Author: shivam kumar

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। इनके अलावा 200 से अधिक घुसपैठियों से पूछताछ भी की जा रही है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान के अनुसार कुछ दिन पहले 3-4 बांग्लादेशी घुसपैठियोंं को पकड़कर उनके विरुद्ध केस दाखिल किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद यह सारी जानकारी सामने आई है। इसके बाद 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य 200 लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ जारी है। पकड़े गए लोगों के पास से बांग्लादेश का लैंड रिकॉर्ड, आईडी कार्ड और जन्म का प्रमाण…

Read More

कोडरमा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को जिले के जवाहर घाटी में चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 25 लाख नकदी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मजीद खान को हिरासत में लिया है। चंदवारा थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। नकदी के बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। मजीद खान कोलकाता से बिहार जा रहा था। इसी दौरान चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वह नकदी के साथ पकड़ा गया।

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी शुक्रवार को भी रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और दूसरे सेट का नामांकन दर्ज कराया। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए एक सेट में नामांकन किया था। इस दौरान उनके साथ उनके भाई गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का पूरा परिवार नौटंकी बाज है। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। यही वजह है कि उनके घर के सभी…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार बालेश्वर कुमार ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा विकास सबसे अहम है। इन दो मुद्दों के अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों पर जेएलकेएम चुनावी अभियान चल रही है। साथ ही कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अंबा प्रसाद से जनता नाराज है। इस बार वहां की जनता जयराम महतो की पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है।

Read More

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चडरी तालाब से सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव मिला है। छात्र की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली के रहने वाले रौनक (19) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को आठ बजे कॉलेज के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रौनक के पिता गुरुवार की शाम उसकी तस्वीर लेकर थाने में आए थे लेकिन उन्होंने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। सिर्फ रौनक की तस्वीर देकर थाने से लौट गए।…

Read More

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक यादव निवासी मनौरा थाना बरसठी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते 6 अक्टूबर की रात विवेक यादव का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां स्थित ठकुराइन तारा तालाब की झाड़ियों में फेंक दिया था। इससे गांव में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद 10 अक्टूबर को ग्रामीणों ने शव को निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर…

Read More

जमशेदपुर। घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में गुरुवार काे चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में हम लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा। कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी। उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदूर मिट गया। कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा। दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया।…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो। आज झारखंड परिवर्तन के लिए तैयार है। वे गुरुवार को हरमू मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाये। राज्य सरकार ने युवा, महिला और किसानों को पांच सालों तक ठगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की रोटी बेटी और माटी को लूटने का काम किया है, लेकिन गठबंधन कांग्रेस जेएमएम की सरकार का बालू खाकर भी पेट नहीं भरा, कोयला…

Read More

बोकारो। जिला के चंदनकियारी विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष सह बीजेपी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को चास अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। वे भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभाष दत्ता के पास अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया। अमर बाउरी ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि राज्य में जेएमएम की भ्रष्टाचारी सरकार से जनता ऊब चुकी है। चंदनकियारी की जनता के पास मौका है तीसरी बार हैट्रिक लगाने की। वह जनता के पास जाएंगे, जनता इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के उन्हें जरूर चुनेगी। वहीं बीजेपी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी के…

Read More

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रिमो जयराम महतो ने डुमरी अनुमंडल सभागार में निवार्ची सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी के समक्ष अपना नामांकन 33 डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात उन्होंने कहा कि हम झारखंड के स्थानीय नीति, रोजगार नीति व झारखंड को सजाने और संवारने आदि कई ज्वंलत मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं और मेरे जैसे साधारण युवक के प्रति जनता का प्रेम है। जिसके कारण आज इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। अब बड़े राजनीतिक घरानों का समय चला गया है। क्योंकि सब का…

Read More

– अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या ने उत्पन्न किए रोजगार व व्यापार के नए अवसर – नव्य, भव्य व दिव्य अयोध्या में बढ़ी लोगों की आय, रोजगार व स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा – राम नगरी में शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल, होटल, रेस्त्रां व होम स्टे उद्योग में हुआ बड़ा विस्तार, छोटे से लेकर बड़े व्यापरियों को भी मिल रहा लाभ – दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन से बदली पहचान, बदहाली नहीं अब बदलाव की सशक्त तस्वीर पेश कर रही अयोध्या नगरी अयोध्या। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही यहां की अर्थव्यवस्था को प्रगति के…

Read More