Author: shivam kumar

नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस विमान को दिल्ली भेजा गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर लैंड कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जांच जारी है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें।

Read More

रांची। झारखंड में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होनेवाला है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों ने लोगों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने और जीतने पर विभिन्न तरह की सेवाएं दिये जाने का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया है। इस संबंध में रांची शहर नागरिक मंच ने सोमवार को देवी मंडप के समीप बैठक की। मंच लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक कर रहा है। मंच के अमृतेश पाठक ने बताया कि झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के जरिये मुफ्तखोरी और निकम्मेपन को बढ़ावा देने के लिए अनाप-शनाप घोषणाएं की जा रही हैं। लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी अपनी ओर…

Read More

एक्ट्रेस हिना खान कैंसर जैसी भयानक बीमारी के असहनीय दर्द से जूझ रही हैं। इस बीमारी के कारण बालों के बाद उनकी पलकें भी झड़ गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने उन्होंने अपनी आंख पर बचे एक पलक के बाल की फोटो शेयर की और अपने फैन्स से प्रार्थना करने को कहा। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया है। एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी पलक के आखिरी बालों की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने कैंसर के दर्द को बयां किया है। हिना खान ने पलक के बाल काे लेकर लिखा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सरकार ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी है। यह बैठक दिन के 12 बजे से शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल की अंतिम बैठक होने वाली है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग जल्द कर सकता है। इसलिए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार की इस कैबिनेट में कई लोक लुभावन फैसले लिये जा सकते हैं। यह छह दिनों के अंदर में सरकार…

Read More

रांची। झारखंड में एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी ठप रहा। एंबुलेंस ठप हो जाने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी वेतन भुगतान न होने से नाराज हैं और हड़ताल पर चले गए हैं। इससे राज्य में संचालित करीब 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद हो गया है। सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मोरहाबादी स्थित आवास का घेराव किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब पुरानी कंपनी मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड की जगह पर सिकंदराबाद की कंपनी इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज काम कर रही थी। निविदा समाप्त होने पर…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय घोटाले के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इडी को संदेह है कि संदीप और उनके करीबी व्यापारियों के बैंक खातों में अवैध लेन-देन हुए हैं, और आवश्यक होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। इडी ने पहले ही संदीप के दो करीबी व्यापारियों, विक्रम सिंह और सुमन हाजरा, तथा उनके सुरक्षा गार्ड अशरफ अली खान से पूछताछ की है। इन चारों के आवासों पर भी छापेमारी की गई।…

Read More

एक्टर राजकुमार राव पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘स्त्री-2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह उतने अमीर नहीं हैं जितना लोग सोचते हैं। एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ”मेरे पास उतना पैसा नहीं है जितना लोग सोचते हैं। लोग सोचते हैं कि मेरे पास 100 करोड़ हैं। घर लिया है, उसकी ईएमआई चुकानी है। इसकी रकम बहुत बड़ी…

Read More

कोलकाता। जूनियर डॉक्टरों के अनशन को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित सभी प्रमुख चिकित्सक संगठनों के साथ मुख्य सचिव मनोज पंत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नवान्न प्रशासन ने रविवार को ईमेल के माध्यम से संगठनों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है, जो सोमवार दोपहर 12:30 बजे सॉल्टलेक स्थित स्वास्थ्य भवन में होगी। हर संगठन से दो प्रतिनिधियों के इस बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है, और उनके नाम ईमेल के जरिए भेजने को कहा गया है। जूनियर डॉक्टर पांच अक्टूबर से कोलकाता के धर्मतला में…

Read More

पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरईडीह नावाडीह गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग दलित लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल चार आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में 26 वर्षीय विक्रम पासवान, 25 वर्षीय मनदीप पासवान, 26 वर्षीय पप्पू पासवान और 30 वर्षीय अरविंद सिंह खरवार शामिल हैं जबकि उपेंद्र भुइयां और टीमन भुइयां ने उनका साथ दिया है। घटना शुक्रवार की रात की है लेकिन रविवार की…

Read More

पश्चिम चम्पारण (बगहा)। बिहार के इकलौता वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के जंगल नेपाली हाथियों को आकर्षित करने लगा है। कभी नेपाल के राष्ट्रीय निकुज चितवन जंगल से भटककर गैंडा ,तो कभी नेपाली हाथियों का झुंड वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र एवं सटे सरेह और गांवों मेॅ चहलकदमी करते रहते हैं। इसी क्रम में वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव तथा सरेह में छ: नेपाली हाथियों का झुंड ने तांडव मचाना शुरू कर दिया । तांड़व मचाने के दौरान बिसहा गांव में लगभग 3 एकड़ भूमी में लगे धान के फसल एवं केला की फसल को हाथियों के समूहों…

Read More

अररिया। फारबिसगंज के अति भीड़भाड़ वाले इलाके स्टेशन चौक के पास जायसवाल प्लाई दुकान के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के पर्स छीनकर भाग गया। पीड़ित महिला चांदनी कुमारी पति संजीव कुमार यादव थाना क्षेत्र के प्लस टू ली अकादमी उच्च विद्यालय के पास रहती है और वह घर से दोपहर बाजार जरूरी काम से निकली थी। उनके पर्स में उनके मंगलसूत्र के अलावे नगद रूपये, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित महिला चांदनी कुमारी ने बताया कि वह घर से फांसी मार्केट सब्जी की खरीददारी करने के लिए जा रही थी। इसी क्रम में जायसवाल…

Read More