रांची। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के दोस्त, पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरयू राय ने लिखा कि पटना के श्री हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे। सरयू ने आगे लिखा कि रविवार को सुबह हृदयघात ने किशोर कुणाल को हमसे छीन लिया। वे विद्यार्थी जीवन से हमारे मित्र रहे हैं। मेरे बुलाने पर वे केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में आये थे। किशोर…
Author: shivam kumar
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में 34 लाख दलित, आदिवासी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति पिछले नौ महीनों से नहीं मिल रही है, जिससे उनकी पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है। मरांडी ने कहा है कि ग्रीन राशनकार्ड धारकों का अनाज सात महीने से बकाया है, जिससे गरीब परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना के भुगतान के लिए बच्चों की छात्रवृत्ति, बुजुर्गों की पेंशन और गरीबों के राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं को…
रांची। रांची के बिरसा चौक से हरमू जाने वाले बायपास रोड पर रविवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। रांची जिला प्रशासन और एचईसी टीए डिवीजन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बायपास रोड के किनारे 15 फीट तक अतिक्रमित जमीन पर बने दुकानों, गैरेज और बाउंड्री पर बुलडोजर चलाया। बता दें कि पिछले दिनों सीएम हेमंत सोरेन ने रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बात कही थी। पहले सड़क किनारे, फिर अवैध कॉलोनियों पर चलेगा अभियान मौके पर अरगोड़ा सीओ सुमन सौरभ ने कहा कि आगे भी आदेश के अनुसार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जायेगा। वहीं एचईसी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। नीतीश ने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर…
पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो (डॉ ) देवदत्त चतुर्वेदी को भारतीय रसायन विज्ञान परिषद (आईसीसी) द्वारा प्रतिष्ठित प्रो वाहिदउद्दीन मलिक स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय रसायन विज्ञान परिषद के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान मॉडर्न कॉलेज ऑफ साइंस, आर्ट्स एंड कॉमर्स, गणेशखिंड, पुणे में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय अनुसंधान और शिक्षण के लिए प्रदान किया गया। प्रो. चतुर्वेदी ने रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पूर्व उन्हें युवा वैज्ञानिक…
प्रयागराज। कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम है, जिसमें लाखों तीर्थयात्री पवित्र नदियों में स्नान के लिए आते हैं। यह स्नान आध्यात्मिक शुद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। यह हर 12 साल में चार बार क्रमिक रूप से गंगा पर हरिद्वार में, शिप्रा पर उज्जैन में, गोदावरी पर नासिक और प्रयागराज, जहाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, होता है। अर्ध कुंभ मेला हर छह साल में हरिद्वार और प्रयागराज में होता है, जबकि महाकुंभ मेला, एक दुर्लभ और भव्य आयोजन है, जो हर 144 साल में होता है। 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है, लेकिन चांदी की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 150 से 160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने के भाव में आई कमजोरी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,990 रुपये से लेकर 77,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,5000 रुपये से लेकर 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी की…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज के महाकुम्भ में श्रीकाशी विश्वनाथ भी विराजेंगे। महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं पर उनकी कृपा बरसेगी। गंगा नदी के किनारे मोरी मार्ग और शंकराचार्य चौराहे के पास श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की 108 फीट की प्रतिकृति बनाई जा रही है। इस काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिकृति में स्फटिक के ‘महामणि शिवलिंग’ के श्रद्धालु दर्शन भी करेंगे। अखिल भारतीय धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि इस मंदिर निर्माण का उद्धेश्य है कि महाकुंभ में पधारे श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के बाद बाबा भोलेनाथ का भी दर्शन मिल सके। उन्होंने बताया कि इस काशी विश्वनाथ धाम में स्फटिक के…
कानपुर। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति शुद्ध प्लस पान मसाला के निर्माता दीपक खेमका को जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर उनसे कहा गया है कि यदि सुरक्षित व्यापार करना चाहते हो तो रुपए दे दो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। ये धमकी भरा कॉल आने के बाद दीपक खेमका ने कोहना खाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के पार्वती बांगला रोड में रहने वाले शुद्ध प्लस पान वाला के निर्माता का नाम शहर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई बड़े व्यापारियों में शुमार है। उनके द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक जब…
मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर टाउन युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापाई घोष को लक्ष्य कर शनिवार रात फायरिंग की गई। हालांकि बदमाशों का निशाना चूक गया। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि किन लोगों ने गोली चलाई। तृणमूल ने इस घटना के पीछे विरोधी राजनीतिक दलों के गुर्गों का हाथहाथने की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा तृणमूल नेता पापाई घोष शनिवार देर रात चारपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। बहरामपुर रिंग रोड होकर घर जाते समय उनकी गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की गई। उस घटना में गाड़ी का पिछला…
कोलकाता। नदिया जिले के सीमावर्ती इलाकों में फसल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला तेहट थाना क्षेत्र के साहापुर इलाके का है, जहां भारतीय सीमा के अंदर से फसलों की कटाई कर उन्हें चुराने का आरोप बांग्लादेशी लुटेरों पर लगाया गया है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से रात के अंधेरे में उनकी फसलों को काटकर चोरी किया जा रहा है। स्थानीय किसानों ने बताया कि गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को लुटेरे रात में काटकर ले जा रहे हैं। दिन के उजाले में भी सीमावर्ती खेतों से फसल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सीमा…
