Author: shivam kumar

रांची। हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी के संविधान में संशोधन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया गया है। पार्टी ने हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्य‍क्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं शिबू सोरेने को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है। यह फैसला पार्टी के 13वें महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को लिया गया। इसी के साथ खेलगांव में चल रहे झामुमो के दो दिवसीय महाधिवेशन का समापन हो गया। शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी नेता नलिन सोरेन ने रखा और स्टीफन…

Read More

नई दिल्ली। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं।इसी संदर्भ में मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाग लिया। आगे की चुनावी रणनीति को लेकर अब 17 अप्रैल को पटना में बैठक बुलाई गई है जिसमें विपक्ष के अन्य दलों के प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में मंगलवार को रांची स्थित राजभवन में हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड में निवासरत हिमाचल प्रदेश के नागरिक उपस्थित थे। राज्यपाल ने सभी को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल न केवल अपनी नैसर्गिक सुंदरता और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यह राज्य वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की भावना से भी ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल ‘देवभूमि’ ही नहीं, बल्कि ऐसी भूमि है जहां की सरल, कर्मठ और राष्ट्रनिष्ठ जनता ने भारत को आत्मनिर्भर…

Read More

रांची। राजधानी रांची पहली बार भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो का गवाह बनने जा रही है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 19 और 20 अप्रैल को नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इस रोमांचक एयर शो को देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा, यानी प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। जिला प्रशासन भी इस एयर शो को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) उत्कर्ष कुमार ने तैयारियों का जायजा…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। हालांकि, वाड्रा ने एजेंसी के समन को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव की जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था। यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी के गुरुग्राम में जमीन की खरीद से जुड़ा है। जांच के सिलसिले में नया…

Read More

-मुर्शिदाबाद को लेकर ममता के साथ कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने बोला हमला हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के नायक अमर सेनानी राजा नरपति सिंह रैकवाड़ काे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए 650 करोड़ की 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा नरपति सिंह की इस पावन धरा पर उनके विजय उत्सव में आप सबको बधाई देने आया हूं। इनके शौर्य एवं पराक्रम के कारण आज हम सब स्वतंत्रता…

Read More

अलीपुरद्वार। जिले के मदारीहाट बीरपाड़ा प्रखंड के डिमडिमा चाय बागान में मंगलवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस गेट मीटिंग में श्रमिकों ने नियमित वेतन, अवकाश भत्ता और पीएफ सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। आरोप हैं कि श्रमिकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। विशेषकर मैरिको कंपनी के अंतर्गत आने वाले कई चाय बागानों में श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। उन बागानों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमित वेतन, अवकाश भत्ता या अन्य लाभ नहीं दिए जा रहे। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अत्यधिक कष्ट सहना पड़ता है। इन…

Read More

हुगली। श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन के समीप मर्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रात करीब 11 बजे बंद दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में होने वाले नुकसान का आंकलन खबर लिखे जाने तक नहीं किया जा सका था। प्राथमिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा…

Read More

हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र में रांची-पटना मार्ग पर उच्च विद्यालय सिझुआ के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। घटना में मैनेजर की मौत हो गयी है। शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास से पैसे लूटने आयें अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और 11 लाख रुपए से भरा थैला लूटकर मौके से फरार हो गये। इसी बीच ड्यूटी खत्म होने के बाद पंप का एक कर्मी बोंगा गांव निवासी राजू प्रजापति उसी रास्ते अपने घर जा रहा…

Read More

रांची। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ ) ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में दो मुंबई और दो मुरादाबाद के हैं। सीबीआइ ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के खिलाफ 12 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआइ ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर डिजिटल गिरफ्तारी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पीड़ितों को साइबर अपराधियों ने तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान पीड़ितों से 42 बार जबरन वसूली की गयी, जिसकी कुल राशि 7.67 करोड़…

Read More

रांची। राजधानी रांची के गोंदा इलाके में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में दो अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक राकेश ने बताया कि अचानक दो अपराधी हथियार लेकर दुकान में घुस आये और उनके साथ मारपीट करते हुए 1.67 लाख रुपये लूट लिये। राकेश ने बताया कि दोनों अपराधियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एक अपराधी दुकान में हथियार तानते हुए ही घुसा और अंदर आते ही पैसा मांगने लगा। इस…

Read More