नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को निगमबोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि डॉ. सिंह की देश सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने श्मशान घाट पर डॉ. सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के लिए उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।” उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और सिख परंपरा के साथ अंतिम संस्कार…
Author: shivam kumar
रांची। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर शानिवार को लिखा है कि झारखंड में आदिवासियों के अधिकार खतरे में हैं। पाकुड़ में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण जारी है। मांझी-पहाड़िया समुदाय का आरोप है कि मेला के बहाने कब्जे की साजिश की जा रही है। सरकार और प्रशासन मौन क्यों है? भाजपा ने लिखा है कि क्या आदिवासी अपनी ही जमीन पर पराये बन जायेंगे? सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने में प्रशासन विफल क्यों है? साथ ही हेमंत सरकार से सवाल किया गया है कि…
किशनगंज। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया, जिसमे तीन मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। जनता दरबार मे कुल 10 मामले सामने आए। सदर थाना में सीओ राहुल कुमार व पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। सीओ ने बारी बारी से सबों की समस्याओं को सुना व आवश्यक कार्रवाई की बात कही। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी…
पूर्वी चंपारण। जिला के पद मुक्त किये गये जीविका कैडरो ने शनिवार को बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ (ऐक्टू) के बैनर तले जिला समाहरणालय में दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू किया। इस संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने अनशनकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका कैडर 9 सितंबर से 26 नवम्बर तक अपनी दस सूत्री मांगो के समर्थन मे पुरे बिहार मे अनिश्चितकालिन हड़ताल पर थे। जैसे ही कैडर 30 नवम्बर 2024 को काम पर लौटे तो कैडरों को बिना कोई स्पष्टीकरण के हटाया जाने लगा।अब तक करीब 50 कैडरों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। हम जिला प्रशासन…
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को उनके करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर फिल्म का मच अवेटेड टीज़र इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है। इस टीज़र में सलमान खान एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जो करिश्मा, ताकत और उनके स्वैग से भरा हुआ है। शानदार विज़ुअल्स और जबरदस्त एक्शन के साथ, सिकंदर फिल्म सिनेमा की भव्यता को एक नई परिभाषा देने का वादा करती है। सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर.…
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार गुट) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि चुनाव में हमारे उम्मीदवार सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिल्ली के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। पार्टी ने बुराड़ी विधानसभा से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोल पुरी से खेम चंद, चांदनी…
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को 45,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मदर डेयरी (साउथ जोन), दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज (वरिष्ठ अधीक्षक, बिक्री) को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आज मदर डेयरी, साउथ जोन, दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपित ने शिकायतकर्ता से उसकी डिस्ट्रीब्यूशनशिप रद्द न करने के लिए 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद आरोपित ने रिश्वत की राशि घटाकर 45,000 रुपये करने पर सहमति जताई। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपित को…
-राष्ट्रीय शोक के चलते लिया गया फैसला, जिला प्रशासन ने की पुष्टि गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार काे गाजियाबाद दौरा स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। प्रधानमंत्री को 29 दिसंबर को साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर (दिल्ली) के बीच नमो भारत ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी देने आने वाले थे। यह अलग बात है कि अभी तक प्रधानमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था लेकिन पिछले तीन दिन से गाजियाबाद जिला प्रशासन,…
इंफाल। राज्य के कांगपोकपी और पूर्वी इंफाल जिले की सीमा से लगे पोरिफरल इलाके में शनिवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में एक स्थानीय वीडियो पत्रकार घायल हो गया। सेना के जवानों ने उसे राज्य मेडिसिन (अस्पताल) में भर्ती कराया है। पत्रकार का नाम लीमापोकपम कबीचंद्र बताया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि कोंगपोकपी जिले के मैदानी इलाके में स्थित एक गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में मणिपुर पुलिस का एक जवान, एक ग्राम रक्षक और मेइतेई सशस्त्र समूह के अरामबाई तेंगल का एक सदस्य घायल हो गया। सूत्रों…
काठमांडू। काठमांडू के मेयर बालेन शाह के विदेशी नाम वाले स्कूलों के नाम बदलने के सालभर पुराने आदेश पर अमल शुरू हो गया। काठमांडू महानगर पालिका ने 20 स्कूलों के स्वदेशी नाम रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नए शैक्षिक सत्र से इन विद्यालयों को परिवर्तित नामों से जाना जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, सेंट जोसेफ हाईस्कूल को गुरुकुलम, सेंट लुईस स्कूल को विद्या सदन, कोलंबस इंटरनेशनल को मेधाश्री, सन साइन इंग्लिश बोर्डिंग को सूर्य किरण विद्यालय, इंटरनल लाइट को वेदश्री विद्यालय, किंग्स जॉर्ज को संपदा विद्यालय, न्यू नालेज स्कूल को नवज्ञान विद्यालय, सेंट टॉडलार्स को समर्पण विद्या सदन, डिवाइन…
ढाका। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने आज सुबह मुक्ति संग्राम की भावना के साथ आजादी के लिए लड़ रहे युवाओं की आकांक्षाओं से प्रेरित एक “नया बांग्लादेश” बनाने के लिए सभी फासीवाद विरोधी राजनीतिक दलों के बीच एकता का आह्वान किया। उन्होंने यह तकरीर राजधानी के सुहरावर्दी उद्यान में आयोजित खिलाफत मजलिश के 12वें जनरल काउंसिल सत्र में की। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, डॉ. रहमान ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश 2024 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले युवाओं की आकांक्षाओं के…
