जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत कामातपाड़ा इलाके में एक घर आग में जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पीड़त निर्मल सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात को उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद वे घर लौट आया। स्थानीय लोग ने आगे बुझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन यह संभव…
Author: shivam kumar
सिलीगुड़ी। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक का नाम रतन सरकार है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 36 के निरंजन नगर इलाके के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार देर रात शहर के ईस्टर्न बाईपास सलग्न ढाकेश्वरी काली मंदिर इलाके की है। हादसे के बाद भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कार में तोड़फोड़ कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साइकिल सवार को विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी और कई सौ मीटर लगभग घसीटता रहा। जिससे…
रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो में वापसी की बात से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि फिर एक बार, कुछ न्यूज पोर्टलों द्वारा मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एक साजिश के तहत, बार-बार ऐसा कर के समर्थकों में भ्रम पैदा करने और मुझे बदनाम की कोशिश की जाती है। बहुत ही स्पष्ट शब्दों में बताना चाहूंगा कि मैं जहां हूं, भविष्य में भी वहीं रहूंगा। किसी भी परिस्थिति में, मेरा उस पार्टी में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं।
कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के दूसरे बेटे योशिता राजपक्षे को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने तीन जनवरी को बयान दर्ज कराने के लिए ऑफिस बुलाया है। उनसे कटारगामा में सरकारी स्वामित्व वाली भूमि के स्वामित्व के संबंध में पूछताछ की जानी है। सीआईडी के अधिकारी 27 दिसंबर को इस संबंध में महिंदा राजपक्षे के पूर्व निजी सुरक्षा अधिकारी मेजर नेविल वान्नियाराची के बयान दर्ज कर चुके हैं। डेली मिरर के अनुसार, सीआईडी इस भूमि के स्वामित्व दस्तावेजों में की गई हेराफेरी की जांच कर रही है। सीआईडी ने योशिता को पूछताछ के लिए 3 जनवरी को तलब…
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग को लेकर हो रही राजनीति को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सरकार की चिट्ठी को साझा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मौत का राजनीतिकरण करना चुना जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद दिवंगत नेता के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के भारत सरकार के फैसले की जानकारी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. सिंह के परिवार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि जो बोला, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है लेकिन मैंने जो वादा राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये दिये जा रहे हैं। साल में पूरे 30 हजार रुपये मिलेंगे।
पलामू। राज्य सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को पलामू प्रमंडलीय मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां मिलीं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई गई और सुधार का निर्देश दिया। वित्त मंत्री ने करीब एक घंटे तक पूरे अस्पताल परिसर का घूम-घूम कर जायजा लिया। मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था पर बातचीत की। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एमआरएमसीएच की व्यवस्था देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों की उपस्थिति जांची। डॉक्टर इंचार्ज डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ड्यूटी से गायब मिले। सिविल सर्जन भी…
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड कराने के संबंध में शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वह नियमित रूप से साप्ताहिक परेड का आयोजन सुनिश्चित करें। साप्ताहिक परेड का आयोजन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। साथ ही नियमित परेड से पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। परेड न होने से उनकी शारीरिक दक्षता में कमी आ रही है। इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है…
रांची। राज्य में अनिबंधित फ्लैट के निबंधन के लिए विशेष ड्राइव चलाया जायेगा। इसके लिए स्थानीय नगर निकाय से समन्वय करके अपार्टमेंटों की सूची तैयार की जा रही है, और यह देखा जा रहा है की इन अपार्टमेंटों में से कितने फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है। ऐसे फ्लैटों को चिंहित किया जायेगा और इनके ऑनर से समन्वय करते हुए इनका निबंधन सुनिश्चत कराया जायेगा। निबंधन विभाग ने फ्लैटों की सूची तैयार करके निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी सभी निबंधन पदाधिकारियों को दिया है। दरअसल, लगातार दो वित्तीय वर्षों से फ्लैटों के निबंधन में सुस्ती…
रांची। धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआई जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगले वर्ष 3 जनवरी को सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में यह मामला सूचीबद्ध है। अब तक इस मामले में सीबीआइ की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पहली सुनवाई 18 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें धनबाद में कोयला चोरी और…
रांची। नए साल के दिन अगर देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करना है तो शीर्घ दर्शनम के लिए 600 रुपए देने होंगे। पहले इसके लिए 300 रुपए ली जाती थी। देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति ने कूपन दर में बढ़ोत्तरी कर दी है। बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने भी इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि नए साल के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए देवघर आते हैं। इससे पहले सावन के समय भी शीघ्रदर्शन के लिए 600 रुपए किया गया था। जिला प्रशासन के लिए सिर्फ नए साल…
