Author: shivam kumar

रांची। रांची नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को प्रशासक संदीप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी रामनवमी आयोजन समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में विभिन्न समितियों से सुझाव लिये गये। इस दौरान सभी समितियों से अपील की गयी कि वे पर्व के दौरान नगर निगम के साथ समन्वय बनाये रखें और व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि रांची में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से मनाया जा सके। प्रशासक ने नगर निगम के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया और सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए…

Read More

रांची। झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को गर्जन, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी की गति से हवा चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के मध्यवर्ती और उत्तर-मध्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन और 40-50 किमी की गति से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शनिवार से पूरे राज्य में मौसम साफ हो जायेगा। इसके बाद तापमान में तीन-चार डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 35.4, जमशेदपुर में 38.1, डालटेनगंज में 38.2, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में अधिकतम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से बैंकॉक में मुलाकात की। दोनों पक्षों ने बढ़ते भारत-थाईलैंड सहयोग तथा व्यापार, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा से मिलकर बहुत खुशी हुई। शासन और नीति निर्माण से जुड़े मामलों में उन्हें व्यापक अनुभव है। वे भारत के बहुत अच्छे मित्र भी हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे। शिनावात्रा…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि वक्फ की तुलना ट्रस्ट से नहीं की जा सकती है। ट्रस्ट में संपत्ति को बेचा जा सकता है, लेकिन वक्फ में ऐसा नहीं किया जा सकता है। यह वह संपत्ति है जिसे आप ‘अल्लाह’ को देते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिब्बल ने चर्चा में भाग लेते हुए वक्फ विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 2013 के कानून में किसी को भी वक्फ को संपत्ति देने का अधिकार दिया गया था, लेकिन अब सरकार ने…

Read More

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को मांडर के बांसजाड़ी गांव में जा कर किसान समृद्धि योजना का स्थल निरीक्षण और लाभुक किसानों के साथ चर्चा की। मंत्री ने गांव के लाभुकों से योजना से संबंधित जानकारी और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मौके पर मंत्री ने कहा कि विभाग की ओर से संचालित योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सौर ऊर्जा से संचालित पंप से खेत में लगे फसल का पटवन आसानी से संभव होगा। लाभुक इस योजना का लाभ ले कर पटवन के…

Read More

बैंकॉक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और थाइलैंड के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। ये संबंध हमारी गहरी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक डोर से जुड़े हैं। हमने भारत-थाइलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगर्तान शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता की। इसके बाद उन्होंने शिनावात्रा के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और थाइलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने कहा है कि झारखंड में मौजूद वक्फ की एक इंच जमीन भी नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में भाजपा नेताओं की भू-संपत्ति में वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए इशारे में प्रदेश भाजपा कार्यालय के विस्तार पर सवाल उठाया। सुप्रियो गुरुवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संपत्ति और कानून-व्यवस्था का मामला राज्य से संबंधित मामला है। वक्फ का सीईओ राज्य का होता है और इसकी संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी जिले के…

Read More

वक्फ कानून आदिवासियों के जमीन के अधिकारों की करेगा रक्षा, बिल में आया यह प्रावधान रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जेएमएम द्वारा वक्फ बिल पर की गई प्रेस वार्ता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम की यह प्रेस वार्ता उपद्रवियों को उकसाने के इरादे से की गई है। अजय साह ने कहा कि जेएमएम प्रवक्ता द्वारा यह दावा किया जाना कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माहौल बिगड़ सकता है, यह संकेत देता है कि सरकार उपद्रवियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में शिवरात्रि, होली…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि इस विधेयक को लाने का मकसद किसी पार्टी के हित में नहीं बल्कि देश हित में है। वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 का मूल उद्देश्य रिफॉर्म्स लाकर वक्फ की प्रॉपर्टी का उचित मैनेजमेंट करना है। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार पूरी तरह से डेमोक्रेटिक नॉर्म्स को फॉलो करके आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक किसी पार्टी के हित में नहीं है बल्कि यह देश के हित में है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा…

Read More

चतरा। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन चैत्र शुक्ल षष्ठी की संध्या पहर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पूजा की गयी। व्रतियों ने विभिन्न नदियों और तालाबों में पहुंचकर भगवान सूर्य नारायण के अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। व्रती महिला-पुरुषों ने स्नान-ध्यान कर पीला और लाल वस्त्र धारण कर पूरी पवित्रता के साथ हाथों में बांस की सूप एवं दौरा में ऋतुफल, ठेकुआ, ईख, नारियल, कलावा, पान पता सहित अन्य पूजन सामग्री रखकर डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। अ‌र्घ्यदान को ले व्रतियों में खासा उत्साह दिखा। जिला मुख्यालय स्थित छठ तालाब, हेरू डैम,…

Read More