रांची। हत्या और गोलीबारी जैसे कई घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी राहुल सिंह विदेश भाग गया। राहुल ने सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की है। पोस्ट पर डाले गये लोकेशन के अनुसार, वह कुवैत गया है। गौरतलब है कि राहुल सिंह ने हाल के कुछ महीनों में झारखंड के कोयलांचल में लेवी के लिए कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेदारी भी लेता है। राहुल सिंह ने झारखंड में काम करने वाली कंपनी, जमीन कारोबारी, कोयला कारोबारी, रोड-रेलवे ठेकेदार सहित अन्य को खास हिदायत है कि पहले हमसे सेटलमेंट…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की मौत के मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। इस संबंध में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने रविवार को पत्रकारों बातचीत करते हुए हुए कहा कि एसडीओ ही अपनी पत्नी को जलाकर मारा है। यदि खुद जलती तो एसडीओ अशोक परिजनों को इसकी जानकारी देता। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं सबसे पहले आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग, उसके बाद बोकारो, फिर मेदांता रांची तब जाकर देवकमल में भर्ती कराया। पत्नी के जल जाने की खबर ना हजारीबाग, ना बोकारो और ना रांची में किसी अधिकारी को दी। इससे साफ जाहिर…
पीएलएफआई के नाम पर भाजपा नेता रमेश को आया फोन कॉल, सहयोग न करने पर कार्रवाई की दी धमकी रांची। राजधानी रांची के बिल्डर और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही।…
रांची। रविवार को सुबह हृदय गति रुकने के कारण अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पटना स्तिथ हनुमान मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व आइपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने 74 साल की आयु में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी शोक जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सुप्रसिद्ध समाजसेवी, महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव और पूर्व कढर अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल…
नई दिल्ली। शनिवार शाम हैलीफैक्स के स्टैनफोर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कनाडा की एक फ्लाइट को लैंडिंग गियर में खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान विमान ने रनवे पर नियंत्रण खो दिया और इसके बाएं हिस्से में आग लग गई। वहीं घटना के कारण हवाई अड्डे भगदड़ मच गई और एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, हालांकि इस दौरान किसी की तरह की जान-मान की हानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित है।
हजारीबाग। तिलकुट की साैंधी खुशबू से पूरा शहर महकने लगा है। मकर संक्राति के नजदीक आते ही ठंड में भी तिलकुट का बाजार गर्म है। बिहार के कारीगरों के जरिए तिलकुट तैयार किया जा रहा है। इन दिनाें यहां के बाजाराें में तिलकुट की साैंधी खुशबू से वातावरण महक उठा है। मेन राेड, इन्द्रपुरी चाैक, कल्लू चाैक सहित कई स्थानाें में तिलकुट बनाने का काम किया जा रहा है। दरअसल मकर संक्राति पर चूड़ा -दही के साथ तिल खाने की परंपरा है। ऐसे में हर सनातन धर्म के लाेग यहां संक्राति काे लेकर तिलकुट की खरीदारी करते हैं। तिलकुट व्यापारी…
नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को न्यूयॉर्क में इतिहास रचते हुए विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में जीत हासिल की। उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। 2019 में मॉस्को में जीत के बाद यह इस प्रारूप में उनकी दूसरी खिताबी जीत है। चीन की जू वेनजुन के बाद हम्पी महिला वर्ग में एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। 37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन…
जयपुर। कोटपूतली में सात दिनों से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में चेतना (3) को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ के जवान 170 फीट गहराई में समानांतर सुरंग खोद रहे हैं, लेकिन नीचे कठोर चट्टानों के कारण खुदाई में लगातार देरी हो रही है। पिछले 22 घंटों में केवल 4 फीट खुदाई हो पाई है, जबकि अभी भी 7 फीट और खुदाई बाकी है। कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 150 फीट पर फंस गई थी। देसी जुगाड़ के जरिए रेस्क्यू टीम उसे केवल 30 फीट…
सियोल: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को भयावह विमान हादसा हुआ है। इसे देश का सबसे भयावह विमान हादसा कहा जा रहा है। विमान में कुल 181 में लोग सवार में थे। इनमें से 179 की मौत हो गई है। विमान में मौजूद सिर्फ दो लोगों को बचाया जा सका है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की फ्लाइट 7C2216 लैंडिंग कर रही थी। लैंडिंग के वक्त विमान आग का गोला कैसे बना, इसके पीछे कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया की मीडिया में बताया गया है…
पटना। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य रहे पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के पूर्व अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। किशोर कुणाल के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है। किशोर कुणाल को आज सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे। सेवानिवृति के बाद आचार्य किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों से जुड़ गए और फिलहाल वे बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के चर्चित…
– चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहेंगे मौजूद इंदौर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वह महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से दोपहर करीब 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर…
