Author: shivam kumar

यह चुनाव कुशासन के खिलाफ एक लड़ाई है, जिसे हमें जीतना है रांची। चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किये जाने पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव कुशासन के खिलाफ एक लड़ाई है, जिसे हमें जीतना है। कुव्यवस्था हारेगी, जनता विजयी होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी सेवा, समर्पण और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। झारखंड की जनता बदलाव के लिए बेताब है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कोयला कंपनियों से लंबित 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग की गयी है। उन्होंने कहा है कि वह राज्य के लिए स्पेशल बजट की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उचित बकाये की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस लंबित रकम के कारण झारखंड के विकास को काफी क्षति हो रही है। सोरेन ने पत्र को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है और लिखा है कि यह बकाया राशि हमारा हक है… झारखंड किसी विशेष बजट की मांग नहीं कर रहा है। हम सिर्फ…

Read More

रांची। चुनाव आयोग के झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने पर झारखंड कांग्रेस के नेता राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। राजेश ठाकुर ने भी चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे करायें। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराये? जब आप…

Read More

रांची। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) में विधानसभा चुनाव कराये जाने के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत अन्य नेताओं ने यह भी उम्मीद जतायी है कि राज्य में सरकार बदलेगी।बाबूलाल ने एक्स पर लिखा है कि चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का वे स्वागत करते हैं। बीते 5 सालों में बेरोजगारी, घुसपैठ, अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज का उत्पीड़न और झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है। यह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक उपयोग के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाओं के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक ढांचे और वैश्विक शासन के लिए वैश्विक दिशा-निर्देशों के महत्व को स्वीकार करने का समय आ गया है। आपस में जुड़ी दुनिया में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण का भी…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दो राज्यों महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर और झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा आयोग ने 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आज दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने चुनाव…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पाकिस्तान में बुधवार को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखरवार्ता में भाग लेने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे। नौ साल बाद ये पहला मौका है जब भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गयी थीं। एससीओ के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में संगठन में शामिल देशों के शीर्ष नेता शामिल होते हैं। भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थान पर विदेश मंत्री जयशंकर बैठक में शिरकत करने पहुंचे हैं। विदेश मंत्री को लेकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण देर रात मैक्सिको और अमेरिका की आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी। उनकी ये यात्रा 17 से 26 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। वित्‍त मंत्री के साथ दौरे पर एक प्रतिनिधि मंडल भी जाएगा। वित्‍त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्‍त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण देर रात मैक्सिको और अमेरिका की आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी। उनकी यात्रा 17 से 26 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री आईएमएफ-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेंगी। मंत्रालय ने…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियों ने लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। दोनों ही कंपनियों के शेयर आज प्रीमियम के साथ लिस्ट होने में सफल रहे। हालांकि दोनों शेयरों में आज उतार-चढ़ाव होता रहा। इसके बावजूद अंततः आईपीओ निवेशक फायदे में रहे। रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का शेयर आज 10 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट होने में सफल रहा। आईपीओ के तहत कंपनी ने 95 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे लेकिन आज इसकी लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 103.20 रुपये के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

Read More

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा है कि ताइवान के आसपास की स्थिति पर उनकी नजर है। वह किसी भी तरह की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब चीन ने द्वीप के चारों ओर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया है। जापान टुडे की खबर के अनुसार, इशिबा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ”ताइवान जलडमरूमध्य और उसके आसपास शांति और सुरक्षा इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। जापान स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रखेगा। हम किसी भी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे।” संवाददाता…

Read More

प्राइम वीडियो ने मंगलवार काे बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज़ ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का दमदार और एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया है। सिटाडेल की भारतीय सीरीज़ का निर्देशन राज डीके ने किया है। इस सीरीज़ में वरुण धवन और समांथा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा। यह ट्रेलर 90 के दशक की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें धमाकेदार एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांच से भरपूर पल शामिल है। सीरीज की कहानी में स्टंटमैन बनी (वरुण धवन) संघर्षरत अभिनेत्री…

Read More