मुंबई। महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर में विशेष मुहिम चलाकर नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ पुरुष और एक महिला है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पिछले एक महीने से विशेष अभियान चला रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 19 मामलों में कुल 43 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन सभी मामलों में छानबीन जारी है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक जाली…
Author: shivam kumar
मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पालधी इलाके में मंगलवार रात को मंत्री गुलाबराव पाटिल के चालक के हार्न बजाने के बाद दो गुटों में झड़प हो गई। इसके बाद जमा भीड़ ने करीब 15 दुकानों में आग लगा दी और कई वाहन जला दिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पालधी में गुरुवार सुबह 06 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे मंत्री गुलाबराव पाटिल का परिवार कहीं जा रहा था। इसी दौरान उनके चालक ने हार्न बजा दिया। इससे स्थानीय लोग जमा…
नई दिल्ली। दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सभी सेवाएं 2-3 जनवरी की मध्यरात्रि को डेढ़ घंटे तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पीआरएस में फाइलों के कम्प्रेशन के मद्देनजर 2-3 जनवरी की रात्रि 23.45 से 01.15 बजे तक कुल एक घंटा 30 मिनट के लिए पीआरएस साइट बंद रहेगी। इस दौरान दिल्ली साइट के लिए पीआरएस एप्लीकेशन की पीएनआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, निरस्तीकरण, चार्टिंग, ईडीआर (असाधारण डेटा रिपोर्ट) और काउंटरों पर पीआरएस रिपोर्ट सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
– भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं विकसित करने पर जोर नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘सुधारों का वर्ष’ सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह वर्ष रक्षा तैयारियों में अभूतपूर्व प्रगति की नींव रखने के साथ ही 21वीं सदी की…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।” उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 2025 में प्रवेश करते समय सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। यह हमारे गणतंत्र की यात्रा का एक…
इम्फाल। असम राइफल्स ने मणिपुर के चंदेल जिले में हथियारों और विस्फोटक का बड़ा जखीरा जब्त किया। जब्त की गई सामग्री में अमेरिकी निर्मित एम 16 राइफल, स्थानीय लाथोड गन, एम 16 राइफल मैगजीन, आईईडी, मोटोरोला संचार सेट, 5.56मि.मी. गोला-बारूद, पोंपी, लाथोड बम, एक एके-56 राइफल और एक टाइप 81 चीनी असॉल्ट राइफल सहित तीन मैगजीन शामिल हैं। पकड़े गए व्यक्तियों और जब्त हथियारों को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित किया। क्रेमलिन प्रमुख ने कहा, “हां, हमें अभी भी बहुत कुछ तय करना है लेकिन जो पहले किया जा चुका है उस पर हमें गर्व हो सकता है।” उन्होंने कहा कि 25 वर्षों ने “आगे के विकास” का मार्ग प्रशस्त किया है। द मॉस्को टाइम्स के अनुसार, पुतिन ने अपने भाषण में देश की उपलब्धियों की प्रशंसा की। अपने पूर्ववर्ती बोरिस येल्तसिन से सत्ता संभालने के ठीक 25 साल बाद दिए गए संबोधन में पुतिन ने यूक्रेन युद्ध का स्पष्ट…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 2025 में भूख, गरीबी, युद्ध, आतंकवाद, अपराध, संप्रदायवाद और वर्ग विभाजन से मुक्त दुनिया की आशा व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मगर इस मौके पर शरीफ ‘कश्मीर’ का राग अलापना नहीं भूले। जियो न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि मध्य पूर्व और भारत के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में चल रहे अत्याचारों के मामले में पिछला साल सबसे खराब रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मध्य पूर्व संकट और कश्मीर…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। जांच एजेंसी ने उन्हें छह जनवरी से पहले हर हाल में गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने येओल को गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट भ्रष्टाचार जांच कार्यालय को मिल चुका है। वारंट की मियाद छह जनवरी को खत्म हो जाएगी। इस बीच राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा देने की पेशकश की है द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, येओल के विद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग…
इस्लामाबाद। ज्योतिषियों के दावों पर यकीन किया जाए तो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के लिए यह साल (2025) बड़ी सौगात देने जा रहा है। एक प्रसिद्ध ज्योतिषी ने मुल्क के अगले प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम की भविष्यवाणी की है। एआरवाई न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘खबर’ में ज्योतिषी सामिया खान ने यह भविष्यवाणी की। उन्होंने दावा किया कि पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो 2025 में प्रधानमंत्री और दूल्हा दोनों बन सकते हैं। सामिया खान ने कहा कि यह साल शहबाज शरीफ, मौलाना फजलुर रहमान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान के लिए यह…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में पुलिस ने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर कल बल प्रयोग किया। इस दौरान कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इनमें छह पुलिस जवान भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में स्थित पाराचिनार में हाल ही में हुई हत्याओं के खिलाफ विरोध जताया है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, धार्मिक और राजनीतिक संगठन ‘मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन’ (एमडब्ल्यूएम) ने पाराचिनार के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। संगठन के आह्वान पर देशभर में 20 दिसंबर से धरना और प्रदर्शन जारी है। सड़कें बंद…
