Author: shivam kumar

रांची। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। मंजुनाथ भजंत्री को डीसी बनाये जाने का भाजपा ने विरोध किया था और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। कुछ दिन पहले ही राहुल सिन्हा को हटा कर मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाया गया था। लेकिन मंगलवार को उन्हें भी हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी बनाया गया है।

Read More

रांची। बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश को बदल कर रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित मनोज स्वगीर्यारी को बोकारो जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहीं बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित पूज्य प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बोकारो एसपी का पद प्रभार में चल रहा था। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Read More

-झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन रांची। रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 में मंगलवार को 19वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया। मौके पर वंदना दादेल ने कहा कि आज झारखंड पुलिस की वजह से ही विकास के कार्य जमीन पर उतर रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि राज्य की सुरक्षा के लिए अपराधियों का जेल में बंद रहना बेहद जरूरी है। बेहतर अनुसंधान से ही दोषियों को सजा दिलायी जा सकती है। इसके लिए झारखंड पुलिस लगातार काम कर रही है। डीजीपी…

Read More

कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया-3′ को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ‘भूल भुलैया-3’ में क्या जादू करेंगी इस पर सबकी नजरें हैं। चूंकि मंजुलिका ‘भूल भुलैया-3’ में वापस आ रही हैं, इसमें कोई शक नहीं कि दर्शकों को एक हॉट स्टोरी लाइन देखने को मिलेगी। इसी तरह ‘भूल भुलैया-3’ में पिछले एपिसोड का एक किरदार दोबारा एंट्री करता नजर आएगा। ‘भूल भुलैया-3’ में नजर आएगा ये पुराना किरदार कार्तिक आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान अनजाने में एक नाम…

Read More

नई दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि समूह अगले पांच वर्षों में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बैटरी और संबंधित उद्योगों से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में 5 लाख नौकरियों का सृजन करेगा। चंद्रशेखरन ने इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट की यहां आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि यदि भारत विनिर्माण के क्षेत्र में नौकरियां पैदा नहीं कर सकता तो वह विकसित राष्ट्र होने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता। चंद्रशेखरन ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हर महीने 10 लाख लोग कार्यबल में शामिल हो रहे…

Read More

रांची। झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ,(जेटीडीसी), झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से करीब 100 करोड़ की हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में एसआईटी ने कई लोगों से पूछताछ की है। मंगलवार को कई लोगों से एटीएस ऑफिस में पूछताछ की गई। बीते दिनों इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर भेज दिया गया। 100 करोड़ रूपये की निकासी का आरोप है पकड़े गए सभी लोगों पर झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के खाते से 10.40 करोड़ रुपये, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते से 65.50…

Read More

जौनपुर। बरसठी थाना अंतर्गत फास्ट फूड के बकाया 180 रुपये को लेकर विवेक यादव का अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को कठार गहली गांव निवासी राजू उर्फ राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद एक अन्य आरोपित फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपित से पूछताछ में पता चला है कई लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि मंगरमु गांव निवासी विवेक यादव का गत पांच अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। छह को मामले को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ व सात को विवेक का शव सुरियावां के बीमरपुर स्थित एक…

Read More

पूर्वी चंपारण। शराब खरीदने के वायरल आडियो मामले में एसपी ने मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोप की गंभीरता को देखते हुए मलाही थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है।वही इस मामले में अरेराज डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद अन्य आवश्यक कारवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है,कि सोमवार को मलाही थानाध्यक्ष का एक आडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमे थानाध्यक्ष के लिए शराब खरीदने गये गुड्डू नामक युवक से बात करते हुए थानेदार यह पूछ रहे है, कि कौन शराब है, देशी या विदेशी। दूसरी ओर…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन के लिए उच्चस्तरीय दो समितियों का गठन किया गया है। श्रीलंका का स्वतंत्रता दिवस चार फरवरी को होता है। पहली समिति में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी शामिल किया गया है। यह समिति मार्गदर्शन करेगी। कोलंबो से छपने वाले अखबार डेली मिरर के अनुसार, पहली उच्चस्तरीय समिति में बौद्ध धर्म, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सुरक्षा और जन मीडियामंत्री को भी शामिल किया गया है। दूसरी समिति में कैबिनेट मंत्रियों को रखा गया है। कैबिनेट प्रवक्ता और मंत्री विजेता हेराथ ने कहा कि समिति में तीनों सेनाओं और…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज डी चौक पर होने वाला अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इससे शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक की मेजबानी के लिए तैयार पाकिस्तान की हुकूमत ने राहत की सांस ली है। एआरवाई न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विरोध प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय पीटीआई की राजनीतिक समिति की बैठक के दौरान किया गया। पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी ने सरकार की ओर…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले से ही वह फिल्म के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू दे रही हैं। इसी बीच एक ऐसे ही इंटरव्यू में आलिया ने अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में बताया है। आलिया ने बताया कि उन्हें एडीएचडी है। ये बीमारी है अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर। इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि जब उन्होंने साइकोलॉजिकल टेस्ट दिया तो उनका अनुभव कैसा था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जब वह छोटी थीं तो वह स्कूल और क्लासरूम में…

Read More