खूंटी। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को तोरपा प्रखंड की गुटूहातु में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण का भरोसा दिया। इसके पूर्व गांव पहुंचने पर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के मांगें जल्द ही पूरी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में में काफी काम करना है। उन्होंने कहा कि तोरपा को आदर्श विधानसभा बनाना है। विधायक ने कहा कि हमारा विधानसभा क्षेत्र कृषि बहुल है और कृषि के क्षेत्र में हमें…
Author: shivam kumar
विशेष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में वायरल इस विधा की रोचक कहानी जापान की घिबली स्टूडियो से प्रेरणा लेकर अब एआइ में हो गयी शामिल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विशेष प्रकार की कला का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसे घिबली आर्ट कहा जा रहा है। यह कला न केवल आम लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है, बल्कि सेलिब्रिटीज और बड़े इवेंट की तस्वीरों को भी घिबली स्टाइल में बदला जा रहा है। एआइ के जरिये घिबली शैली में बनायी गयी इन तस्वीरों…
बीजिंग। चीन ने आज अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ का कड़ा विरोध किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन के 438 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आयात पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की। चीन अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। चीन ने कहा कि वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से जवाब देगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि चीन अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ का दृढ़ता से विरोध करता है और अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक जवाबी उपाय…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ घोषणा से संयुक्त राज्य अमेरिका का शेयर बाजार हिल गया।बुधवार शाम तक डॉव फ्यूचर्स में 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1,100 अंकों (2.7फीसद), एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 3.9 फीसद और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई। ट्रंप ने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्त कर देगा। अर्थशास्त्रियों ने ट्रंप के इस कदम से आर्थिक मंदी की आशंका जताई है। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, टैरिफ की घोषणा के तत्काल बाद शेयर बाजार में गहराते…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू बीते शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जिम्मेदारी लेने से पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के सचिवालय ने इनकार कर दिया है। सचिवालय ने गुरुवार को शाह के हवाले से जारी बयान में आरोप लगाया है कि इस दुखद घटना के लिए सरकार की कमियां और कमजोरी जिम्मेदार हैं। सचिवालय के संवाद सचिव फनिराज पाठक ने बयान में कहा कि निर्मल निवास और पूर्व राजा के समर्थक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। पाठक ने दावा किया कि 28 मार्च को तिनकुने क्षेत्र…
काठमांडू। बैंकाक में इंडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम में नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने कहा कि बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) को जीवंत, जन-केंद्रित और विकास-उन्मुख संगठन के रूप में विकसित होना चाहिए। उन्होंने यह बात थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के मौके पर बुधवार को आयोजित तीसरी बिम्सटेक वार्ता 2025 में कही।आरजू राणा ने क्षेत्रीय संगठन से क्षेत्र के भीतर लोगों की उम्मीदों, अपेक्षाओं और समस्याओं को संबोधित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक संगठनों को इसकी समस्याओं की पहचान करने और…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आदिवासी बल, सीमा सैन्य पुलिस और बलूच लेवी के लिए भर्ती प्रक्रिया 27 साल के अंतराल के बाद सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इस पंजाब में अंतरप्रांतीय बलूचिस्तान सीमा पर सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की खबर के अनुसार, यह भर्ती पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के निर्देश पर की गई है। डेरा गाजी खान में सीमा सैन्य पुलिस और बलूच लेवी में नायक और अन्य आवश्यक पदों के कुल 10,236 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 771 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इनमें से…
-राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 34, भारत पर 26, यूरोपीय संघ पर 20, वियतनाम पर 46 और ताइवान पर 32 प्रतिशत दर निर्धारित की वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार अपनी नई व्यापारिक नीति की घोषणा कर दी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अपने ‘मुक्ति दिवस’ की घोषणा के अंतर्गत टैरिफ दरें निर्धारित कर दी। कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया गया है। इनमें चीन पर सबसे अधिक 34 प्रतिशत भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इस घोषणा के कुछ देरबाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। दूरगामी…
सलमान खान के फैंस और फिल्म समीक्षकों को उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ से काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म के साथ भाईजान ने डेढ़ साल बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। इसलिए उम्मीद थी कि ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों की तरह ‘सिकंदर’ देखने के लिए भी दर्शक बड़ी संख्या में उमड़ेंगे। हालाँकि, ‘सिकंदर’ पहले दिन से ही निराशाजनक रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की…
नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग ‘छोरी’ में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। ‘छोरी-2’ में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर…
रांची। शहर के बीचोंबीच स्थित बड़ा तालाब के पास सड़क पर जलजमाव हो गया है। नाली का पानी जमा रहने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जलजमाव के कारण उस रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। थोड़ी से बारिश होने पर तो सड़क में पूरा पानी भर जाता है। बरसात में इस सड़क की स्थिति और दयनीय हो जाती है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं…
