Author: shivam kumar

-लगभग दो दशक पहले आखिरी बार दी गई थी मृत्युदण्ड की सजा हरारे। जिम्बाब्वे ने मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है, यह उस देश में व्यापक रूप से अपेक्षित कदम था जिसने लगभग दो दशक पहले आखिरी बार यह सजा दी थी। 1960 के दशक में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा को एक बार खुद मौत की सज़ा का सामना करना पड़ा था। संसद से एक विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति मनांगाम्वा ने इस सप्ताह कानून को मंजूरी दी। जिम्बाब्वे में लगभग 60 कैदी मौत की सजा पर हैं, और नए कानून से उन्हें राहत मिली है।…

Read More

नई दिल्ली। नए साल 2025 की शुरुआत कई सारे बदलाव के साथ हो गई है। विमानन क्षेत्र को राहत देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 1,401.37 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की है। इस कटौती के बाद हवाई सफर सस्ता हो सकता है। नई दरें बुधवार से लागू हो गईं । इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,401.37 रुपये घटकर 90,455.47 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गई है। इसी तरह कोलकाता में इसका भाव 93,059.79 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली। नया साल 2025 अपने साथ कई सारे बदलाव को लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर पड़ेगा। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया की गाड़ियां महंगी हो गई हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें लागू हो गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक की कटौती की है।…

Read More

नई दिल्ली। साल 2025 के पहले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई है। सोने के भाव में आई कमजोरी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,710 रुपये से लेकर 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये से लेकर 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट नजर आ रही है। इस कमजोरी…

Read More

नई दिल्ली। साल 2025 के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मजबूती के रास्ते पर चलता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई, लेकिन सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले लिवालों ने मोर्चा संभाल कर खरीदारी शुरू कर दी। खरीदारी के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों ने निचले स्तर से रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज छुट्टी के माहौल के बीच मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। साल के आखिरी करबारी दिन अमेरिकी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। पिछले सत्र के दौरान एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,878.91 अंक के स्तर पर…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की। दोनों ने राज्यपाल को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष पर सभी को बधाई दी है। राज्यपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, अपार खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक कामना है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखंड का निर्माण हमें मिलकर करना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य…

Read More

देवघर। नव वर्ष के पहले दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात कतारबद्ध होने लगे थे। सुबह 4 बजे बाबा मंदिर का पट खुला। इसके बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने कांचाजल पूजा की। फिर सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। श्रद्धालुओं की कतार 2 किलोमीटर दूर तक फैली हुई थी। नव वर्ष में बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर उपायुक्त विशाल सागर बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। विधि- व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण…

Read More

रांची। आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस…

Read More

खूंटी। आंग्ल नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंजाबी कोठी पुल के मोड़ के पास बुधवार को बुलेट(जेेएच01ईपी 7162) और होंडा साइन(जेएच 01बीसी 1827) के बीच हुई सीधी टक्कर में होंडा साइन पर सवार सोएब भुइयां ( 25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट पर सवार सुधांशु कुमार जयसवाल(20 ) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। सोएब भुइयां पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के सिदमा सोनवा गांव का रहने वाला था,…

Read More