Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज 250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इसी तरह चांदी ने आज उछल कर एक लाख रुपये के स्तर को पार कर लिया है। सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,800 रुपये से लेकर 79,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73 हजार के स्तर को पार करके 73,160 रुपये से लेकर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पहले घंटे के दौरान लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज सुबह स्टॉक मार्केट मामूली बढ़त के साथ खुला‌। कारोबार की शुरुआत होते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा,…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सप्ताह तक जारी रैली पर ब्रेक लगता हुआ नजर आने लगा है। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का जबरदस्त दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान चौतरफा बिकवाली का दबाव बना…

Read More

न्‍यूयॉर्क/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत विकास की राह पर आगे बढ़ने को तैयार है। वर्तमान में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान लगाया है कि यह 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। सीतारमण ने कहा कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक विकास में भारत के योगदान में 200 आधार अंकों की वृद्धि होने का अनुमान है। वित्त मंत्रालय के मंगलवार को एक्‍स पर जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज…

Read More

विंडहोक। नामीबिया की अंडर-18 राष्ट्रीय फिस्टबॉल टीम शुक्रवार को अंडर-18 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए चिली के लंगक्विह्यू के लिए रवाना होगी। यह आयोजन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लंगक्विह्यू में आयोजित किया जाएगा। फिस्टबॉल एसोसिएशन ऑफ नामीबिया के मीडिया अधिकारी हेल्मो मिंज ने सोमवार को सिन्हुआ को बताया कि टीम ने टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया है, जिसमें मार्च में तीन ऑस्ट्रियाई कोचों के सहयोग से एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर भी शामिल है। नौ खिलाड़ियों की अंतिम टीम का चयन मुख्य कोच और नामीबिया के अनुभवी माइकल बास और उनके सहायक, स्विस…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और संबंधित उत्पाद और सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखण्ड के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना के वृंदा गांव में सुखदेव रजक नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी में एक करोड़ रुपये से अधिक बरामद किया गया है। साेमवार रात करीब दाे बजे कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इधर मंगलवार की सुबह मौके पर 2 काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। जानकारी के अनुसार छापेमारी में एक करोड़ 7 लाख 10820 रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल, दो वाहन और 58 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल…

Read More

पटना। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के शिकार हुए बिहार के तीन मजदूरों का शव मंगलवार सुबह पटना पहुंचाया गया। मजदूरों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पिछले दिनों हमला कर बिहार के तीन मजदूरों सहित 7 लोगों की जान ले ली थी। मृतकों में मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद कलीम मधेपुरा के रहने वाले थे। जबकि फहीम नसीर वैशाली जिले के चेहराकलां अबाबकपुर के निवासी थे। फहीम नसीर सेफ्टी मैनेजर के रूप में वहां काम करते थे। उनका काम पेंटिंग का था, जो लगभग समाप्त हो गया था और जल्द…

Read More

नवादा। जिले के रजौली में मंगलवार को रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर बी स्थित सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया।जिसके बाद शव होने की सूचना ग्रामीणों ने रजौली थाने को दिया। घटना के सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचें और मामले की जांच शुरू किया।आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त के लिए प्रयास किया।जिसके बाद मृतक की पहचान रजौली थानाक्षेत्र के महसई निवासी स्वर्गीय जागो राजवंशी के 48 वर्षीय पुत्र मोहन राजवंशी के रूप में की गई। मृतक के शिनाख्त के बाद घटना की सूचना मृतक…

Read More

हटिया से अजय नाथ शाहदेव को मिला टिकट रांची। झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची जारी कर दी गयी है। पहले फेज में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जामताड़ा से डॉ इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देवी, मांडू से जयप्रकाश पटेल, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से कुमार जयमंगल सिंह, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपुर ईस्ट से अजय कुमार, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता, जगन्नाथपुर एसटी सीट से सोनाराम…

Read More

हटिया से अयूब अली, पांकी से ओंकारनाथ जायसवाल को मिला टिकट रांची। जयराम महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपनी चौथी सूची जारी की। जयराम महतो की इस पार्टी ने लिस्ट में 25 सीटों के लिए कैंडिडेट तय किए हैं। हटिया से अयूब अली, पांकी से ओंकारनाथ जायसवाल, मनिका से बलवंत सिंह चेरो, कोलेबिरा से अजय एक्का, जुगसलाई से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमि से प्यारेलाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर से दिलबार खारका, जगन्नाथपुर से लक्ष्मीनाथ गागराई, विश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से…

Read More