Author: shivam kumar

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा हनुमान मंदिर के समीप सहेली स्टोर की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी वहां बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार लगभग 7 लाख रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है।

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाई गई प्रतिमा को सोमवार रात्रि में उखाड़ कर असामाजिक तत्वों की ओर से चुरा ले जाने पर स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए। निर्धारित जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, बीडीओ सुनील वर्मा जाम स्थल पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा कर जाम…

Read More

रांची। हॉस्पिटल में कर्मचारी की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल में हुई है। जहां बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read More

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी और देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना…

Read More

लातेहार। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो सक्रिय नक्सली अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा ने मंगलवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सली छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों लातेहार जिले के बूढ़ा पहाड़ सहित अन्य इलाके में सक्रिय थे। एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर ने नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक के सभागार में आयोजित समारोह में माला पहनाकर स्वागत किया। इस सम्बंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा नक्सली कमांडर छोटू खरवार के दस्ते में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि इन दोनों के खिलाफ लातेहार…

Read More

कोलकाता। दक्षिण और उत्तर दोनों बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहला बैसाख के दिन यानी मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में नववर्ष के जश्न की तैयारियों के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा राजस्थान से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैल रही है, जो मध्यप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए गुजर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ट्रेलर का चालक घायल हो गया। उसे एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया है। ट्रेलर के पलटते ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर मानगो की ओर आने-जाने वालों को पुल…

Read More

रांची। झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 10 दिनों से गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम में यह बदलाव काल बैसाखी के चलते हुआ है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि काल बैसाखी अप्रैल-मई में पूर्वी भारत में आने वाला एक मौसमी तूफान है, जिसमें तेज हवा, बारिश और वज्रपात एक साथ होते हैं। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड में यह स्थिति 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगी। राज्य के विभिन हिस्सों…

Read More

रांची। झामुमो के दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन की शुरूआत सोमवार को रांची में डॉ भीमराव अंबेडकर प्रांगण में हुई। झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में पार्टी ने राज्य के गांव-गरीब और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। महाधिवेशन में पार्टी की 108 पन्नों की सांगठनिक रिपोर्ट पेश की गयी। विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। बदलाव का संकल्प कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने एक लंबा संघर्ष तय कर यह मुकाम हासिल किया है। अब पार्टी का लक्ष्य झारखंड के कोने-कोने तक बदलाव लाना है। हम…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के मंत्री के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है। यही इनका असली चेहरा है। आज पूरा देश संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहा है। ऐसे समय में इस तरह का बयान देना न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि देश के संविधान का अपमान…

Read More

रांची। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जेएमएम की कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगी। सोमवार को मोर्चा के महाधिवेशन में सूत्रों के हवाले से ये खबर आयी है। कहा गया है कि मंगलवार को इसकी विधिवत घोषणा की जायेगी। गौरतलब है कि सोमवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्हिल चेयर पर बैठकर झामुमो के 13वें महाधिवेशन में पहुंचे। इस मूमेंट की तस्वीर भी सामने आयी है। जिसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के पीछे खड़े हैं। हेमंत सोरेन व्हिल चेयर को पकड़े हुए दिखायी पड़ रहे हैं। मौके पर शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन भी…

Read More