Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक का अधजला शव झाड़ी में देखा गया। मृतक की पहचान रांची के हटिया के निवासी 32 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास प्रशांत नाम के एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोनको तालाब के पास एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।…

Read More

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी हेमंत सरकार रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर लगाये गये आरोपों को सस्ता राजनीतिक हथकंडा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर मुद्दे में साजिश दिखती है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठ बोलकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार ने इस प्रकरण की पारदर्शी जांच के लिए पहले दिन से सख्त कदम उठाये हैं। जिम्मेदार पाये जाने वालों पर कड़ी…

Read More

कोलकाता। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच वाम दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को पिछली हार से सबक लेने की नसीहत दी है। कोलकाता में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि कांग्रेस को इस बार यथार्थवादी रुख अपनाना चाहिए और 2020 जैसी गलती दोहराने से बचना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से भी यह अपील की कि वह छोटे सहयोगी दलों के लिए उदार रुख दिखाए, क्योंकि गठबंधन में नए साथी भी जुड़ने जा रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी। राजनीतिक दल जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत होते हैं। इससे पार्टी और उससे जुड़े लोगों को कुछ विशेषाधिकार और लाभ मिलते हैं। हालांकि लगातार छह सालों तक चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में इन पार्टियों का पंजीकरण समाप्त किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों की पहचान की और उनके खिलाफ…

Read More

-उप्र में ढाई करोड़ से अधिक घरों में सम्पर्क करेंगे स्वयंसेवक लखनऊ। आगामी विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और 02 अक्टूबर से संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। शताब्दी वर्ष के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा। 20 नवम्बर से 21 दिसम्बर के बीच संघ कार्यकर्ता देश के छह लाख गांवों के 20 करोड़ परिवारों में सम्पर्क करेंगे। संपर्क अभियान के तहत करीब 20 लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। अकेले उत्तर प्रदेश में संघ के स्वयंसेवक ढाई करोड़ से अधिक घरों…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के चुराचांदपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों में व्यापक अभियान चलाया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद करने के साथ ही कुल 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए उग्रवादियों में केसीपी के चार, प्रीपाक (प्रो) के एक और सोरेपा के एक कैडर हैं। मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के एंड्रो पार्किंग से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता ताओरेम तोमचौ मैतेई उर्फ पेना…

Read More

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इस साल 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 324.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कहानी, ग्राफिक्स और एक्शन ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा और इसे एनिमेशन के क्षेत्र में एक बड़ी हिट के रूप में दर्ज किया। सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब ‘महावतार नरसिम्हा’ ओटीटी पर भी धमाल मचाने…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल द्वारा बाढ़ एवं आपदा के समय किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वहां लगाई गई प्रदर्शनी में आपदा के समय उपयोग किए जानेवाले उपकरणों / साधनों की कार्यपद्धतियों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जवानों की हौसलाअफजाई की…

Read More

हैदराबाद। साउथ भारतीय सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन रोबो शंकर का निधन हो गया है। कमल हासन और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मात्र 46 साल की उम्र में रोबो शंकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग के दौरान गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गए थे। तुरंत उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रोबो शंकर के असमय निधन से फिल्म इंडस्ट्री…

Read More

विशेष चेताया अगर यह जनसंख्या संरचना नहीं रुकी, तो स्थानीय अपने ही घर में हो जायेंगे अल्पसंख्यक यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है, भारतीयों की संस्कृति, परंपरा और अधिकार का मुद्दा है वोट बैंक की खातिर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठियों को बचाती हैं : मोदी यह रणनीति सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड जैसे राज्यों में भी इसका प्रभाव दिखेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों बिहार के पूर्णिया की सभा में डेमोग्रेफी बदलने में जुटे घुसपैठियों पर चिंता जाहिर कर यह जता दिया है कि यह…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। गुरूवार मध्य रात्रि किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार तरंडा पंचायत के थाच गांव के ऊपर कंडे में बादल फट गया। इससे चार नालों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने गांव में तबाही मचा दी। खेत और बगीचे बह गए, दो गाड़ियां चपेट में आ गईं और कई लोग जान बचाकर घर छोड़ जंगलों की ओर भागे। दो लोगों की गाड़ियां बाढ़ में बह गईं। थाच गांव के मस्तान की कंडे में दोगरी (कच्चा मकान) और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि दर्जनों लोगों के बागीचे पूरी तरह बर्बाद…

Read More