर है, कि शराबबंदी की ढोल पिट रही…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला उत्पाद पुलिस,तुरकौलिया व रक्सौल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में स्प्रिट के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया (बैरिया) चौक के समीप एक पिकअप से एक हजार लीटर स्प्रिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्प्रिट वह रक्सौल स्थित आईपी रोडलाइंस नामक ट्रांसपोर्ट से लेकर आ रहा था।जिसकी सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। ट्रांसपोर्ट ऑफिस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के सरकार के फैसले पर गुरुवार को प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जागृत हुई है। मोदी ने कोलंबो में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित ‘पाली एक शास्त्रीय भाषा’ विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं को भी धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘इंडिया इन श्रीलंका’ हैंडल के पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि पाली को शास्त्रीय भाषा…

Read More

25 अक्टूबर 1951, भारतीय लोकतंत्र की एक सुनहरी तारीख। साल 1951 में इसी दिन स्वतंत्र भारत में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश के चिनी में पहला वोट डाला गया। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक यानी करीब चार महीने चली इस चुनावी प्रक्रिया के बाद भारत, दुनिया के लोकतांत्रिक देशों की कतार में शुमार हो गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के दो वर्षों के भीतर भारत में चुनाव आयोग की स्थापना हो गई और मार्च, 1950 में सुकुमार सेन को पहला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सुकुमार सेन ने वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर, पार्टियों के चुनाव…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार को रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जायसवाल और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन किया। अजय नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के। सीपी सिंह ने सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार गुप्ता के समक्ष अपना पर्चा भरा। इसके अलावा खिजरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप और कांके से बीजेपी प्रत्याशी जीतू चरण राम ने भी पर्चा भरा। वहीं रांची से महागठबंधन से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने भी गुरुवार को नॉमिनेशन किया। रांची में पहले चरण में पांच और दूसरे में दो विस क्षेत्र में…

Read More